UP Board Class 9th 2025-26 अर्धवार्षिक परीक्षा: Social Science (सामाजिक विज्ञान) पेपर के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर के साथ; चेक करे
यूपी बोर्ड (UP Board) कक्षा 9वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 सितंबर के आखिरी हफ्ते में आयोजित की जाएगी। इस समय छात्रों को परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, ताकि वे अच्छे अंकों से पास हो सकें। सामाजिक विज्ञान (Social Science) पेपर में सफलता पाने के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करना बहुत जरूरी है।
इस लेख में हम आपको कक्षा 9वीं सामाजिक विज्ञान के पेपर के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि आप परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।
यूपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा सामाजिक विज्ञान पेपर के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न
Q1. 1789 की क्रान्ति के बाद फ्रांस में किस प्रकार की शासन व्यवस्था स्थापित की गई ?
(क) उदार तानाशाही
(ख) निरंकुश राजतन्त्र
(ग) सैनिक तानाशाही
(घ) संवैधानिक राजतन्त्र
Ans : (घ) संवैधानिक राजतन्त्र
Q2. चर्च द्वारा वसूल किए जाने वाले कर को क्या कहा जाता था ?
(क) टाइद
(ख) टाइल
(ग) प्रत्यक्ष कर
(घ) अप्रत्यक्ष कर
Ans : (क) टाइद
Q3. चेका क्या था ?
(क) सेना की टुकड़ी
(ख) विशेष पुलिस दस्ता
(ग) पादरी वर्ग
(घ) श्रमिक वर्ग
Ans : (ख) विशेष पुलिस दस्ता
Q4. विश्व में साम्यवादी शासन की स्थापना सर्वप्रथम किस देश में हुई ?
(क) रूस में
(ख) जर्मनी में
(ग) चेकोस्लोवाकिया में
(घ) पोलैंड में
Ans : (क) रूस में
Q5. इंग्लैंड में 'समाजवाद का जनक किसे माना जाता है ?
(क) सेंट साइमन को
(ख) चार्ल्स फूरिए को
(ग) रॉबर्ट ओवेन को
(घ) लुई ब्लाँको
Ans : (ग) रॉबर्ट ओवेन को
Q6. भारत की मानक याम्योत्तर किस स्थान से होकर गुजरती है ?
(क) इलाहाबाद
(ख) मिर्जापुर
(ग) मुंबई
(घ) इंदौर
Ans : (ख) मिर्जापुर
Q7. भारत के सुदूर पूर्वी राज्य का क्या नाम है ?
(क) अरुणाचल प्रदेश
(ख) मिजोरम
(ग) नागालैण्ड
(घ) मणिपुर
Ans : (क) अरुणाचल प्रदेश
Q8. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर
(क) अनाईमुडी
(ख) महेन्द्रगिरि
(ग) कंचनजंगा
(घ) खासी
Ans : (ख) महेन्द्रगिरि
Q9. भारत के भूस्वरूप में विविधता का क्या कारण है?
(क) शैलों में एकरूपता के कारण
(ख) शैलों में समानता के कारण
(ग) शैलों में विविधता के कारण
(घ) इनमें से सभी के कारण
Ans : (ग) शैलों में विविधता के कारण
Q10. भारत के उच्चावच का निर्माण और उसमें संशोधन किन कारणों से हुआ है?
(क) अपक्षय के कारण
(ख) अपरदन के कारण
(ग) निक्षेपण के कारण
(घ) इन सभी के कारण
Ans : (ख) अपरदन के कारण
Q11. उस सिद्धान्त का नाम बताइए जिसके अनुसार पृथ्वी की पर्पटी मुख्यतः 7 बड़े भूखंडो में बँटी है।
(क) कोरिऑलिस का सिद्धान्त
(ख) महाद्वीप प्रतिस्थापन का सिद्धान्त
(ग) प्लेट विवर्तनिक सिद्धान्त
(घ) केरल का सिद्धान्त
Ans : (ग) प्लेट विवर्तनिक सिद्धान्त
Q12. वह शासन प्रणाली जिसमें शासन की सत्ता एक ही व्यक्ति अथवा दल के हाथों में होती है, कहलाती है ?
(क) लोकतन्त्र
(ख) संघीय शासन प्रणाली
(ग) अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली
(घ) अधिनायकवाद ( तानाशाही )
Ans : (घ) अधिनायकवाद ( तानाशाही )
Q13. लोकतन्त्र में किसी समस्या के समाधान में किसकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होती है ?
(क) विपक्षी दल
(ख) मीडिया की
(ग) सत्तारूढ़ दल की
(घ) ये सभी
Ans : (घ) ये सभी
Q14. निम्नलिखित में कौन भारतीय संविधान की विशेषता नहीं है ?
(क) लोकतान्त्रिक गणराज्य
(ख) संसदीय सरकार
(ग) एकात्मक शासन
(घ) स्वतन्त्र न्यायपालिका
Ans : (ग) एकात्मक शासन
Q15. भारतीय संविधान में कुल अनुच्छेद है ?
(क) 352
(ख) 375
(ग) 395
(घ) 402
Ans : (ग) 395
Q16. भारतीय संविधान -
(क) लचीला है
(ख) कठोर है
(ग) लचीला तथा कठोर दोनों है
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans : लचीला तथा कठोर दोनों है
Q17. शिशु मृत्यु - दर सन् 1951 के 147 से घटकर सन् 2010 में ................. पर आ गई।
(क) 100
(ख) 75
(ग) 32
(घ) 47
Ans : (घ) 47
Q18. मानव पूँजी में निवेश करने पर बदले में मिलता है।
(क) उच्च मूल्य दर भार
(ख) उच्च आय
(ग) उच्च श्रम की लागत
(घ) इनमें से कोई नहीं
Ans : (ख) उच्च आय
Q19. बिहार की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत भाग गरीबी रेखा के नीचे है ?
(क) 26
(ख) 36
(ग) 33.74
(घ) 51
Ans : (ग) 33.74
Q20. बिहार में गरीबी की समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक है ?
(क) कृषि विकास
(ख) उचित जल प्रबंधन
(ग) पर्याप्त निवेश
(घ) ये सभी
Ans : (घ) ये सभी
वर्णनात्मक प्रश्न - 1 : लघु उत्तरीय प्रश्न ( शब्द सीमा 80 शब्द)
1. नेपोलियन बोनापार्ट के पतन के प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए ।
2. सन् 1917 की रूस की क्रान्ति के दो राजनीतिक कारण बताइए ।
3. लोकतन्त्र की सफलता के लिए चार आवश्यक शर्तें बताइए ।
4. संविधान की प्रस्तावना के मुख्य लक्षणों अथवा विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ।
5. भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे प्राचीन भू-भाग कौन-सा है ?
6. डेल्टा एवं ज्वारनदमुख में अन्तर बताइए।
7. मानव पूँजी निर्माण किसे कहते है ?
8. क्या आप समझते है कि निर्धनता आकलन का वर्तमान तरीका सही है ?
वर्णनात्मक प्रश्न - 2 : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (शब्द सीमा 150 शब्द )
1. फ्रांस की क्रान्ति के परिणामों पर प्रकाश डालिए ।
2. 1917 की क्रान्ति का रूस पर क्या प्रभाव पड़ा ?
3. लोकतन्त्र का अर्थ तथा परिभाषा लिखिए।
4. 'संविधान सभा' से आप क्या समझते है? संविधान सभा के संगठन पर प्रकाश डालिए ।
5. देश के भौगोलिक स्वरूप ने भारतीय समाज को एकता एवं समरसता प्रदान की है, कैसे? स्पष्ट कीजिए ।
6. भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से हैं? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीपीय पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अन्तर है ?
7. प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व एवं पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों की तुलना कीजिए ।
8. बेरोजगारी से क्या आशय है ? ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में किस प्रकार की बेरोजगारी पाई जाती है ?
9. मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न -
(क) प्रथम विश्व युद्ध के प्रमुख देशों को मानचित्र पर चिह्नित कीजिए ।
(i) जर्मनी
(ii) ऑस्ट्रिया
(iii) हंगरी
(iv) फ्रांस
(v) रूस
(ख) भारत के दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित नदियाँ तथा झीलों को चिह्नित कीजिए ।
(i) नर्मदा
(ii) ताप्ती
(iii) गोदावरी
(iv) वूलर
(v) साम्भर
Quiz
Get latest Exam Updates
