Self Studies

उपभोक्तावाद की संस्कृति Test 1

Result Self Studies

उपभोक्तावाद की संस्कृति Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    लोग विज्ञापनों से प्रेरित होकर उत्पाद खरीदने को तैयार हो जाते हैं। उनकी निगाह किस बात पर ध्यान नहीं दे पाती है?

    Solution

    आज के युग में लोग विज्ञापनों से प्रभावित होकर उत्पाद खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं। परन्तु उनकी निगाह उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे पाती है। वह बिना सोचे समझे उत्पाद खरीदे लेते हैं और बाद में पछताते हैं। हम यह पहले से ही जानते हैं कि विज्ञापनों में जो दिखाया जाता है, वह सच नहीं होता है। अत: जब तक उत्पादों की गुणवत्ता को न परख ले इनमें पैसा खर्च नहीं करना चाहिए।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 2
    1 / -0

    दिखावे की संस्कृति किस प्रकार के नकारात्मक पक्षों को बढ़ावा देती है?

    Solution

    दिखावे की संस्कृति विभिन्न तरह की विषमताएँ तथा सामाजिक अशांति को जन्म देगी। दिखावे के चक्कर में लोग अधिक धन कमाने का प्रयास करेंगे। दूसरों के सुखों को देखकर जलेंगे यदि धन कमाने में कामयाब नहीं हुए तो चोरी डकैती जैसे कार्य करेगें। घर में इस कारण से कलह बढ़ेगा तथा समाज में भी इसका प्रभाव देखा जाएगा इस तरह अशांति बढ़ने लगेगी। लोगों में तब धर्म के आधार पर मन मुटाव नहीं होगें बल्कि धन के कारण मन मुटाव होने लगेंगे।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 3
    1 / -0

    लेखक किसी स्थिति को हास्यापद बताता है?

    Solution

    लेखक मरणोपरांत कब्र पर फूल व घास लगाने के लिए धन खर्चना को हस्यापद बताता है। उसके अनुसार मृत्यु के बाद की स्थिति को सुविधाजनक बनने की ललक मनुष्य को किस प्रकार के कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। वह यह तक भूल जाता है कि वह ऐसे कार्य कर रहा है, जिससे लोगों के मध्य वह हँसी का कारण बन जाता है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 4
    1 / -0

    लेखक के अनुसार प्रदर्शनपूर्ण शैली को सबसे पहले किस वर्ग के द्वारा अपनाया गया है?

    Solution

    लेखक के अनुसार प्रदर्शनपूर्ण शैली को सबसे पहले संपन्न वर्ग के द्वारा अपनाया गया है। इस वर्ग के पास धन बहुत मात्रा में विद्यमान होता है। अपने खाने-पीने इत्यादि के बाद भी पैसे की अधिक मात्रा इन्हें प्रदर्शन करने के लिए विवश करती है। अत: इस शैली को इसी वर्ग का समर्थन मिला है और आज यह मध्यम तथा निम्न वर्ग तक जा पहुँची है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 5
    1 / -0

    किसी भी सामान को खरीदते समय हमें किस बात का अधिक ध्यान रखना चाहिए?

    Solution

    किसी भी सामान को खरीदते समय हमें उसकी गुणवत्ता पर अधिक ध्यान रखना चाहिए। कंपनी के नाम पर, पैंकिग या विज्ञापन को देखकर हम एक बार सामान खरीद सकते हैं। परन्तु गुणवत्ता पर परखी चीज़ को हम लंबे अरसे तक प्रयोग में लाते हैं।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 6
    1 / -0

    "पिछले वर्ष का फैशन इस वर्ष शर्म की बात है।"

     

    ऊपर दिए गए कथन से क्या भाव अभिलक्षित होता है?

    Solution

    ऊपर दिए गए कथन से लोगों में बढ़ रही प्रदर्शन की प्रवृति का भाव अभिलक्षित होता है। लोग दिखावे के पीछे धन का अपव्यय करते हैं और स्वयं पर आर्थिक बोझ बढ़ाते हैं।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 7
    1 / -0

    विज्ञापन में ऐसी क्या बात होती है कि उसे देखकर लोग उत्पाद खरीदने को लालयित हो जाते हैं?

    Solution

    विज्ञापन लोगों को लुभाने का कार्य करता है। इससे देखकर लोग लालयति हो जाते हैं और उसे खरीदने को विवश हो जाते हैं।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 8
    1 / -0

    'व्यक्ति केन्द्रकता' से लेखक का क्या अभिप्राय है?

    Solution

    'व्यक्ति केन्द्रकता' से लेखक का अभिप्राय स्वहित पर ध्यान देना है। इस स्थिति में मनुष्य बस अपने सुख के विषय में सोचता है। उसका अच्छा-बुरा अपने हित में ही होता है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 9
    1 / -0

    सांमतवादी संस्कृति के विकसित रूप को लेखक ने क्या कहा है?

    Solution

    सांमतवादी संस्कृति के विकसित रूप को उभोक्तावादी संस्कृति कहते हैं। सांमतवादी संस्कृति में सांमतों का राज था। इन्होंने गरीबों का खून चूस-चूसकर धन उगाया। यह अंग्रेज़ों द्वारा दी गई संस्कृतिथी। धीरे-धीरे अंग्रेज़ों का भारत से उन्मूलन हो गया और इन्होंने उपभोक्तावाद को जन्म दिया। जहाँ पर बाज़ार को विलासिता की सामग्रियों से भर दिया तथा लोगों को इनका गुलाम बना दिया। अब लोग अपनी खुशी से अपने धन से इन सामग्रियों को खरीद ने लगे। उनकी इस खरीदारी पर उनका नियत्रंण हट गया। वे दिखावे के लिए सामान को खरीदते और इसके गुलाम होने लगे। यह सारा पैसा विदेशों में जाने लगा।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 10
    1 / -0

    लेखक ने उपभोक्ता संस्कृति को हमारे लिए खतरा माना है। यह हमारे लिए खतरा कैसे हो सकती है?

    Solution

    लेखक ने उपभोक्ता संस्कृति को हमारे लिए इसलिए खतरा बनाया है क्योंकि यह सामाजिक नींव को कमज़ोर बना रही है। लोग अपनी संस्कृति को छोड़कर एक ऐसी संस्कृति के पीछे भाग रहे हैं, जो विकास के नाम पर आर्थिक बोझ और दिखावे की प्रवृति को बढ़ा रही है। इस तरह लोग एक दूसरे को देखकर द्वेष की भावना को बढाएँगे और अंधी प्रतिस्पर्धा में स्वयं को झोंक देगें।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 11
    1 / -0

    "एक नयी जीवन, शैली अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है।"

     

    ऊपर दिए कथन किस शैली की ओर संकेत कर रहे हैं?

    Solution

    लेखक उपभोक्तावाद की शैली की ओर संकेत कर रहे हैं। इस शैली ने भारतीय समाज में अपनी मुख्य जगह बना ली है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 12
    1 / -0

    लेखक के अनुसार आज का मनुष्य किसके प्रति समर्पित भाव रखता है?

    Solution

    लेखक के अनुसार लोग उत्पाद के प्रति समर्पित भाव रखते हैं। उसे ही खरीदना और भोगना जीवन का उद्देश्य मानते हैं।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 13
    1 / -0

    लेखक कहता है कि सुख की व्याख्या बदल गई है। उसके अनुसार सुख की बदली हुई व्याख्या क्या है?

    Solution

    लेखक के अनुसार आज उपभोग-भोग ही सुख है। यदि वह उपभोग का भोग कर रहा है, तो वह उसी को सच्चा सुख मानता है। इसके बढ़कर कोई सुख नहीं है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 14
    1 / -0

    'बहुविज्ञापित' का क्या अर्थ है?

    Solution

    बहुविज्ञापित का अर्थ होता है बहुत बार बताया हुआ। विज्ञापित करना होता है किसी विषय के बारे में बताना और बहु का अर्थ लिया जाता है बहुत में।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 15
    1 / -0

    पाठ में ऐसा कहा गया है कि बाज़ार को विभिन्न तरह की सामग्रियों से भर दिया गया है। ऐसा करने के पीछे क्या कारण हो सकता है?

    Solution

    बाज़ार को विभिन्न तरह की सामग्रियों से भर दिया गया है ताकि जनता को लुभाने का प्रयास किया जा सके। इस तरह से वह जनता को आकर्षित करते हैं और उन्हें खर्च करने पर मजबूर करते हैं।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 16
    1 / -0

    लेखक ने किसे कूड़ा खाद्य की श्रेणी में रखा हैं?

    Solution

    लेखक के अनुसार पिज़ा तथा बरगर कूड़ा खाद्य पदार्थ की श्रेणी में आते हैं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 17
    1 / -0
    "हम सांस्कृतिक प्रभावों के लिए अपने दरवाज़े-खिड़की खुले रखें पर अपनी बुनियाद पर कायम रहें।"

     

    ऊपर दिए गए कथन किसके द्वारा कहे गए हैं? नीचे दिए गए विकल्पों के आधार पर बताइए।

    Solution

    प्रस्तुत कथन गांधीजी ने कहे हैं।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 18
    1 / -0

    आज विज्ञापनों का बोलबाला है। पाठ के अनुसार बताइए ये विज्ञापन किसके विस्तार में सहायक की भूमिका निभा रहे हैं?

    Solution

    आज विज्ञापनों का बोलबाला है। यह विज्ञापन उपभोक्तावादी संस्कृति के विस्तार में सहायक की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अंदर बेशक पूंजीपतियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को दिखाया जाता है। परन्तु इनका मुख्य उद्देश्य लोगों को उत्पादों का भोग करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके लिए वे बड़े प्रसिद्ध अभिनेताओं-अभिनेत्रियों तथा खिलाड़ियों का सहारा लेते हैं। लोग उत्पादों का उपभोग करने के लिए प्रेरित होते हैं। इस तरह उपभोक्तावादी संस्कृति का विस्तार होता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 19
    1 / -0

    धनी लोग पहले इस संस्कृति के गुलाम बन क्योंकि

    Solution

    धनी वर्ग की आर्थिक स्थिति सदृढ़ होने के कारण वे इस संस्कृति के गुलाम सबसे पहले बने। धन की अधिकता ने उन्हें धन खर्च करने को बाध्य किया। अब वे दिखावे में धन का अपव्यय करने लगे। वे अपने समाज में स्वयं को सबसे अधिक वैभव संपन्न दिखाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मंहगे कपड़े, चश्मे, आभूषण, इत्र इत्यादि खरीदने आरंभ किए।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 20
    1 / -0

    पाठ में लेखक नई संस्कृति की बात करता है। उसके अनुसार वह किस प्रकार की है?

    Solution

    लेखक पाठ में नई संस्कृति की बात करता है। उसके अनुसार यह अनुकरण करने वाली संस्कृति है। इसके अंदर सब देखा-देखी को महत्व देते हैं।

    सही उत्तर (ख) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now