Self Studies

UP Board 10वी परीक्षा 2023 : Science - विज्ञान Most VVI Subjective Question; रटलो परीक्षा से पहले

UP Board 10वी परीक्षा 2023 : Science - विज्ञान  Most VVI Subjective Question; रटलो परीक्षा से पहले

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

UP Board 10वी परीक्षा 2023 : Science - विज्ञान  Most VVI Subjective Question; रटलो परीक्षा से पहले

आपको यहां पर 10th UP बोर्ड परीक्षा के लिए विज्ञान - Science के महत्वपूर्ण सब्जेक्टिव प्रश्‍न ( Subjective Question ) दिये गये है।  आप UP बोर्ड कक्षा 10वीं के फाइनल परीक्षा में अच्छे नंबर से पास होना चाहते है  तो नीचे दिए गए UP बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान - Science  का Most VVI Question  को जरूर पढ़ले I

आप नीचे दिए गए  विज्ञान - Science के महत्वपूर्ण प्रश्न को अच्छी तरह से पढ़ सकते है। अब आपकी परीक्षा में कुछ ही घंटे बचे है, जिससे विज्ञान - Science के पेपर की तैयारी कर सकते हैं और अच्छे मार्क्स ला सकते हैं।

Subjective Question

प्रश्न 1. वृक्क के अतिरिक्त दो सहायक उत्सर्जी अंगों के नाम लिखिए।

उत्तर– वृक्क के अतिरिक्त दो सहायक उत्सर्जी अंग हैं- त्वचा, यकृत।

प्रश्न 2. अपघटक क्या हैं? दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर– वे सूक्ष्मजीव जो मृत जीवों के जीवद्रव्यों को अपघटित कर अपना भोजन प्राप्त करते हैं, वे अपघटक कहलाते हैं।
उदाहरण- बैक्टीरिया, कवक आदि।

प्रश्न 3.मूत्र निर्माण की प्रक्रियाओं के केवल नाम लिखिए।
उत्तर- मूत्र निर्माण की प्रक्रियाएँ हैं
(i) छनन (Filtration),
(ii) वरणात्मक पुनः अवशोषण (Selective reabsorption),
(iii) नलिकीय स्रावण (Tubular secretion)

प्रश्न 4. पादप में प्रकाश-संश्लेषण के विलेय उत्पादों का स्थानान्तरण करने वाले ऊतक का नाम लिखिए।
उत्तर- फ्लोएम।

प्रश्न 5. पोषण के आधार पर जीवों को कितने समूहों में बाँटा गया
उत्तर- पोषण के आधार पर जीवों को दो समूहों में बाँटा गया है
(i) स्वपोषी पोष
(ii) विषमपोषी पोषण

प्रश्न 6. पादपों में जल और खनिज का स्थानांतरण करने वाले ऊतक का नाम लिखिए।
उत्तर- जाइलम ऊतक

प्रश्न 7. हमारी पेशी कोशिका में अवायवीय श्वसन के उत्पादों के नाम बताइए।
उत्तर- लैक्टिक अम्ल तथा ऊर्जा

प्रश्न 8. एक परजीवी पुष्पी पादप का नाम बताइए।
उत्तर- अमरबेल ।

प्रश्न 9. कौन-सी शिरा में शुद्ध रक्त पाया जाता है ?
उत्तर- पल्मोनरी शिरा में।

प्रश्न 10. हृदय के किस भाग में (i) शुद्ध रक्त, (ii) अशुद्ध रक्त प्रवेश करता है?
उत्तर- (i) बायें अलिन्द में, (ii) दाहिने अलिन्द में।

प्रश्न 11. हृदय के किस भाग से (i) शुद्ध रक्त, (ii) अशुद्ध रक्त बाहर जाता है ?
उत्तर- (i) बायें निलय से, (ii) दाहिने निलय से।

प्रश्न 12. ताप नियमन, ग्लूकोज मात्रा का नियमन, सोडियम, पोटैशियम का नियमन एवं जल की मात्रा का नियमन किस क्रिया द्वारा सम्पन्न होता है?
उत्तर- यह परासरण नियन्त्रण क्रिया द्वारा सम्पन्न होता है।

प्रश्न 13. एंजाइम पेप्सिन तथा लाइपेज किस माध्यम में सक्रिय रूप से क्रिया करते हैं?
उत्तर- अम्लीय माध्यम में

प्रश्न 14. खाद्य (आहार) शृंखला किसे कहते हैं? एक सरल आहार उत्तर श्रृंखला का उदाहरण लिखिए।
उत्तर- खाद्य श्रृंखला-जीवों की वह क्रमबद्ध शृंखला जो भोजन के आधार पर एक दूसरे से सम्बन्धित रहती है, खाद्य शृंखला कहलाती है। एक सरल खाद्य शृंखला नीचे दर्शायी गई है घास हिरण शेर

प्रश्न 15. ऊर्जा के सन्दर्भ में कौन-सी आहार श्रृंखला लाभप्रद है?
उत्तर– ऊर्जा के सन्दर्भ में कम-से-कम स्तर वाली आहार श्रृंखला अधिक लाभप्रद है।
उदाहरण- पौधे मनुष्य

प्रश्न 16. पारिस्थितिक पिरामिड किसे कहते हैं?
उत्तर- आहार श्रृंखला की ऊर्जागतिकी को समझाने हेतु ऊर्जा स्थानान्तरण का पिरामिड के रूप में ग्राफीय निरूपण किया जा सकता है। इसे ही पारिस्थितिक पिरामिड कहते हैं।

प्रश्न 17. ऊर्जा प्रवाह से क्या तात्पर्य है?
उत्तर – किसी पारिस्थितिक तन्त्र में ऊर्जा स्रोत से ग्रहण की गई ऊर्जा का उत्पादकों से विभिन्न उपभोक्ताओं की तरफ क्रमशः स्थानान्तरित
होने की क्रमबद्ध प्रणाली ही ऊर्जा प्रवाह है।

प्रश्न 18. पारिस्थितिक तन्त्र के जैव घटकों को सूचीबद्ध कीजिए।
उत्तर- पारिस्थितिक तन्त्र के जैव घटक हैं
(i) उत्पादक- हरे पौधे
(ii) उपभोक्ता-समस्त जन्तु
(iii) अपघटक

प्रश्न 19. पृथ्वी पर जैव जीवों को पोषण करने वाले भागों के नाम लिखिए।
उत्तर- पृथ्वी पर जैव जीवों को पोषण करने वाले भाग हैं
(i) स्थलमण्डल
(ii) जलमण्डल
(iii) वायुमण्डल ।

प्रश्न 20. उपभोक्ता से क्या अर्थ है ?
उत्तर : उपभोक्ता का अर्थ उन जीवों से है जो खाद्य पदार्थ का उपभोग करते हैं। समस्त जन्तु उपभोक्ता होते हैं।

प्रश्न 21. उत्पादक किसे कहते हैं?
उत्तर– वे जीव जो अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, उत्पादक कहलाते हैं। हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते हैं अतः हरे पौधे उत्पादक होते हैं।

प्रश्न 22- खाद्य जाल क्या है?
उत्तर- जीवमण्डल में प्रतिपादित होने वाली आहार श्रृंखलाएँ आपस में अनेक प्रकार से जैसे आड़े-तिरछे जुड़कर एक जाल-सा बनाती है। खाद्य शृंखलाओं के इस जाल को खाद्य जाल कहते हैं।

प्रश्न 23. नाइट्रोजन स्थिरीकरण का क्या अर्थ है ?
उत्तर- वायुमण्डल के स्वतन्त्र नाइट्रोजन को नाइट्रोजन के सरल घुलनशील लवणों में बदलने की प्रक्रिया नाइट्रोजन स्थिरीकरण कहलाती है।

प्रश्न 24. कोई चार पारिस्थितिक तंत्र का नाम लिखिए।
उत्तर- चार पारिस्थितिक तंत्र हैं-
(i) तालाब,
(ii) झील,
(iii) प्राकृतिक जंगल,
(iv) खेत ।

प्रश्न 25. किसी गोलीय दर्पण की फोकस दूरी 10 cm है, तो इसकी वक्रता त्रिज्या क्या होगी? 

उत्तर ⇒ गोलीय दर्पण की फोकस दूरी = 10 cm

F = R / 2 , R = 2F , R = 2 × 10 = 20 cm

प्रश्न 26. एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20 cm है। इसकी फोकस दूरी क्या होगी? 

उत्तर ⇒ गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या = 20 cm

F = R / 2 , F = 20 / 2 = 10 cm

प्रश्न 27. हम वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च-दृश्य दर्पण के रूप में वरीयता क्यों देते हैं?
अथवा, मोटर गाड़ी में साइड मिरर के रूप में प्रायः किस प्रकार के गोलीय दर्पण का उपयोग किया जाता है? 

उत्तर ⇒ सामान्यतः वाहनों के पश्च-दृश्य (wing) दर्पणों के रूप में उत्तल दर्पणों का उपयोग करते हैं। इनमें ड्राइवर अपने पीछे के वाहनों को देख सकते हैं जिससे वे सुरक्षित रूप से वाहन चला सकें। उत्तल दर्पणों को इसलिए भी प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि ये सदैव सीधा, प्रतिबिंब बनाते हैं, लेकिन वह छोटा होता है। इनका दृष्टि क्षेत्र भी बहुत अधिक है, क्योंकि ये बाहर की ओर वक्रित होते हैं। समतल दर्पण की तुलना में उत्तल दर्पण ड्राइवर को अपने पीछे के बहुत बड़े क्षेत्र को देखने में समर्थ बनाते हैं। इस कारण से वे बेहतर हैं।

प्रश्न 28. अवतल, उत्तल एवं समतल दर्पण के दो-दो उपयोगों को लिखें। 

उत्तर ⇒ (a) अवतल दर्पण के दो उपयोग इस प्रकार हैं-

(i) दाढ़ी के बाल दर्पण की फोकस के अन्दर आवर्धित दिखते हैं जिससे कि दाढ़ी बनाना आसान हो जाता है।

(ii) सौर कुकर में बड़े द्वारक का अवतल दर्पण सूरज की ऊष्मा को केन्द्रित करने में काम आता है। 

(b) उत्तल दर्पण के दो उपयोग-

(i) साइड मिरर के रूप में,

(ii) सड़कों पर लगे लैम्प में प्रकाश को बड़े क्षेत्र में फैलाने हेतु। 

(c) समतल दर्पण के दो उपयोग–

(i) अपना प्रतिबिम्ब सामान्यतः देखने में,

 (ii) दर्पण द्वारा एक से अधिक प्रतिबिम्ब प्राप्त करने में।

प्रश्न 29. दृष्टि दोष क्या है? यह कितने प्रकार का होता है? 

उत्तर ⇒ जब किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब आँख की रेटिना पर स्पष्ट रूप से नहीं बनता है तो इस दोष को दृष्टि दोष कहते हैं। दृष्टि दोष मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं : 

(i) निकट दृष्टि दोष → इसमें प्रतिबिम्ब रेटिना के पीछे बनता है। इसमें दूर की वस्तु स्पष्ट परन्तु निकट की वस्तु स्पष्ट दिखाई नहीं देती है। 

(ii) दीर्घ दृष्टि दोष → इसमें प्रतिबिम्ब रेटिना के पीछे बनता है। इसमें दूर की वस्तु स्पष्ट परन्तु निकट की वस्तु स्पष्ट दिखाई नहीं देती है। 

(iii) अबिन्दुकता → आँख की लेंस में सममिति के अभाव के कारण किसी एक वस्तु का प्रतिबिम्ब एक न बनकर कई बनने लगते हैं। इसमें कोई भी वस्तु स्पष्ट दिखायी नहीं देती है।

प्रश्न 30. रेलवे के सिग्नल का प्रकाश लाल रंग का ही क्यों होता है? 

उत्तर ⇒ लाल रंग के प्रकाश का तरंगदैर्घ्य अधिकतम होता है। फलतः कुहासा या धुएँ में लाल रंग के प्रकाश का कम प्रकीर्णन होता है। फलतः दूर से ही लाइन के चालू होने की स्थिति का पता चल जाता है।

प्रश्न 31.  तारे क्यों टिमटिमाते हैं? 

उत्तर ⇒ हवा की विभिन्न परतों में तापमान अलग-अलग होता है। इस कारण उसका घनत्व भी कम होता है। इसलिए तारों से आता प्रकाश इन वायु परतों में विभिन्न मात्रा में आवर्तित होता रहता है। अतः इस कारण तारे हमारे नेत्रों में टिमटिमाते प्रतीत होते हैं।

प्रश्न 32.  किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश नीले की अपेक्षा काला क्यों प्रतीत होता है? 

उत्तर ⇒ अंतरिक्ष यात्री आकाश में उस ऊँचाई पर होते हैं, जहाँ वायुमंडल नहीं होता और न ही वहाँ कोई प्रकीर्णन हो पाता है, इसलिए उन्हें आकाश नीला नहीं, बल्कि काला प्रतीत होता है।

प्रश्न 33. प्रतिरोध क्या है ? इसका मान एवं मात्रक लिखें। 

उत्तर ⇒ किसी धारावाही तार में आवेश के प्रवाह में जो रुकावट आती है उसे प्रतिरोध कहते हैं। इसका मात्रक ओम होता है।

प्रश्न 34.  सिद्ध करें 1 Kwh = 3.6 x 10जूल अथवा, एक किलोवाट-घंटा कितने जूल के बराबर होता है?

उत्तर ⇒ 1 किलोवाट घंटा = 1 x 1000 वाट x 3600 सेकेण्ड 

= 3.6 x 106 जूल

1 Kwh = 3.6 x 10जूल अथवा, 3.6 x 10जूल (J) के बराबर

प्रश्न 35. विद्युत विभव से आप क्या समझते हैं? 

उत्तर ⇒ किसी चालक की वह अवस्था जो यह बताए कि इसे किसी दूसरे चालक के साथ सम्पर्क में लाने पर विद्युत आवेश का प्रवाह किस दिशा में होगा, विभव कहलाता है।

प्रश्न 36. श्रेणीक्रम में संयोजित करने के स्थान पर विद्युत युक्तियों को पार्श्वक्रम (या समानांतर) में संयोजित करने के क्या लाभ हैं? 

उत्तर ⇒ पार्श्वक्रम में संयोजित करने के लाभ इस प्रकार हैं-

(1) प्रतिरोधों को पार्श्वक्रम में जोड़ने से किसी भी चालक में स्विच की सहायता से विद्युतधारा स्वतंत्रतापूर्वक भेजी अथवा रोकी जा सकती है।

(ii) ऐसा करने से सभी समांतर शाखाओं के सिरों के बीच का विभवांतर बराबर होता है। इसलिए लैंप, बिजली की प्रेस, रेफ्रीजरेटर, रेडियो आदि को एक ही विभव पर प्रचलन योग्य बनाया जा सकता है।

प्रश्न 37. विद्युत-धारा क्या है? इसका मान एवं SI मात्रक लिखें।

उत्तर ⇒ विद्युत आवेश प्रवाह की समय के दर को विद्युत-धारा कहते है। 

अर्थात्, धारा = आवेश/समय या, i = q ⁄ t 

जहाँ । = विद्युत-धारा, q= आवेश तथा t = समय

इसका SI मात्रक ऐम्पियर (A) है। यह एक अदिश राशि है।

प्रश्न 38. किसी विद्युत परिपथ में लघुपथन कब होता है? अथवा, लघुपथन क्या है? 

उत्तर ⇒ किसी विद्युत यंत्र में जब धारा कम प्रतिरोध से होकर प्रवाहित हो जाती है तो उसे लघुपथन कहते हैं। इस स्थिति में किसी परिपथ में विद्युत धारा अचानक बहुत अधिक हो जाती है। तब विद्युत पथ में विद्युन्मय तार उदासीन तार के संपर्क में आ जाती है जो प्रतिरोध के शून्य हो जाने के कारण ऐसा होता है। लघुपथन के कारण आग लग सकती है और विद्युत पथ में लगे उपकरण क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। छूने पर जोर का विद्युत आघात भी लग सकता है। इससे बचने के लिए विद्युत फ्यूज का प्रयोग किया जाना चाहिए।

प्रश्न 39. फ्लेमिंग के दायें हाथ का नियम क्या है?  अथवा, विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव से सम्बन्धित दक्षिण-हस्त अंगूठा का नियम लिखें। 

उत्तर ⇒फ्लेमिंग के दायें हाथ के नियम से चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् गतिमान चालक में प्रेरित विद्युत धारा की दिशा ज्ञात की जाती है। इस नियम के अनुसार, यदि हम दाएँ हाथ का अंगूठा तथा इसके पास वाली अंगुलियों को एक साथ इस प्रकार फैलाएँ की तीनों परस्पर एक-दूसरे पर लम्बवत् हों। तब यदि पहली ऊँगली चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा को तथा अंगूठा चालक की गति की दिशा को प्रदर्शित करे, तो बीचवाली ऊँगली चालक में प्रेरित विद्युत धारा की दिशा की ओर संकेत करेगी। 

प्रश्न 40. नाभिकीय ऊर्जा किसे कहते हैं? नाभिकीय ऊर्जा का क्या महत्व है? अथवा, नाभिकीय विखंडन अभिक्रिया क्या है? 

उत्तर⇒ नाभिकीय ऊर्जा भारी नाभिकीय परमाणु (यूरेनियम, प्लूटोनियम, थोरियम) के नाभिक पर निम्न ऊर्जा न्यूट्रॉन से बमबारी करके हल्के नाभिकों में तोड़ा जा सकता है, जिससे विशाल मात्रा में ऊर्जा मुक्त होती है। इसे ही नाभिकीय ऊर्जा कहते हैं। यूरेनियम के एक परमाणु विखंडन से जो ऊर्जा मुक्त होती है, वह कोयले के किसी कार्बन परमाणु के दहन से उत्पन्न ऊर्जा की तुलना में एक करोड़ गुना अधिक होती है। अतः नाभिकीय विखंडन से अपार ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है। अनेक विकसित और विकासशील देश नाभिकीय ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा का रू पांतरण कर रहे हैं।

प्रश्न 41.  ऊर्जा के आदर्श स्रोत में क्या गुण होते हैं? अथवा, अच्छा ईंधन की क्या विशेषताएँ हैं? 

उत्तर ⇒ (i) पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा प्रदान करने की क्षमता होनी चाहिए।

(ii) सरलता से प्रयोग करने की सुविधा से संपन्न होनी चाहिए।

iii) समान दर से ऊर्जा की उत्पत्ति होनी चाहिए।

(iv) सरल भंडारण के योग्य होनी चाहिए।

(v) परिवहन की योग्यता से युक्त होनी चाहिए।

प्रश्न 42. संयुक्त अभिक्रिया की परिभाषा दीजिए। अथवा, संयोजन अभिक्रिया क्या है? एक उदाहरण दीजिए। 

उत्तर- वह अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं, संयुक्त अभिक्रिया कहलाती है। 

उदाहरण → CaO(s) + H2O(l) → Ca(OH2) (aq) 

कैल्सियम ऑक्साइड जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया कर कैल्सियम हाइड्रोक्साइड बनाता है। इसमें तीव्र ऊष्मा उत्पन्न होती है। 

प्रश्न 43. प्लास्टर ऑफ पेरिस का जल के साथ अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए। 

उत्तर– प्लास्टर ऑफ पेरिस | CaSO4.H2O) जल के साथ अभिक्रिया करके जिप्सम (CaSO4.2H2O) बनाता है और लगभग आधे घंटे में जमकर ठोस बन जाता है।

प्रश्न 44. समीकरण संतुलित करें।

(i) H2 + O2 → H2O

(ii) Fe + H2O → Fe3O4 + H2

(iii) Mg + HCl→ MgCI2 + H2

उत्तर→ (i) 2H2+O2 → 2H2O

(ii) 3Fe + 4H2O → Fe3O4 +4H2

(iii) 2Mg + 4HCl→ 2MgCl2+ 2H2

 

प्रश्न 45. मेंडलीफ की आवर्त सारणी की विसंगतियों को लिखें। 

उत्तर- (i) H का स्थान नियत नहीं है। (ii) समस्थानिक का स्थान नियत नहीं है। (iii) कम परमाणु भार वाले तत्व के स्थान पर अधिक परमाणु भार वाले तत्व को रखा गया है। 

प्रश्न 46. सूर्य का प्रकाश किस प्रकार के पोषण के लिए आवश्यक है? 

उत्तर- स्वपोषी सौर प्रकाश में निहित ऊर्जा ग्रहण कर रासायनिक ऊर्जा में बदल देते हैं। अर्थात् हरे पौधे प्रकाश में प्रकाश संश्लेषण क्रिया कर भोजन निर्माण करते हैं। यह भोजन स्वपोषी से विषमपोषी एवं अपघटकों तक जाती है।

प्रश्न 47. पादप हॉर्मोन क्या है? नाम लिखें। 

उत्तर- वैसे विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ जो पौधों में वृद्धि और विभेदन संबंधी क्रियाओं पर नियंत्रण करते हैं उन्हें पादप हॉर्मोन कहते हैं। 

पादप हॉर्मोन अनेक प्रकार के होते हैं, जैसे-ऑक्सिन (Auxins), इथाइलीन (Ethylene), जिबरेलिन (Gibberallins), साइटोकाइनिन (Cytokinins), एब्सेसिक अम्ल (Abscisic Acid)

प्रश्न 48. एक कोशिकीय एवं बहुकोशिकीय जीवों की जनन पद्धति में क्या अंतर है? 

उत्तर- एक कोशिकीय जीव प्रायः विखंडन, मुकुलन, पुनरुद्भवन, बहुखंडन आदि विधियों से जनन करते हैं। उनमें केवल एक ही कोशिका होती है। वे सरलता से कोशिका विभाजन के द्वारा तेजी से जनन कर सकते हैं। बहुकोशिकीय जीवों में जनन क्रिया जटिल होती है और यह मुख्य रूप से लैंगिक जनन द्वारा होती है। 

प्रश्न 49. DNA की प्रतिकृति बनाना जनन के लिए आवश्यक क्यों है? 

उत्तर- DNA की प्रतिकृति के कारण ही जनकों के गुण पुत्री कोशिकाओं में स्थानांतरित होते हैं। 

प्रश्न 50. पोषी स्तर क्या है? एक आहारशृंखला द्वारा समझाएँ। 

उत्तर- पोषी स्तर⇒ आहार- शृंखला का प्रत्येक चरण या कड़ी पोषी-स्तर कहलाता है। 

जलीय आहारशृंखला⇒ शैवाल → जलीय कीट → छोटी मछली → बड़ी मछली। 

स्थलीय आहारशृंखला⇒ घास → हिरण→ बाघ। 

UP Board Class 10 Study Material 2022-23

UP Board Class 10 Study Material 2022-23
UP Board Class 10 Syllabus 2022-23 UP Board Class 10 Books
UP Board Class 10 Previous Year Question Paper UP Board Class 10 Model Paper
Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now