Self Studies

HBSE 12th Result 2025 : हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से यहां चेक करे रिजल्ट

HBSE 12th Result 2025 : हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से यहां चेक करे रिजल्ट

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज 13 मई, 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार  fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एचबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2025 तक पहुंचने के लिए बच्चों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक:

👉 Direct Link - HBSE Board 12th Result 2025

बीएसईएच 12 में रेगुलर छात्रों का परिणाम 85.66 फीसदी रहा। यानी इतने प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी पास हुए। जबकि सेल्फ स्टडी/ प्राइवेट स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज 63.21% रहा है।

HBSE Haryana Board Result: 85.66 फीसदी रहा परिणाम

डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.66 फीसदी और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21 फीसदी रहा है।

HBSE Haryana Board Result 2025: 89.41 प्रतिशत छात्राएं सफल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 में कुल 85.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.86 रहा। 

Haryana Board 2025: देखें संकाय-वाइज परिणाम

बोर्ड ने अध्यक्ष ने बताया कि कला संकाय में पास प्रतिशतता 85.31, विज्ञान संकाय में 83.05 तथा कॉमर्स संकाय में 92.20 रही है।

HBSE 12th Result 2025 : हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियां आगे

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का 12वीं कक्षा का रिजल्ट में जारी हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा और सचिव मुनीश नागपाल ने बताया कि इस बार परिणाम 85.66% रहा। जिसमें लड़कियों का परिणाम 89.41 और लड़कों 81.86 प्रतिशत रहा।

HBSE 12th Result 2025 : हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में प्राइवेट विद्यार्थियों का रिजल्ट 63.21 रहा

रेगुलर विद्यार्थियों का रिजल्ट 85.66% रहा।

प्राइवेट विद्यार्थियों का रिजल्ट 63.21 रहा।

ओपन स्कूल फ्रैश कैटेगरी का रिजल्ट 36.35 रहा।

री-अपीयर का रिजल्ट 49.93% रहा।

HBSE 12th Result 2025 : हरियाणा बोर्ड 12वीं में 193828 में 166031 पास

हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 12वीं की नियमित परीक्षा में कुल 193828 बच्चे बैठे थे। इनमें से 166031 बच्चे पास हुए और 7900 बच्चे परीक्षा में नहीं आए। कुल परीक्षा देने वालों में 97561 लड़के और 96267 लड़कियां थीं। इनमें से 87227 लड़के और 78804 लड़कियां पास हुईं। लड़कियों का पास होने का प्रतिशत लड़कों से 7.55% ज्यादा रहा।

HBSE 12th Result 2025 : हरियाणा बोर्ड 12वीं में 89.41 फीसदी बेटियां पास

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 में कुल 85.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.86 रहा।

HBSE 12th Result 2025 : हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में चरखीदादरी अव्वल, रेवाड़ी फिसड्डी

इस बार हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में चरखी दादरी का रिजल्ट सर्वाधिक रहा। यहां पास प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। रेवाड़ी जिला सबसे नीचे रहा। रेवाड़ा का प्रदर्शन सबसे खराब रहा।

HBSE Result 2025: fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर ऐसे देख सकेंगे परिणाम

हरियाणा बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से बेहद आसानी से देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आप fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए बोर्ड रिजल्ट्स विकल्प पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से हरियाणा बोर्ड (HBSE) चुनें।
  • अब 12वीं कक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर/जन्मतिथि भरें और 'View Result' पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य में उपयोग के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की एक प्रति डाउनलोड कर लें। 

 


 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now