बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा 2022-23 : Science - विज्ञान महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न (Subjective Question) - लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर के साथ

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा 2022-23 : Science - विज्ञान महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्न (Subjective Question) - लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर के साथ
बिहार बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा 2023 के लिए विज्ञान के सब्जेक्टिव प्रश्न ( Class 10th Science VVI Subjective Question ) इस पोस्ट मे दिये गए है, जो कि सभी छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यहां हमने परीक्षा में आने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न दिए हैं, इन प्रश्नो को पढ़कर आप परीक्षा की तैयारी और अच्छे से कर सकते हैं।
कक्षा 10वीं विज्ञान के प्रत्येक अध्याय के महत्वपूर्ण प्रश्न, उत्तर के साथ दिये गए है। जो कि छात्रों के लिए बहुत समय बचाता है। यहां पर विज्ञान के लघु उत्तरीय प्रश्न तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ( class 10th Science Subjective Question ) पढ़ सकते हैं।
Bihar Board Class 10th Study Material | |
BSEB Class 10 Books | BSEB Class 10 Revision Notes |
BSEB Class 10 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 10 Model Papers |
प्रश्न 1. प्रकाश क्या है ? इसकी विशेषता को लिखिए
उत्तर - प्रकाश एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा किसी वस्तु को देखने की अनुभूति होती है उसे प्रकश कहते है ।
प्रकाश की विशेषता-
1. प्रकाश उर्जा का एक रूप है
2. प्रकाश एक विधुत चुम्बकीय तरंग भी है
3. प्रकाश की चाल सबसे अधिक निर्वात में होता है
4. प्रकाश सदैव सीधी रेखा में गमन करती है
5. प्रकाश एक अनुप्रस्थ तरंग है
प्रश्न 2. चालक और अचालक पदार्थ क्या है ?
उत्तर- चालक पदार्थ - वैसे पदार्थ जिससे विधुत धारा प्रवाहित होता है उसे चालक पदार्थ कहते है
जैसे - एल्युमिनियम, लोहा, चाँदी, ताम्बा आदि
Note - सभी धातुएँ विधुत के चालक होती है
अचालक पदार्थ- वैसे पदार्थ जिससे विधुत धारा प्रवाहित नही होता है उसे अचालक पदार्थ कहते है
जैसे - लकड़ी, मिट्टी, चमड़ा, पलास्टिक आदि
Note - सभी अधातु विधुत के कुचलक होते है
प्रश्न - 3 अम्ल और क्षार में अंतर लिखें ?
उत्तर - अम्ल और क्षर में अंतर निम्नलिखित है
अम्ल | क्षार |
1. अम्ल वे पदार्थ है जो जल में घुलकर जो हाईड्रोजन आयन (H+) प्रदान करता है | 1. क्षार वे पदार्थ है जो जल में घुलकर हाईड्रोक्सिल आयन (OH-) प्रदान करता |
2. अम्ल स्वाद में खट्टे होते है | 2. क्षार स्वाद में कड़वा होता है |
3. अम्ल नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है | 3. क्षार लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है |
4. उदहारण HCL, H2SO4 आदि | 4. उदहारण NaOH, KOH |
प्रश्न 4. वृक्क के चार कार्यों को लिखे ?
उत्तर - वृक्क के चार कार्य निम्नलिखित है
1. वृक्क नाईट्रोजनी पदार्थों को शारीर से बहार निष्कासीत करता है
2. शारीर में जल की मात्रा को संतुलित बनाने में सहायक होता
3. शारीर में अम्ल क्षार की मात्रा को संतुलित रखता है
4. लवण की संतुलन में सहायक होता है
प्रश्न 5. रेलवे का सिगनल लाल रंग का होता है क्यों ?
उत्तर- लाल रंग का तरंग दैर्ध्य बहुत ही अधिक होता है जिसके कारण लाल रंग का प्रकीर्णन बहुत ही कम होता है और यह रंग कम फैलता है जब यह रंग कम फैलता है तो कोहरा या धुएँ में स्पस्ट दिखाई देता है इसीलिए रेलवे का सिगनल लाल रंग का होता है ।
प्रश्न 6. 24 कैरेट सोना से आप क्या समझते है ?
उत्तर - शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है, यह बहुत मुलायम और नर्म होता है, जिससे आभूषण नही बनाया जा सकता । इसे कठोर बनाने के लिए इसमे ताँबा या चाँदी मिलाई जाती है, ताकि आभूषण बन पाए । हमारे देश में आभूषण बनाने के लिए प्रायः 22 कैरेट सोना का प्रयोग किया जाता है, आभूषण बनाने में 22 भाग सोना तथा 2 भाग ताँबा या चाँदी मिलाया जाता
प्रश्न 7. धातु और अधातु क्या है उदहारण देकर समझाएँ ?
उत्तर- धातु - जिस तत्व के वाह्यतम या अंतिम कक्षा में 1, 2, या 3 इलेक्ट्रॉन होते है उसे धातु कहतें है
उदहारण -
सोडियम (NA) 11 --- 2,8,1
मैग्नीशियम (Mg) 12----- 2,8,2
अधातु - जिस तत्व के वाह्यतम कक्षा में 5, 6, या 7 इलेक्ट्रॉन होते है तो उसे अधातु कहते है
उदहारण -
ऑक्सीजन ( 8 ) ---- 2,6
फ़्लोरिन ( 9 ) ------2,7
प्रश्न 8. प्रकाश प्रकीर्णन से आप क्या समझते है
उत्तर- जब प्रकाश की किरणे किसी कण से टकराकर सभी दिशाओं में फ़ैल जाती है तो इसी घटना को प्रकाश का प्रकीर्णन कहते है प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण ही आकाश का रंग नीला दिखाई देता है वायुमंडल में नीले रंग का प्रकीर्णन सबसे अधिक होती है
प्रश्न 9. LPG क्या है यह एक अच्छा ईंधन है कैसे ?
उत्तर- LPG का पूरा नाम Liquified Petroleum GAS है। यह एक अनवीकरण संसाधन है, LPG ब्युटेन तथा प्रोपेन का मिश्रण होता है इसका मुख्य घटक ब्युटेन होता है । यह एक गंधहीन गैस है । इसमें गंध के लिए एथिल मरकैप्टन मिलाया जाता है इसका उपयोग हम ईंधन के रूप में करते है ।
LPG के गुण-
1. LPG गैस का उष्मीय मान अधिक होता है
2. यह धुँआ रहित गैस है
3. LPG को जलने पर कोई भी विषैला पदार्थ नही निकलता है
4. LPG सस्ता होता है इसी लिए LPG एक अच्छा ईंधन है
प्रश्न 10 उत्तल दर्पण तथा अवतल दर्पण में अंतर लिखें
उत्तर---
उत्तल दर्पण | अवतल दर्पण |
1. उत्तल दर्पण की परावर्तक सतह उभरा होती है | 1. अवतल दर्पण की परावर्तक सतह उंदर की तरफ धसा होता है |
2. उत्तल दर्पण में हमेशा काल्पनिक प्रतिबिम्ब बनता है | 2. अवतल दर्पण में वास्तविक और काल्पनिक दोनों बनता है |
3. इसमे छोटा प्रतिबिम्ब बनता है | 3. इसमे बड़ा, छोटा दोनों प्रतिबिम्ब बनता है |
4. इसमे सीधा प्रतिबिम्ब बनता है | 4. इसमे सीधा उल्टा दोनों प्रतिबिम्ब बनता है |
5. इसका दृष्टि क्षेत्र बड़ा होता है | 5. इसका दृष्टि क्षेत्र छोटा होता है |
प्रश्न 11. उत्तल लेंस और अवतल लेंस में अंतर लिखें ?
उत्तर - उत्तल लेंस और अवतल लेंस में निम्नलिखित अंतर है -
उत्तल लेंस
1. उत्तल लेंस बीच में मोटा तथा किनारे पे पतला होता है
2. उत्तल लेंस का फोकस दूरी धनात्मक होता है
3. उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस कहते है
4. उत्तल लेंस का उपयोग दूर दृष्टि दोष को ठीक करने में किया जाता है
अवतल लेंस
1. अवतल लेंस बीच में पतला तथा किनारे पे मोटा होता है
2. अवतल लेंस की फोकस दूरी ऋणात्मक होता है
3. अवतल लेंस को अपसारी लेंस कहते है
4. अवतल लेंस का उपयोग निकट दृष्टि दोष को दूर करने में किया जाता है
प्रश्न 12. आवर्धन किसे कहते है और इसका SI मात्रक को लिखिए ?
उत्तर- आवर्धन -- प्रतिबिम्ब की ऊँचाई तथा वस्तु की ऊँचाई के अनुपात को आवर्धन कहते है
> आवर्धन को m से सूचित किया जाता है
> आवर्धन का SI मात्रक नहीं होता है ये मात्रक विहीन होता है
★ यदि प्रतिबिम्ब की उच्चाई v तथा वस्तु की उच्चाई हो तो आवर्धन - m = v/u
प्रश्न 13. आपतित किरण, परावर्तित किरण, आपतन बिन्दु, आपतन कोण, तथा परावर्तन कोण को परिभाषित करें ?
उत्तर -
आपतित किरण - किसी दर्पण पर आके टकराने वाली किरण को आपतित किरण कहते है
परावर्तित किरण - दर्पण से टकराकर लौटने वाली किरण को परावर्तित किरण कहते है
आपतन बिन्दु - आपतित किरण दर्पण के जिस भाग पे टकराती है उसे आपतन बिन्दु कहते है
आपतन कोण - आपतित किरण और अभिलम्ब के बीच जो कोण बनता है उसे आपतन कोण कहते है
परावर्तन कोण - परावर्तित किरण और अभिलम्ब के बीच जो कोण बनता है उसे परवातान कोण कहते है
प्रश्न 14. भर्जन तथा निस्तापन में अंतर लिखे ?
उत्तर-
भर्जन
1. भर्जन में अयस्को को वायु के उपस्थित में गर्म किया जाता है
2. भर्जन का प्रयोग सल्फाईड अयस्कों में किया जाता है
3. भर्जन की क्रिया में सल्फर-डाईऑक्साइड गैस उत्सर्जित होता है
निस्तापन
1. निस्तापन में अयस्कों को वायु की अनुपस्थिति में गर्म किया जाता है
2. निस्तापन का प्रयोग कार्बोनेट तथा हाईड्रेट अयस्कों में किया जाता है
3. निस्तापन की क्रिया में कार्बन डाई ऑक्साइड गैस उत्सर्जित होता है
प्रश्न 15. दीर्घ दृष्टि दोष क्या है इसे दूर किस तरह कर सकते है ?
उत्तर - दीर्घ दृष्टि दोष - नेत्र लेंस का वह दोष जिसके कारण दूर की वस्तु स्पष्ट दिखाई देती है तथा नजदीक की वस्तु स्पष्ट दिखाई नहीं देती है तो इस दोष को दीर्घ दृष्टि दोष कहते है दीर्घ दृष्टि दोष में नेत्र गोलक छोटा हो जाता है और रेटिना पर प्रतिबिम्ब नहीं बन पता है इस दोष को दूर करने के लिए उत्तल लेंस का प्रयोग किया जाता है
प्रश्न 16. नेत्र का निकट बिन्दु किसे कहते है ?
उत्तर- वह न्यूनतम दूरी जिस पर रखी वस्तु बिना किसी तनाव के स्पष्ट देखी जा सकती है उसे नेत्र की निकट बिन्दु कहते है मानव नेत्र का निकटतम बिन्दु 25cm होता है
प्रश्न 17. हरे पेड़-पौधे को उत्पादक क्यों कहते है ?
उत्तर- हरे पेड़-पौधे सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में जमीन से जल तथा खनिज लवण, वायुमंडल से कार्बन डाई आक्साइड और हरित लावक की उपस्थिति में अपना भोजन स्वयं बनाता है इसी लिए हरे पेड़-पौधे को उत्पादक कहते है
प्रश्न 18. रक्त किससे बना होता है ?
उत्तर- रक्त चार पदार्थों से मिलकर बना होता है
1. प्लाजाम
2. लाल रक्त कणिकाएँ
3. श्वेत रक्त कणिकाएँ
4. प्लेटलेट्स
प्रश्न 19. हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से क्या होता
उत्तर - हमारे शरीर में अगर हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है तो एनीमिया रोग हो जाता है । हमें श्वशन में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है जिसके कारण हम जल्दी थक जाते है । हमारा वजन कम हो जाता है । हमें और कमजोरी का अनुभव होता है
प्रश्न 20. ओजोन क्या है ?
उत्तर- ओजोन ऑक्सीजन का एक अपरूप है । ओजोन का एक अणु ऑक्सीजन के तीन परमाणुओ से मिलकर बना होता है । ओजोन का अणुसूत्र 03 होता है ओजोन परत वायुमंडल के बाहरी सतहों में पाया जाता है जो परबैगनी किरणों से हमे रक्षा प्रदान करता है
प्रश्न 21. विद्युत आवेश क्या है ? विद्युत आवेश कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर - इलेक्ट्रॉन के सतत प्रवाह के दर को विद्युत आवेश कहते हैं। विद्युत आवेश का S.I मात्रक कूलॉम होता है और कूलॉम को C से सूचित किया जाता है | एक इलेक्ट्रॉन पर 1.6 x 10-19 कूलंब आवेश होता है।
विद्युत आवेश दो प्रकार का होता है-
(i) धनात्मक आवेश
(ii) ऋणात्मक आवेश ।
प्रश्न 22. pH स्केल क्या है ? उदासीन विलियन का pH मान कितना होता है।
उत्तर - किसी विलयन में उपस्थित हाइड्रोजन आयन की सांद्रता ज्ञात करने वाले स्केल को pH स्केल कहते हैं। उदासीन विलियन का pH मान 7 होता है और किसी अम्लीय विलियन का PH मान 0 से 7 के बीच होता है जबकि क्षारीय विलियन का PH मान 7 से 14 के बीच होता है
प्रश्न 23. चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के गुणों को लिखें।
उत्तर ⇒ चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के गुण इस प्रकार हैं-
(i) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ उत्तरी ध्रुव से निकलती है और दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश करती हैं।
(ii) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ चुंबक के अंदर दक्षिणी ध्रुव से निकलती है और उत्तरी ध्रुव में प्रवेश करती है
(iii) ये रेखाएँ एक बंद वक्र होती हैं।
(iv) ये रेखाएँ कभी भी एक-दूसरे को नहीं काटती ।
प्रश्न 24. अम्लों के सामान्य गुण बताएँ ।
उत्तर⇒ अम्लों के सामान्य गुण निमलिखित है
(i) अम्ल का स्वाद खट्टा होता है।
(ii) ये नीले लिटमस को लाल कर देते हैं।
(iii) इनका घोल साबुन के घोल की तरह चिकना नहीं होता ।
(iv) ये धातुओं के साथ अभीक्रिया करके हाइड्रोजन गैस बनाते हैं।
(v) ये कार्बोनेट के साथ अभीक्रिया करके कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न करते हैं
(vi) अम्ल, क्षार से अभीक्रिया करके लवण और जल बनाते हैं।
प्रश्न 25. शाकाहारी और मांसाहारी को परिभाषित कीजिए ।
उत्तर- शाकाहारी (Herbivore ) - वे जीव जो अपना भोजन पौधे या पौधों के उत्पादों से ग्रहण करता हैं, तो उसे शाकाहारी कहलाते हैं।
उदाहरण- बकरी, हाथी, टिड्डा आदि ।
मांसाहारी (Carnivore ) - वे जीव जो अपना भोजन दूसरे (अन्य) जीवों के मांस से प्राप्त करते हैं, तो उसे मांसाहारी कहलाते हैं।
उदाहरण- शेर, बाघ, सर्प आदि
प्रश्न 26. उत्सर्जन की परिभाषा लिखिए। उत्सर्जन के दो प्रमुख अंगों के नाम लिखें।
उत्तर- शरीर की उपापचयी क्रियाओं के फलस्वरूप उत्पन्न हानिकारक नाइट्रोजन युक्त अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उत्सर्जन कहते है।
उत्सर्जन के दो प्रमुख अंग-
(i) वृक्क (ii) फेफड़ा ।
प्रश्न 27. HIV और AIDS का पूर्ण रूप दें।
उत्तर-
HIV- Human Immunodeficiency Virus
AIDS- Acquired Immune Deficiency Syndrome
प्रश्न 28. उत्प्रेरक से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर = वैसे पदार्थ जो स्वयं रासायनिक अभिक्रिया में भाग नहीं लेते हैं, लेकिन अभिक्रिया के वेग को बढ़ाते हैं या घटाते हैं, उसे उत्प्रेरक कहते हैं
प्रश्न 29. दृष्टि दोष क्या है ? यह कितने प्रकार के होते हैं तथा इनका निवारण कैसे किया जाता है ?
उत्तर ⇒ नेत्रलेंस का वह दोष जिसके कारण कोई वस्तु स्पष्ट दिखाई नहीं देता है तो इसे दृष्टि दोष कहते है
दृष्टि दोष चार प्रकार के होते हैं-
(i) दूर - दृष्टि दोष, (ii) निकट दृष्टि दोष, (iii) जरा दृष्टि दोष (iv) अबिन्दुकता
निवारण-
(i) दूर - दृष्टि दोष – इसके निवारण लिए उत्तल लेंस का प्रयोग होता है।
(ii) निकट दृष्टि दोष – इसके निवारण के लिए अवतल लेंस का प्रयोग होता है।
(iii) जरा दृष्टि दोष इसके निवारण के लिए बाईफोकल लेंस का प्रयोग होता है।
(iv) अबिन्दुकता - इसे ठीक करने के लिए सिलेंड्रीकल लेंस का प्रयोग होता है
प्रश्न 30. विद्युत शॉक से क्या अभिप्राय है?
उत्तर = जब हमारे शरीर का कोई अंग बिजली की नंगी तार से छू जाता है, तो हमारे शरीर और पृथ्वी के बीच विभवांतर पैदा हो जाता है, जिससे हमे एक धक्का लगता है। इसे विद्युत शॉक कहते हैं।
प्रश्न 31. अच्छे इंधन के गुण को लिखे ।
उत्तर ⇒
(i) अच्छा इंधन दहन के समय अधिक से अधिक ऊष्मा उत्पन्न करता है ।
(ii) जलने के बाद अधिक धुआ उत्पन्न नहीं करता है।
(iii) जिसका भंडारण एवं परिवहन आसान होता है।
(iv) जिसके दहन की गति धीमी हो ।
(v) जिसके जलने के बाद विषैला पदार्थ उत्पन्न नहीं होता हो
(vi) जो सस्ता हो ।
(vii) जो आसानी से उपलब्ध हो
प्रश्न 32. सघन माध्यम तथा विरल माध्यम किसे कहते हैं ?
Ans = जिस माध्यम में प्रकाश की चाल कम होती है, उसे सघन माध्यम कहते हैं। जिस माध्यम में प्रकाश की चाल अधिक होती है उसे विरल माध्यम कहते हैं।
प्रश्न 33. विद्युत विभव क्या है और विधुत विभवांतर क्या है?
Ans ⇒
विद्युत विभव -
काई धन आवेश को अनंत से किसी
कार्य को विद्युत विभव कहते हैं।
बिंदु तक लाने में किए गए
इसका SI मात्रक बोल्ट होता है।
विद्युत विभवांतर -
इकाई आवेश धन को एक बिंदु से दूसरे
बिंदु तक लाने में किए गए कार्य को विद्युत विभवांतर कहते
हैं। इसका SI मात्रक बोल्ट होता है।
प्रश्न 34. धातु के भौतिक गुण को लिखें।
उत्तर--- धातु के भौतिक गुण निम्नलिखित है
(i) धातु के परमाणु के बाहरी कक्षा में एक या दो या तीन इलेक्ट्रॉन होते हैं
(ii) धातु विद्युत का धनात्मक होता है। क्योंकि यह इलेक्ट्रॉन का त्याग करता है।
(iii) धातु आघातवर्धनीय तथा तन्य होता है।
(iv) धातु के द्रवणांक एवं क्वथनांक उच्च होता है।
(v) धातु में एक विशेष प्रकार की चमक होती है। जिसे धातुयी चमक कहते हैं।
(vi) धातु ऊष्मा एवं विद्युत का सुचालक होता है।
(vii) धातु कमरे के ताप पर सामान्यतः ठोस होते हैं।
प्रश्न 35. खनिज किसे कहते हैं और अयस्क किसे कहते है
Ans ⇒
खनिज --- पृथ्वी के परत में पाई जाने वाली धातु युक्त ठोस पदार्थ को खनिज कहते हैं। जैसे- सोडियम क्लोराइड, कैलशियम कार्बोनेट
अयस्क --- जिस खनिज में प्रचुर मात्रा में मात्रा में धातु उपस्थित हो तथा जिससे कम खर्चे पर और आसानी से धातु प्राप्त किया जा सकता है, अयस्क कहलाता है।
प्रश्न 36. आमीटर किसे कहते हैं ?
Ans ⇒ आमीटर एक ऐसा यंत्र है, जिसके द्वारा विद्युत परिपथ में धारा के प्रवाह को मापा जाता है। इसे हमेशा श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है। इससे इस प्रकार से जोड़ते हैं। कि इसके धनध्रुव से विद्युत धारा प्रवेश करता है तथा ऋणध्रुव से बाहर निकलता है
प्रश्न 37. आधुनिक आवर्त नियम क्या है?
उत्तर = तत्त्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु संख्या के आवर्त फलन होता हैं। जिसे आधुनिक आवर्त नियम कहते है। इस नियम का प्रतिपादन हेनरी मोस्ले ने किया था ।
प्रश्न 38. किसी चालक का प्रतिरोध किन बातों पर निर्भर करता है ?
उत्तर - किसी चालक का प्रतिरोध निम्नलिखित बातों पर निर्भर करता है
1. चालक तार की लंबाई पर तार - की लंबाई जितना ही अधिक होगा प्रतिरोध उतना ही अधिक होगा
2. चालक तार की मोटाई पर - तार जितना ही मोटा होगा प्रतिरोध उतना ही कम होगा और तार जितना ही पतला होगा प्रतिरोध उतना ही अधिक होगा
3. चालक के ताप पर - ताप बढ़ाने पर चालक का प्रतिरोध बढ़ता है
प्रश्न 39. लघुपथन से आप क्या समझते है ?
उत्तर - किसी कारण वस जब गर्म तार और ठंडा तार एक दुसरे के संपर्क में आ जाते है तो लघुपथन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है । इस परिस्थिति में प्रतिरोध शून्य हो जाता है और धारा का प्रवाह तीव्र हो जाता है धारा का प्रवाह तीव्र होने के कारण ताप उत्पन्न होता है जिससे परिपथ में आग लगाने का भय रहता है
प्रश्न 40. उष्माक्षेपी अभिक्रिया और उष्माशोषी अभिक्रिया किसे कहते है
उष्माक्षेपी अभिक्रिया - वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे उत्पाद के निर्माण के साथ साथ ऊष्मा का भी उत्सर्जन होता है उसे उष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते है
जैसे- CH4 + 202 —> C02 + 2H20 + ऊष्मा
ऊष्माशोषी अभिक्रिया --- वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे अभिक्रिया के फलस्वरूप ऊष्मा का अवशोषण होता है उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते है
जैसे- C + H2O + ऊष्मा —> CO + H2
प्रश्न 41. संतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते है ?
उत्तर- वैसी रासायनिक समीकरण जिसमे अभिकराको की परमाणु संख्या, प्रतिफलो के परमाणु संख्या के बराबर हो तो उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते है
H2 + Cl2 —> 2HCI
2H2 + O2 —> 2H2O
प्रश्न 42. असंतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते है ?
उत्तर --- वैसी रासायनिक समीकरण जिसमे अभिकराको की परमाणु संख्या, प्रतिफलो के परमाणु संख्या के बराबर नहीं हो तो उसे असंतुलित रासायनिक अभिक्रिया कहते है
H2 + Cl2 —> HCI
H2 + O 2 —> 2H2O
प्रश्न 43. प्रतिबिम्ब क्या है और ये कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर - प्रतिबिम्ब - किसी बिंदु स्त्रोत से चलने वाली प्रकाश की किरणे दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती है या मिलती हुई मालूम पड़ती है उसे प्रतिबिम्ब कहते है
> प्रतिबिम्ब दो प्रकार के होते है ।
1. वास्तविक प्रतिबिम्ब
2. काल्पनिक या आभासी प्रतिबिम्ब
वास्तविक प्रतिबिम्ब-- किसी बिंदु स्त्रोत से चलने वाली प्रकाश की किरणे दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती है उसे वास्तविक प्रतिबिम्ब कहते है
- वास्तविक प्रतिबिम्ब को पर्दे पर उतार सकते है
- वास्तविक प्रतिबिम्ब उल्टा होता है
2. काल्पनिक प्रतिबिम्ब -- किसी बिंदु स्त्रोत से चलने वाली प्रकश की किरणे दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती हुई मालूम पड़ती है उसे काल्पनिक या आभासी प्रतिबिम्ब कहते है
- काल्पनिक प्रतिबिम्ब को पर्दे पर नही उतरा सकता है
- काल्पनिक प्रतिबिम्ब सीधा होता है
प्रश्न 45 श्वसन एवं श्वासोच्छ्वास में अंतर लिखें
उत्तर--
श्वसन
1. श्वसन एक जैव रासायनिक क्रिया है
2. इस क्रिया में उर्जा का उपादान होता है जो ATP के रूप में संचित हो जाता है
3. श्वसन की क्रिया कोशिका के अन्दर होता
4. इस क्रिया के एन्जाईमो की अवश्यक्ता होती है
5. श्वसन की क्रिया सभी जीव धारियों में होता है
श्वासोच्छवास
1. यह एक भौतिक क्रिया है इस क्रिया में गैसों की आदान प्रदान होता है
2. इस क्रिया में उर्जा का उत्पादन नही होता है
3. यह क्रिया कोशिका के बाहर होता है
4. इस क्रिया में एन्जाईमो की आवश्यकता नही होती
5. श्वासोच्छ्वास की क्रिया केवल उच्च जंतुओं में होता है
प्रश्न- 46. जंग लगना किसे कहते है ? जंग का रासायनिक सूत्र लिखिए
उत्तर - लोहे की बनी नयी वस्तुएँ चमकीली होती है लेकिन धीरे धीरे अपने आसपास नमी, जलवाष्प से अभिक्रिया करके उसपे भूरे रंग की परत चढ़ जाती है आमतौर पर इस प्रक्रिया को लोहे पर जंग लगना कहते है
जंग का रासायनिक सूत्र - FeSO4.H2O
प्रश्न 47. पानी के अपवर्तनांक से आप क्या समझते है ?
उत्तर --- निर्वात में प्रकाश की चल तथा पानी में प्रकाश के चल के अनुपात को पानी का अपवर्तनांक कहते है
पानी का अपवर्तनांक = निर्वात में प्रकाश की चाल / पानी में प्रकश की चाल
= 300000 / 225000
= 1.33
प्रश्न 48. रुधिर के कार्य को लिखे ?
उत्तर - रुधिर के मुख्य कार्य निम्नलिखित है ।
1. यह ऑक्सीजन और कार्बन डाईऑक्साइड गसों का परिवहन करता है
2. ये जीवाणु तथा अन्य हानिकारक पदार्थों से हमारी रक्षा करता है
3. यह शारीर के विभिन्न भागों तक भोजन को पहुचता है
4. यह शारीर के तापक्रम को स्थिर रखता है
5. यह शारीर की त्वचा की मरम्मत का कार्य करता है
6. यह रक्त के थक्का बनाने में सहायक होता है
7. यह शारीर के दाब स्थिर रखता है
प्रश्न 49. संयोजन अभिक्रिया और वियोजन अभिक्रिया किसे कहते है
उत्तर -
संयोजन अभिक्रिया - वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करता है तो उसे संयोजन अभिक्रिया कहते है
2Ag + Cl —> 2 Agcl
वियोजन अभिक्रिया - वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमे एक अभिकारक टूटकर दो या दो से अधिक उत्पाद में बदल जाता है उसे वियोजन अभिक्रिया कहते है
2H2O —> 2H2 + O2
प्रश्न 50 नेत्र की समंजन क्षमता किसे कहते है ?
उत्तर - नेत्र की वह क्षमता जिसके कारण नेत्र लेंस की फोकस दूरी में परिवर्तन करके नजदीक और दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देखने की क्षमता को नेत्र की समंजन क्षमता कहते है