UP Board 10th Exam 2023: हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के पेपर में ऐसे लाएं अच्छे मार्क्स, मानचित्र पर मिलेंगे 10 अंक
UP Board 10th Exam 2023 : हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के पेपर में ऐसे लाएं अच्छे मार्क्स, मानचित्र पर मिलेंगे 10 अंक
हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा तीन मार्च को होगी। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के अन्य विषयों की तरह ही सामाजिक विज्ञान का पैटर्न भी इस साल बदल दिया है। 70 नंबर के प्रश्नपत्र में 20 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रश्नपत्र में प्रश्नों की संख्या पहले की तुलना में बढ़ने से छात्रों को त्वरित निर्णय लेने होंगे। इसलिए गहन अध्ययन आवश्यक है। सामाजिक विज्ञान विषय में इतिहास और भूगोल से पांच-पांच या कुल दस अंकों के मानचित्र पर आधारित प्रश्न रहेंगे जिन्हें अभ्यास करके प्राप्त किया जा सकता है।
मानचित्र कार्य के लिए इतिहास से भारत में राष्ट्रवाद अध्याय से प्रश्न रहेंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के महत्वपूर्ण केंद्र, असहयोग आंदोलन और सविनय आंदोलन जैसे चंपारण, खेड़ा, अहमदाबाद ,चौरी चौरा कांड, जलियावालाबाग आदि महत्वपूर्ण है।
भूगोल में मानचित्र के लिए संसाधन और विकास-मृदा के प्रकार तथा भारत में कहां पाए जाते हैं को दर्शाना। जल संसाधन पाठ से प्रमुख बांध और नदियां, बहुउद्देशीय परियोजनाएं कहां और किस नदी पर बनी है आदि जबकि कृषि से प्रमुख फसलें (सबसे बड़े उत्पादक राज्य) गेहूं, चावल, गन्ना, चाय, कॉफी, कपास व जूट आदि महत्वपूर्ण है।
इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल और अर्थशास्त्र से छह-छह अंकों के एक-एक दीर्घउत्तरीय प्रश्न आएंगे जिनका उत्तर 150 शब्द में देना होगा। इसी प्रकार चारों टॉपिक से चार-चार नंबर के लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिनका जवाब 80-80 शब्दों में लिखना है। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए मॉडल प्रश्न-पत्रों को निर्धारित समय के अंदर हल करने का अभ्यास करने के साथ अपने अध्यापक से उस पर विचार-विमर्श करें।
बहुविकल्पीय व अति लघुत्तरीय प्रश्नों को अच्छे तरीके से तैयार करें, क्योंकि यह अधिकतम अंक प्राप्त करने में सहायक होते हैं। लघु व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर देते समय महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करते चलें।
अंक विभाजन
बहुविकल्पीय प्रश्न -20 अंक
- इतिहास - 5
- नागरिक शास्त्र - 5
- भूगोल - 5
- अर्थशास्त्र - 5
योग - 20
वर्णनात्मक प्रश्न
- इतिहास - 15
- नागरिक शास्त्र - 15
- भूगोल - 10
- अर्थशास्त्र- 10
योग - 50
(नोट: वर्णनात्मक प्रश्नों में ही 10 अंक का मानचित्र कार्य रहेगा।)
UP Board Class 10 Study Material 2022-23
| UP Board Class 10 Study Material 2022-23 | |
| UP Board Class 10 Syllabus 2022-23 | UP Board Class 10 Books |
| UP Board Class 10 Previous Year Question Paper | UP Board Class 10 Model Paper |


Quiz
Get latest Exam Updates
