Self Studies

Haryana 12th Hindi Exam 2025 : Important Competency Based Questions & Practice Paper with Answers

Haryana 12th Hindi Exam 2025 : Important Competency Based Questions & Practice Paper with Answers

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

हरियाणा बोर्ड (HBSE) कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा 2025 के लिए महत्वपूर्ण दक्षता-आधारित प्रश्नों (Competency-Based Questions) का अभ्यास करना जरूरी है। इस परीक्षा में 50% से अधिक प्रश्न दक्षता-आधारित होंगे, जो छात्रों की समझ, विश्लेषणात्मक क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान को परखने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

यहां हम महत्वपूर्ण प्रश्नों और प्रैक्टिस पेपर के साथ उत्तर भी प्रदान कर रहे हैं, जिससे आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Haryana 12th Hindi Exam 2025: Most Important Questions ​​​​

1. संधि और उसके उदाहरण के उचित मिलान वाला विकल्प पहचानिए।

संघि उदाहरण
(क) गुण संधि (i) पवित्र
(ख) वृद्धि संधि (ii) परमेश्वर
(ग) अयादि संधि (iii) सदैव

विकल्प:

(A) (क)-(iii), (ख)-(i), (ग)-(ii)

(B) (क)-(i), (ख)-(ii), (ग)-(iii)

(C) (क)-(ii), (ख)-(i), (ग)-(iii)

(D) (क)-(ii), (ख)-(iii), (ग)-(i)

Correct Answer: D

यह विकल्प सही है, क्योंकि सही मिलान (क)-(ii), (ख)-(iii), (ग)-(i) है।

A: यह विकल्प गलत है, क्योंकि सही मिलान (क)-(ii), (ख)-(iii), (ग)-(i) है।

B: यह विकल्प गलत है, क्योंकि सही मिलान (क)-(ii), (ख)-(iii), (ग)-(i) है।

C: यह विकल्प गलत है, क्योंकि सही मिलान (क)-(ii), (ख)-(iii), (ग)-(i) है।

2.

कथन (A) : 'मुखचंद्र' समस्तपद में कर्मधारय समास है।

कारण (R) : चंद्र रूपी मुख में उपमान-उपमेय का संबंध है।

उपर्युक्त कथन-कारण के आधार पर उचित विकल्प चुनिए।

(A) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।

(B) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।

(C) कथन (A) सही है, और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।

(D) कथन (A) सही किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।

Correct Answer: C

यह विकल्प सही है, क्योंकि कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।

A: यह विकल्प गलत है, क्योंकि कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।

B: यह विकल्प गलत है, क्योंकि कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।

D: यह विकल्प गलत है, क्योंकि कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।

Haryana Board Class 12 Study Material

Haryana Board Class 12 Study Material
Haryana Board Class 12 Books Haryana Board Class 12 Previous Year Question Paper
Haryana Board Class 12 Model Paper Haryana Board Class 12 Syllabus

3. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य पहचानिए।

(A) भगतसिंह का देश ऋणी है।

(B) ऋणी देश भगतसिंह का है।

(C) देश ऋणी भगतसिंह का है।

(D) देश भगतसिंह का ऋणी है।

Correct Answer: D

यह विकल्प सही है, क्योंकि भगतसिंह के त्याग को दर्शाने के संदर्भ में इस वाक्य का प्रयोग हुआ है।

A: यह विकल्प गलत है, क्योंकि भगतसिंह के त्याग को दर्शाने के संदर्भ में इस वाक्य का प्रयोग हुआ है।

B: यह विकल्प गलत है, क्योंकि भगतसिंह के त्याग को दर्शाने के संदर्भ में इस वाक्य का प्रयोग हुआ है।

C: यह विकल्प गलत है, क्योंकि भगतसिंह के त्याग को दर्शाने के संदर्भ में इस वाक्य का प्रयोग हुआ है।

4. मेघमय आसमान से उतर रही है संध्या सुंदरि परी-सी धीरे-धीरे।

उपयुक्त पंक्ति में __________ अलंकार है।

(A) उपमा

(B) रूपक

(C) मानवीकरण

(D) अतिशयोक्ति

Correct Answer: C

यह विकल्प सही है, क्योंकि इसमें मानवीकरण अलंकार है।

A: यह विकल्प गलत है, क्योंकि इसमें मानवीकरण अलंकार है।

B: यह विकल्प गलत है, क्योंकि इसमें मानवीकरण अलंकार है।

D: यह विकल्प गलत है, क्योंकि इसमें मानवीकरण अलंकार है।

5. श्रेष्ठ अलंकार किसे कहते हैं? एक उदाहरण लिखिए।

Correct Answer:

● एक शब्द के अनेक अर्थ होने पर श्रेष अलंकार होता है।

● मेरी भव बाधा हरो, राधा नागरी सोया।

6. 'निर्मल' शब्द का संधि-विच्छेद करके भेद का नाम बताइए।

Correct Answer:

● नि: + मल

● विसर्ग संधि

7. 'जन्म से लेकर' समास विग्रह का समस्तपद लिखिए और भेद का नाम कारण सहित बताइए।

Answer: 

जन्म से लेकर - आजन्म

आजन्म - अव्ययीभाव समास

कारण - प्रथम पद अव्यय होने के कारण अव्ययीभाव समास है।

8. 'सूर्यग्रहण के बाद स्वाति ने गंगाजल ग्रहण किया।'

इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है और क्यों? कारण सहित स्पष्ट कीजिए।

Answer:

● यमक अलंकार

● ग्रहण की आवृत्ति दो बार हुई है। दोनों का अर्थ अलग है।

● ग्रहण - सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण; ग्रहण - ग्रहण करना

9. ‘यदि मैं इतिहास में एक दिन यात्रा कर सकता’ अप्रत्याशित विषय पर एक रचनात्मक लेख लिखिए।

Answer:

● विधा - संस्मरणात्मक / स्मृति आधारित / कहानी / निबंध

● कारण - स्मृति आधारित - आज नई कार से चलते हुए अपनी पुरानी गाड़ी की उससे तुलना करना, पुरानी यादों का स्मृति पटल पर छा जाना

● मुख्य बिंदु - घर के पास एक कबाड़ी की दुकान पर पुराना सामान बेचने जाना; भाई की पुरानी कार पर उसकी नज़र पड़ना; गाड़ी की वर्तमान स्थिति बताना और उसके साथ खेली गई पुरानी यादों को कल्पना में ताज़ा करना

10. ‘अगर मेरे सपने सच हो जाते तो जीवन कैसा होता!’ अप्रत्याशित विषय पर एक रचनात्मक लेख लिखिए।

Answer:

● अपने मौलिक विचारों को प्रस्तुत करना

● विषय के अनुरूप लेख की विधा निर्धारित करना

● विचारों को लिखित रूप में व्यवस्थित करके प्रस्तुत करना

● विषय से संबंधित स्वतंत्र विचारों की शब्द सीमा निर्धारित करना

● स्वतंत्र विचाराभिव्यक्ति होने के कारण मुख्य विषय से भटकने की संभावनाओं से बचने का प्रयास करना

11.

कथन (A) : भक्ति को अपना वास्तविक नाम ‘लक्ष्मी’ का उपयोग करना पसंद था।

कारण (R) : ‘लक्ष्मी’ समृद्धि-सूचक नाम भक्ति को अपने भाग्य के विपरीत लगता था।

उपर्युक्त कथन-कारण के आधार पर उचित विकल्प चुनिए:

(A) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही है।

(B) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं।

(C) कथन (A) सही है, और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।

(D) कथन (A) सही किंतु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।

Correct Answer: A

यह विकल्प सही है, क्योंकि कथन (A) गलत है और कारण (R) सही है।

B: यह विकल्प गलत है, क्योंकि कथन (A) गलत है और कारण (R) सही है।

C: यह विकल्प गलत है, क्योंकि कथन (A) गलत है और कारण (R) सही है।

D: यह विकल्प गलत है, क्योंकि कथन (A) गलत है और कारण (R) सही है।

12. 'बाज़ार दर्शन' पाठ का मुख्य उद्देश्य लोगों को ___________ है।

(A) बाज़ारवाद की शोषण वृत्ति बताना और सार्थकता सिद्ध करना

(B) बाज़ार की आवश्यकता और मूल उद्देश्य से अवगत कराना

(C) व्यर्थ में धन खर्च करने के लिए प्रोत्साहित करना

(D) बाज़ार के प्रति अनादर के भाव से प्रेरित करना

Correct Answer: B

यह विकल्प सही है, क्योंकि यह पाठ का मुख्य उद्देश्य है।

A: यह विकल्प गलत है, क्योंकि यह पाठ का मुख्य उद्देश्य नहीं है।

C: यह विकल्प गलत है, क्योंकि यह पाठ का मुख्य उद्देश्य नहीं है।

D: यह विकल्प गलत है, क्योंकि यह पाठ का मुख्य उद्देश्य नहीं है।

13. ‘क्या कभी हमने जाँचा है, कि अपने स्तर पर अपने दायरे में हम उसी भ्रष्टाचार के अंग तो नहीं बन रहे हैं?’

उपयुक्त कथन में लेखक हमें अपने अंतर्मन में निहित भावों का __________ करने के लिए प्रेरित कर रहा है। ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।

(A) मूल्यांकन

(B) अनुकरण

(C) संरक्षण

(D) आह्वान

Answer: A

यह विकल्प सही है, क्योंकि लेखक हमें अपने अंतर्मन में निहित भावों को समझने और मूल्यांकन करने के लिए कह रहा है।

B: यह विकल्प गलत है, क्योंकि लेखक अनुकरण करने के लिए नहीं कह रहा है।

C: यह विकल्प गलत है, क्योंकि दिए गए कथन से इसका अर्थ ध्वनित नहीं होता है।

D: यह विकल्प गलत है, क्योंकि लेखक अपने अंतर्मन का आह्वान करने के लिए न कहकर, उनका मूल्यांकन करने के लिए कह रहा है।

14. स्पर्धा के समय चाँद सिंह का पहले किंचित मुस्काना फिर बाज़ की तरह टूट पड़ना किस तरह के स्वभाव को अभिव्यक्त करता है?

(A) विनम्र

(B) शालीन

(C) अभिमानी

(D) हँसमुख

Answer: C

यह विकल्प सही है, क्योंकि इस भाव-भंगिमा में अहंकार निहित है।

A: यह विकल्प गलत है, क्योंकि इस भाव-भंगिमा में अहंकार निहित है।

B: यह विकल्प गलत है, क्योंकि इस भाव-भंगिमा में अहंकार निहित है।

D: यह विकल्प गलत है, क्योंकि इस भाव-भंगिमा में अहंकार निहित है।

15. ‘शिरीष के फूल’ पाठ में पलाश के वृक्ष के बारे में लेखक कहते हैं, कि दस दिनों तक फूल देकर पूरे वर्ष बंजर बने रहने से तो पुष्पहीन वृक्ष होना बेहतर है। क्या आप लेखक से सहमत हैं? अपनी सहमति अथवा असहमति को कारण सहित समझाइए।

Answer:

● हाँ, मैं लेखक से सहमत हूँ। पलाश का पेड़ आकर्षक नहीं दिखता और छायादार भी नहीं होता है। ऐसे पेड़ का कोई फ़ायदा नहीं हैं।

● नहीं, मैं लेखक से असहमत हूँ। प्रकृति में विविध पेड़-पौधे और प्राणी होते हैं। सबके रूप-रंग, आकार अलग होते हैं। इससे विविधता बनी रहती है। सभी की अलग विशेषता होती है। केवल छाया या पुष्पों के आधार पर उनके बारे में कोई राय बना लेना अनुचित लगता है।

16. दंगल के मैदान में चाँद सिंह लंगोट लगाकर क्या करता था और उसे 'शेर के बच्चे' का टायटल कैसे प्राप्त हुआ? 'पहलवान की ढोलक' पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए।

Answer:

● चाँद सिंह उछल-कूदकर क्रीड़ा किया करता था।

● अपने समकक्ष सभी पहलवानों को हराने के कारण 'शेर के बच्चे' का टायटल प्राप्त हुआ था।

17. अस्वाभाविक श्रम विभाजन के कारण 'व्यवसाय चुनने में परतंत्रता' और 'जातिगत पेशे की बाध्यता' के अतिरिक्त और कौन-सी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं? किन्हीं दो समस्याओं का उल्लेख कीजिए।

Correct Answer:

● बेरोज़गारी की समस्या बढ़ना

● अनुपयुक्त अथवा अपयश आर्थिक लाभ होना

● कार्य की गुणवत्ता में कमी होना

18. भारतीय संस्कृति में नदियों का बहुत महत्व है। 'काले मेघा पानी दे' संस्मरण से किन्हीं तीन उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिए।

Answer:

● नदियों को मोक्षदायिनी मानना

● नदियों के किनारे पर मेलों का लगना

● हर शुभ कार्य में गंगाजल का प्रयोग करना

● वर्षा न होने पर इंद्र सेना का सबसे पहले ‘गंगा मैया की जय’ बोलना / गंगा नदी को ‘माँ’ का आदर देना

● देश के सभी प्रमुख नगरों का नदियों के तट पर बसा होना / नदियों के किनारे ही सभ्यताओं का विकसित होना

19. मैं भव मौजों पर मस्त बहा करता हूँ।

'आत्मपरिचय' कविता की इस पंक्ति में कवि कहना चाहता है कि मैं ________ हूँ।

(A) दुनियादारी को प्रमुख मानता

(B) सांसारिक बंधनों से मुक्त

(C) मुश्किलों से दूर भागता

(D) इस संसार से विलग

Answer: B

यह विकल्प सही है, क्योंकि कवि स्वयं को सांसारिक बंधनों से मुक्त मानकर स्वच्छंद विचरण करते हैं।

A: यह विकल्प गलत है, क्योंकि कवि स्वयं को सांसारिक बंधनों से मुक्त मानकर स्वच्छंद विचरण करते हैं।

C: यह विकल्प गलत है, क्योंकि कवि स्वयं को सांसारिक बंधनों से मुक्त मानकर स्वच्छंद विचरण करते हैं।

D: यह विकल्प गलत है, क्योंकि कवि स्वयं को सांसारिक बंधनों से मुक्त मानकर स्वच्छंद विचरण करते हैं।

20. 'पंतग' कविता में निहित भावों वाला उचित विकल्प पहचानिए।

(क) आनंद, मोह, चपलता

(ख) उन्माद, विषाद, कुण्ठा

(ग) प्रेम, साहस, उत्साह

(A) केवल (क) और (ग)

(B) केवल (ख) और (ग)

(C) (क), (ख) और (ग)

(D) केवल (ख)

Answer: A

यह विकल्प सही है क्योंकि (ख) गलत है तथा (क) और (ग) सही हैं।

B: यह विकल्प गलत है क्योंकि (ख) गलत है तथा (क) और (ग) सही हैं।

C: यह विकल्प गलत है क्योंकि (ख) गलत है तथा (क) और (ग) सही हैं।

D: यह विकल्प गलत है क्योंकि (ख) गलत है।

21. "जीविका बिहीन लोग सीधामान सोच बस,"

'कवितावली' की इस पंक्ति के अनुसार वर्तमान परिवेश के लिए उपयुक्त कथन पहचानिए।

(A) बरखा स्वयं व्यापार करती है।

(B) परिवार के सभी लोग व्यापार करना चाहते हैं।

(C) रोज़गार चले जाने से जुगल बेरोज़गारी से चिंतित है।

(D) जिनके पास नौकरी नहीं है, वे नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

Answer: C

यह विकल्प सही है, क्योंकि कविता की पंक्ति जीविका बिहीन लोगों के सोच के वश होने की बात कहती है। यह अर्थ वर्तमान परिवेश में इस वाक्य से संबंध रखता है।

A: यह विकल्प गलत है, क्योंकि कविता की पंक्ति का अर्थ इससे मेल नहीं खाता है।

B: यह विकल्प गलत है, क्योंकि कविता की पंक्ति का अर्थ इससे मेल नहीं खाता है।

D: यह विकल्प गलत है, क्योंकि कविता की पंक्ति का अर्थ इससे मेल नहीं खाता है।

22. 'बात सीधी थी पर' कविता में कवि क्या संदेश देना चाहते हैं? कोई तीन बिंदु लिखिए।

Answer:

● भाषा की जटिलता से बात प्रभावहीन हो जाती है। यह भाषा का उद्देश्य नहीं होना चाहिए।

● हर समस्या का निवारण करने के लिए धैर्य से विचार करना चाहिए।

● दूसरों की वाहवाही प्राप्त करने की होड़ में नहीं पड़ना चाहिए।

23. 'रुबाइयाँ' में फ़िराक़ गोरखपुरी ने जिन बालसुलभ व्यवहारों और माँ की कोमल भावनाओं का चित्रण किया है, उन्हें अपने शब्दों में लिखिए।

Answer:

● माँ द्वारा गोद में लेकर झुलाना तो कभी हवा में उछालना और बच्चे का खिलखिलाकर हँस देना

● माँ द्वारा नहलाना, कपड़े पहनाना, कंघी करना, निहारना और बच्चे द्वारा नहाने का पानी छलकाना

● दीपावली की शाम चीनी के खिलौने लाना और बच्चों के घरौंदे में दीपक जलाना

● बच्चे द्वारा चाँद पाने की ज़िद करना और माँ द्वारा दर्पण में चाँद दिखाकर बच्चे का मन बहलाना

24. 'जूझ' और 'सिल्वर वेडिंग' पाठ के प्रमुख पात्र आनंदा और किशनदा दोनों का जीवन संघर्षमय रहा। पाठ के आधार पर दोनों पात्रों का तुलनात्मक अंतर लिखिए।

Answer:

● आनंदा के जीवन संघर्ष ने उसकी कविता लेखन की कला को विकसित किया। मास्टरों के व्यवहार और वसंत की दोस्ती से पाठशाला में उसका विश्वास बढ़ने लगा।

● किशनदा पुरानी परंपराओं में जकड़े रहे। उसी से संघर्ष करते रहे। आधुनिकता को न अपना सके। सादा रहन-सहन, सरल जीवन शैली व्यतीत करने वाले व्यक्ति थे।

25. "मुअनजो-दड़ो की गलियों और राजस्थान में कौन-सी समानताएँ हैं? 'अतीत में दबे पाँव' पाठ के आधार पर लिखिए।"

Answer:

● राजस्थान के पुराने गाँव की तरह गलियाँ होना

● घरों की बनावट जैसलमेर के गाँव के घरों की तरह होना

● कुँए, कुण्ड, गली और कच्ची-पक्की ईंटों के मकान की समानता

● जैसलमेर के कुलधरा गाँव के घरों की तरह दीवार, प्रवेश-द्वार और खिड़कियों में समानता

● खेती में समानता

26. निम्नलिखित शब्दावली के आधार पर पत्रकारिय लेखन में उपयोग किए जाने वाले शब्दों के सही विकल्प का चयन कीजिए।

(क) अस्तावधिकता

(ख) कल्पनात्मकता

(ग) तात्कालिकता

(घ) तथ्यात्मकता

विकल्प:

(A) केवल (क) और (ख)

(B) केवल (ख) और (घ)

(C) केवल (क) और (ग)

(D) केवल (ग) और (घ)

Correct Answer: D

यह विकल्प सही है, क्योंकि पत्रकारीय लेखन में केवल (ग) और (घ) में उल्लिखित शब्दों का प्रयोग होगा।

A: यह विकल्प गलत है, क्योंकि पत्रकारीय लेखन में केवल (ग) और (घ) में उल्लिखित शब्दों का प्रयोग होगा।

B: यह विकल्प गलत है, क्योंकि पत्रकारीय लेखन में केवल (ग) और (घ) में उल्लिखित शब्दों का प्रयोग होगा।

C: यह विकल्प गलत है, क्योंकि पत्रकारीय लेखन में केवल (ग) और (घ) में उल्लिखित शब्दों का प्रयोग होगा।

27. हालदार साहब ने पानवाले से पूछा, "नेताजी का चश्मा हर बार बदल कैसे जाता है?"

संचार के तत्वों के अनुसार इस संवाद में हालदार साहब __________ हैं, और पानवाला __________ है।

(A) संचारक, प्रापकर्ता

(B) संदेशवाहक, स्रोत

(C) प्रचारक, माध्यम

(D) प्रेरक, उद्दीपक

Correct Answer: A

यह विकल्प सही है, क्योंकि हालदार साहब अपने विचारों का संचार कर रहे हैं, और पानवाला उन्हें प्राप्त करके प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है।

B: यह विकल्प गलत है, क्योंकि हालदार साहब अपने विचारों का संचार कर रहे हैं, और पानवाला उन्हें प्राप्त करके प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है।

C: यह विकल्प गलत है, क्योंकि हालदार साहब अपने विचारों का संचार कर रहे हैं, और पानवाला उन्हें प्राप्त करके प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है।

D: यह विकल्प गलत है, क्योंकि हालदार साहब अपने विचारों का संचार कर रहे हैं, और पानवाला उन्हें प्राप्त करके प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है।

28. नाटक में दृश्यों का क्रमिक विकास __________ से सुनिश्चित होता है।

(A) अनुकूल वातावरण

(B) सजीव अभिनय

(C) पार्श्व संगीत

(D) संवादों

Correct Answer: D

यह विकल्प सही है, क्योंकि नाटक में संवाद ही उसके विकास क्रम को सुनिश्चित कर सकते हैं।

A: यह विकल्प गलत है, क्योंकि नाटक में संवाद ही उसके विकास क्रम को सुनिश्चित कर सकते हैं।

B: यह विकल्प गलत है, क्योंकि नाटक में संवाद ही उसके विकास क्रम को सुनिश्चित कर सकते हैं।

C: यह विकल्प गलत है, क्योंकि नाटक में संवाद ही उसके विकास क्रम को सुनिश्चित कर सकते हैं।

29. रेडियो समाचार लेखन के लिए किन बातों का होना अनिवार्य होता है? किन्हीं चार बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।

Answer:

● संक्षेपाक्षरों का प्रयोग

● साफ़-सुथरी और टंकित प्रतिलिपि (टाइप कॉपी)

● समय सीमा का पालन (डेडलाइन), संदर्भ का प्रयोग

● लेखन में जटिल और उच्चारण में कठिन शब्दों का ध्यान रखना

● आवश्यकतानुसार अंकों का प्रयोग न करके उन्हें वर्तनी में लिखा जाना

30. सृजनात्मक और पत्रकारीय लेखन में तीन अंतर लिखिए।

Answer:

● सृजनात्मक लेखन कल्पना पर आधारित साहित्य होता है, तथा पत्रकारीय लेखन तथ्य पर आधारित होता है।

● सृजनात्मक लेखन संबंधित समुदाय के लिए लिखा जाने वाला साहित्य है, तथा पत्रकारीय लेखन विशाल समुदाय के लिए लिखा जाने वाला साहित्य है।

● सृजनात्मक लेखन में अलंकारयुक्त संस्कृतनिष्ठ भाषा-शैली का निर्बाध प्रयोग किया जाता है, किंतु पत्रकारीय लेखन में गूढ़ विषय के लिए भी सरल, सहज और रोचक भाषा-शैली का प्रयोग होता है।

● सृजनात्मक लेखन में वैचारिक स्वतंत्रता के लिए पर्याप्त स्थान होता है, किंतु पत्रकारीय लेखन पाठक वर्ग की रुचि और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तात्कालिक परिस्थितियों के आधार पर लिखा जाता है।

● सृजनात्मक लेखन में विशेषणों से सुसज्जित विस्तृत शब्द भंडार के प्रयोग करने की स्वतंत्रता होती है, तथा पत्रकारीय लेखन में सरल शब्द और छोटे वाक्यों की रचना होती है, जिनमें दोहराव अथवा विशेषणों का प्रयोग न किया गया हो।

 

 

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now