Self Studies

UP Class 12 Geography Exam 2024 : Most Important Question with Answers

UP Class 12 Geography Exam 2024 : Most Important Question with Answers

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies

UP बोर्ड 12वीं की Geography - भूगोल परीक्षा 5 March, 2024 को निर्धारित है। तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में आपको बोर्ड परीक्षा के लिए वो ही प्रश्न दिए गए है जो बोर्ड पेपर में आने जा रहे है।

यहाँ पर UP Board क्लास 12th के भूगोल (UP Board Geography Class 12th Exam 2024 VVI Most Important Question) से संबंधित महत्वपूर्ण objective, subjective प्रश्न दिए गए है। महत्वपूर्ण प्रश्नों का एक संग्रह है जो बहुत ही अनुभवी शिक्षकों के द्वारा तैयार किये गए है। इसमें प्रत्येक महत्वपूर्ण प्रश्नों को छांट कर एकत्रित किया गया है, जिससे कि विद्यार्थी कम समय में अच्छे अंक प्राप्त कर सके।

UP Board Geography Class 12th Exam 2024 VVI Most Important Question

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिये-

1. मानव विकास की अवधारणा निम्नलिखित में से किस विद्वान की देन है-
क- प्रो0 अमर्त्य सेन
ख- डा0 महबूब-उल-हक
ग- एलन सी० सेम्पुल
घ- रैटजेल

Ans: ख- डा0 महबूब-उल-हक

2. निम्नलिखित देशो में से किस देश में सहकारी कृषि का सफल परीक्षण किया गया है।
क- रूस
ख– डेनमार्क
ग- भारत
घ- नीदरलैण्ड

Ans: ख– डेनमार्क

3. निम्न में से कौन-सा एक जलमार्ग, मैक्सिको की खाड़ी में है-
क- विशाल झील जलमार्ग
ख- वोल्गा जलमार्ग
ग- डेन्यूब जलमार्ग
घ- मिसीसिपी जलमार्ग

Ans: घ- मिसीसिपी जलमार्ग

4. निम्नलिखित में से कौन तृतीयक क्रियाकलाप नहीं है-
(i) मनोरंजन सेवायें (ii) चीनी का उत्पादन
(iii) हलवाई का कार्य (iv) चल-अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय

Ans: (ii) चीनी का उत्पादन

5. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि में-
क- प्रति व्यक्ति उत्पादन कम होता है
ख- प्रति व्यक्ति उत्पादन अधिक होता है
ग- खेतों का आकार छोटा होता है
घ - कृषि भूमि कम और जनसंख्या अधिक होती है।

Ans: ख- प्रति व्यक्ति उत्पादन अधिक होता है

6. भारत के पूर्वी तट पर कौन सा बन्दरगाह नहीं है-
(i) मुम्बई
(ii) मार्मागोआ
(iii) चेन्नई
(iv) तूतीकोरिन

Ans: (i) मुम्बई

7. निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन स्थापित किया गया था ?
क- कलपक्कम
ख- नरोरा
ग- राणा प्रताप सागर
घ- तारापुर

Ans: घ- तारापुर

8. नीचे कथन और कारण दिये गये है। सही विकल्प चुनकर लिखिए ।
कथन— धान, गेंहूँ, आम और दलहन की फसलों के लिए जलोढ़ मिट्टी उपयोगी है।
कारण- जलोढ़ मिट्टी अधिक नमी के लिए प्रसिद्ध है ।

क- कथन सही है ।
ख- कारण सही है
ग- कथन एवं कारण दोनों सही है एवं कारण, कथन की उचित व्याख्या करता है।
घ- कथन एवं कारण दोनों सही है परन्तु कारण कथन की उचित व्याख्या नही करता है ।

Ans: ग- कथन एवं कारण दोनों सही है एवं कारण, कथन की उचित व्याख्या करता है।

(अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)

9. रेटजेल के शब्दों में मानव भूगोल को परिभाषित कीजिये ।

Ans: आधुनिक मानव भूगोल के जन्मदाता जर्मन भूगोलवेत्ता फ्रेडरिक रेटजेल के अनुसार, “मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच सम्बन्धों का संश्लेषित अध्ययन है।’ रेटजेल ने यह परिभाषा अपनी पुस्तक एन्थ्रोपोज्योग्राफी में दी। उन्होंने पार्थिव एकता पर जोर देते हुए मनुष्य के क्रियाकलापों पर वातावरण के प्रभाव का वर्णन किया।

10. जननांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त का उपयोग क्यों किया जाता है?

Ans: जननांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त का उपयोग कई कारणों से किया जाता है:

1. भविष्य की जनसंख्या का अनुमान लगाने के लिए
2. जनसंख्या वृद्धि के कारणों को समझने के लिए
3. नीति निर्धारण के लिए
4. सामाजिक-आर्थिक विकास की योजना बनाने के लिए
5. जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों का अध्ययन करने के लिए
6. जनसांख्यिकीय लाभांश का अनुमान लगाने के लिए

11. मानव विकास के चार प्रमुख घटकों के नाम लिखिये ?

Ans: मानव विकास के चार प्रमुख घटक, स्तम्भ अथवा कारक निम्न हैं 

1. समता
2. सतत् पोषणीयता
3. उत्पादकता एवं
4. सशक्तीकरण

12. पंचम क्रियाकलाप क्या है?

Ans: पंचम क्रियाकलाप आर्थिक क्रियाकलापों के पद सोपान के सर्वोच्च स्तर पर बैठे ये कर्मी सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने और नीतियों के निर्माण का कार्य करते हैं। इन क्रियाओं और चतुर्थक सेक्टर से जुड़ी ज्ञान आधारित सेवाओं में मामूली फर्क होता है।

13. आर्थिक दृष्टि से भारत की जनसंख्या को कितने भागों में बांटा गया है?

Ans: आर्थिक दृष्टि से भारत की जनसंख्या को तीन वर्गों या स्तरों में बाँटा जाता है

  • मुख्य श्रमिक – वह व्यक्ति है जो एक वर्ष में कम-से-कम 183 दिन कार्य करता है। देश की जनसंख्या में 30.5 प्रतिशत मुख्य श्रमिक हैं।
  • सीमान्त श्रमिक – वह व्यक्ति है, जो एक वर्ष में 183 दिनों से कम कार्य करता है। देश की जनसंख्या में 8.7 प्रतिशत लोग सीमान्त श्रमिक हैं।
  • अश्रमिक – अश्रमिक या गैर-कामगार वह व्यक्ति है जो वर्ष-भर अपनी आजीविका के लिए कोई कार्य नहीं करता।

14. दक्षिण भारतीय राज्यों में से किस राज्य में भौम जल का उपयोग कुल भूमि जल संभाव्य से अधिक है ? इसके दो कारण लिखिए |

Ans: दक्षिण भारतीय राज्यों में से तमिलनाडु ऐसा राज्य है जहाँ भूजल का उपयोग कुल भूमि जल संभाव्य से अधिक है।

दो मुख्य कारण:

  1. अत्यधिक सिंचाई: तमिलनाडु में धान, गन्ना और नारियल जैसी जल-गहन फसलों की खेती बड़े पैमाने पर होती है। किसान इन फसलों की सिंचाई के लिए भूजल का अत्यधिक उपयोग करते हैं।
  2. अनियमित वर्षा: तमिलनाडु में वर्षा अनियमित और अपर्याप्त होती है। इसके कारण, किसान और नागरिक अपनी जल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भूजल पर निर्भर रहते हैं।

15. परिक्षिप्त (एकाकी) बस्तियाँ किस प्रकार की होती है? ये भारत के किन राज्यों मे पायी जाती हैं?

Ans: इस प्रकार की बस्ती में आठ-दस घरों से बनी छोटी-छोटी पल्लियाँ एक बड़े क्षेत्र पर दूर-दूर बिखरी होती हैं। इन बस्तियों को छितरी हुई, एकाकी, बिखरी हुई बस्तियाँ कहते हैं। एकाकी बस्तियाँ उच्च भूमियों, पर्वतीय क्षेत्रों और मरुस्थलीय भागों में पायी जाती हैं।

16. धात्विक खनिज एवं आधात्विक खनिज में कोई दो अन्तर लिखिये ?

Ans: (i) धात्विक खनिजों को गलाने पर धातु प्राप्त होती है, किन्तु अधात्विक खनिजों के गलाने पर नहीं।
(ii) धात्विक खनिज कठोर एवं चमकीले होते हैं, जबकि अधात्विक खनिजों में यह विशेषता नहीं पायी जाती।
(iii) इन्हें (धात्विक) पीटकर तार बनाया जा सकता है, किन्तु अधात्विक को पीटने पर वह चूर-चूर हो जाते हैं।

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

17. "विश्व की 90% जनसंख्या केवल 10% क्षेत्र में निवास करती हैं ।" कारण लिखिए।

Ans: विश्व की जनसंख्या निम्न कारणों से असमान रूप से वितरित है:
(i) नदी घाटियों में पानी की उपलब्धता
(ii) भूमि रूप जैसे मैदानी इलाकों में घनी आबादी है जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में कम आबादी है। रेगिस्तानों में भी बहुत कम आबादी है।
(iii) जलवायु: गर्म, ठंडी और शुष्क जलवायु में विरल जनसंख्या होती है जैसे टुंड्रा क्षेत्र, रेगिस्तानी क्षेत्र आदि। मध्यम जलवायु वाले क्षेत्रों में घनी आबादी होती है।
(iv) कृषि की संभावना के लिए उपजाऊ मिट्टी वाले क्षेत्रों में घनी आबादी होती है।
(v) खनिजों की उपलब्धता।
(vi) औद्योगीकरण।

18. ऋणात्मक भुगतान संतुलन का होना किसी देश के लिए क्यों हानिकारक होता है ?

Ans: यदि आयात का मूल्य देश के निर्यात मूल्य की अपेक्षा अधिक होता है तो देश ऋणात्मक भुगतान संतुलन की स्थिति रखता है। किसी देश का ऋणात्मक भुगतान सन्तुलन उस देश में अन्तिम रूप में वित्तीय संचय की समाप्ति को अभिप्रेरित करता है।

19. बाजारीय सब्जी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप क्यों की जाती है?

Ans: बाजारीय सब्ज़ी कृषि जिसमें सब्जियाँ, फल व पुष्प उगाये जाते हैं, उनकी माँग वे खपत नगरीय क्षेत्रों में अधिक होती है। ऊँची आयवाले उपभोक्ता नगरीय केंद्रों में रहते हैं जहाँ इन उत्पादों को अच्छी कीमत मिल जाती है। कृषि के इस रूप में गहन श्रम तथा अधिक पूँजी की आवश्यकता होती है जिसकी भरपाई उच्च आयवाले उपभोक्ता ही कर पाते हैं। अतः यह कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप ही की जाती है।

20. अलवणीय जल की उपलब्धता को सुधारने हेतु चार विधियों को लिखिए।

Ans: अलवणीय जल की उपलब्धता को सुधारने हेतु चार विधियां:

  1. वर्षा जल संचयन: वर्षा जल को इकट्ठा करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखना। इसे छतों, जमीन से, या अन्य सतहों से इकट्ठा किया जा सकता है।

  2. जल पुनर्भरण: वर्षा जल या अपशिष्ट जल को भूमिगत जल भंडार में वापस भेजना।

  3. अपशिष्ट जल का पुन: उपयोग: घरेलू और औद्योगिक अपशिष्ट जल को उपचारित करके सिंचाई, औद्योगिक उपयोग, या अन्य गैर-पीने योग्य उद्देश्यों के लिए उपयोग करना।

  4. जल संरक्षण: पानी की बर्बादी कम करने के लिए प्रयास करना, जैसे कम पानी से नहाना, टपकते नल को ठीक करना, और कम पानी की खपत करने वाले उपकरणों का उपयोग करना।

21. ऊर्जा के अपारंपरिक स्त्रोत कौन-से है । किन्ही दो के विषय में लिखिये।

Ans: ये सतत पोषणीय ऊर्जा के नवीकरण योग्य स्रोत हैं, जैसे-सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा, ज्वारीय तथा तरंग ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा तथा जैव ऊर्जा आदि ऊर्जा अपारंपरिक स्रोत हैं। ये स्रोत पर्यावरण के अनुकूल हैं साथ ही कम खर्चीले व टिकाऊ हैं।

सौर ऊर्जा: सौर ऊर्जा सूर्य से प्राप्त ऊर्जा है, जो स्वच्छ, अक्षय और पर्यावरण के अनुकूल है। यह ऊर्जा का एक भविष्य है, जो न केवल बिजली की कमी को दूर कर सकती है, बल्कि प्रदूषण को भी कम कर सकती है। सौर ऊर्जा का उपयोग घरों, व्यवसायों और उद्योगों में बिजली पैदा करने के लिए किया जा सकता है। इसका उपयोग पानी गर्म करने, खाना पकाने और वाहनों को चलाने के लिए भी किया जा सकता है।

जल ऊर्जा: जल ऊर्जा एक महत्वपूर्ण और साफ ऊर्जा स्रोत है जो जल से ऊर्जा का उत्पादन करता है। इसका उपयोग बिजली उत्पादन और सड़कों पर गाड़ियों की चालने के लिए किया जाता है। जल ऊर्जा न केवल पर्यावरण के लिए अच्छा है बल्कि इससे ऊर्जा की आपूर्ति भी सुनिश्चित रहती है।

22. सतत पोषणीय विकास की संकल्पना को परिभाषित कीजिये।

Ans: विश्व पर्यावरण एवं विकास आयोग (डब्ल्यूईसीडी) ने 1987 ई. में सतत पोषणीय विकास आयोग की ओर से प्रकाशित रिपोर्ट में इस प्रकार कहा गया था- ''एक ऐसा विकास जिसमें भविष्य में आने वाली आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वर्तमान पीढ़ी को प्रभावित किए बिना एक ऐसा विकास शामिल हो।'' की प्रोजेक्शन करना है।"

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

23. व्यापार के लिए पत्तन किस प्रकार सहायक होते है ? पत्तनों का वर्गीकरण उनकी अवस्थिति के आधार पर कीजिए ।

Ans: पत्तन व्यापार के सहायक के रूप में

  • ये अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की दुनिया में मुख्य प्रवेश द्वार होते हैं। इन्हीं पत्तनों के द्वारा जहाजी माल तथा । यात्री विश्व के एक भाग से दूसरे भाग को जाते हैं।
  • पत्तन जहाज के लिए गोदी लादने, उतारने तथा भण्डारण हेतु सुविधाएँ प्रदान करते हैं।
  • एक पत्तन के महत्त्व को नौभार के आकार और निपटान के लिए जहाजों की संख्या द्वारा निश्चित किया जाता है।
  • एक पत्तन द्वारा निपटाया नौभार उसके पृष्ठ प्रदेश के विकास के स्तर का सूचक है।

पत्तनों का वर्गीकरण – अवस्थिति के आधार पर

अवस्थिति के आधार पर पत्तनों के दो प्रकार हैं

1. आन्तरिक पत्तन – ये पत्तन समुद्र दूर स्थलखण्ड के भीतर स्थित होते हैं, परन्तु नदी या नहर द्वारा समूह से जुड़े होते हैं, जिससे विशेष प्रकार के पोत बजरे (छोटी अतिरिक्त नौकाएँ) की सहायता से इन तक पहुँचते हैं, उदाहरण के लिए मानचेस्टर, कोलकाता आदि।

2. बाह्य पत्तन – ये गहरे पानी के पत्तन हैं। ये वास्तविक पत्तनों से दूर गहरे समुद्रों में बनाए जाते हैं, क्योंकि जलपोत या तो अपने बड़े आकार के कारण या अधिक मात्रा में अवसाद हो जाने के कारण वास्तविक पत्तन तक नहीं पहुंच पाते। बोस्टन ऐसा ही पत्तन है।

अथवा

मानव के प्राकृतीकरण की संकल्पना को स्पष्ट कीजिये ।

Ans: मानव का प्राकृतीकरण-मानव ने जब से पृथ्वी पर जन्म लिया है, तब से वह निरन्तर भौतिक पर्यावरण से अन्योन्यक्रिया करता आया है। मानव प्रौद्योगिकी का विकास करता है और उसकी सहायता से भौतिक पर्यावरण के साथ अन्तक्रिया करता है। मानव सभ्यता के प्रारम्भिक काल में प्रौद्योगिकी निम्न स्तर पर विकसित थी और मानवीय क्रियाकलापों पर प्राकृतिक पर्यावरण के तत्त्वों का प्रभाव अधिक था। प्राकृतिक शक्तियाँ मानवीय क्रियाओं का मार्गदर्शन करती थीं। मानव, प्रकृति की सुनता और उसकी आज्ञा का पालन करता था।

मानव, प्रकृति की प्रचण्डता से भयभीत होता था और उसकी पूजा करता था। इस तरह आदिमानव लगभग पूर्णतया प्राकृतिक पर्यावरण की शक्तियों द्वारा नियन्त्रित था। ऐसी दशाएँ जिसमें आदिमानव की तुलना में पर्यावरण की शक्तियाँ अधिक प्रबल होती हैं, उसे ‘पर्यावरणीय निश्चयवाद’ कहते हैं

पर्यावरण, निश्चयवाद की दशा को भारत के अनेक क्षेत्रों में देखा जा सकता है, जहाँ पर आदिवासी निवास करते हैं। इन क्षेत्रों में मानव सतत पोषण हेतु प्राकृतिक संसाधनों पर प्रत्यक्ष रूप से निर्भर करता है। ऐसे समाज में पर्यावरण ‘माता-प्रकृति’ का रूप धारण करता है। वह दशा जिसमें मानव पर प्रकृति का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है ‘मानव का प्राकृतीकरण’ कहलाती है।

24. भारत में भू–संसाधनों की पर्यावरणीय समस्याएं कौन सी हैं ? इनके निदान के उपाय लिखिए ।

Ans: भारत के भूसंसाधनों पर बढ़ते दबाव के कारण अनेक पर्यावरणीय समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं, जिनमें निम्नलिखित पर्यावरणीय समस्याएँ उल्लेखनीय हैं-

(i) मृदा उर्वरकता में ह्रास:
कृषि भूमि पर तेजी से बढ़ती जनसंख्या के बढ़ते दबाव से कृषि उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से जहाँ एक ओर दलहनों के कृषि क्षेत्र में कमी आ रही है, वहीं दूसरी ओर बहु-फसलीकरण में बढ़ोत्तरी होने से परती भूमि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कमी आई है। इससे भूमि में पुन उर्वरकता पाने की प्राकृतिक प्रक्रिया अवरुद्ध हुई है जैसे नाइट्रोजनीकरण। साथ ही पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक तथा कीटनाशक रसायनों का प्रयोग भी भारतीय कृषकों द्वारा किया जा रहा है। उक्त कारणों २. से भारत के विभिन्न क्षेत्रों की मृदा उत्पादकता में ह्यस अनुभव किया जा रहा है। सिंचाई र तथा कृषि विकास की दोषपूर्ण नीतियों के : कारण यह समस्या और भी गम्भीर हो गई.

(ii) मृदा अपरदन:
भारत में समुचित रख-रखाव व प्रबन्धन के अभाव में प्रतिवर्ष ‘लाखों हेक्टेयर भूमि मृदा अपरदन की समस्या से ग्रस्त हो रही है। शुष्क क्षेत्रों, पर्याप्त वर्षा प्राप्त करने वाले वनस्पति विहीन क्षेत्रों, जलोढ़ मिट्टी वाले भागों, कटे-फटे पठारी भागों में. तथा तीव्र ढाल रखने वाले धरातलीय भू-भागों में मृदा अपरदन प्रमुख रूप से प्रभावी मिलता

(iii) लवणता एवं मृदा क्षारता तथा जलाक्रांतता:
अभी तक भारत की लगभग 80 लाख हेक्टेयर भूमि लवणता व क्षारता से प्रभावित हो चुकी है। इसके अलावा देश की लगभग 70 लाख हेक्टेयर भूमि जलाक्रांतता. के कारण अपनी उर्वरकता खो चुकी है।

(iv) मृदा परिच्छेदिका में जहरीले तत्वों का जमाव:
भारतीय कृषकों द्वारा कृषि भूमि में अत्यधिक कीटनाशक रसायनों के प्रयोग से वहाँ की मृदा परिच्छेदिका में जहरीले तत्वों का जमाव बढ़ रहा है जिसके कारण कृषि उत्था भी विषैले हो रहे हैं जिनके उपयोग से मानवीय स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

भूसंसाधनों की पर्यावरणीय समस्याओं का निदान-

(i) मृदा उत्पादकता में बस, मृदा अपरदन, लवणता तथा जलाक्रांतता की समस्या से निपटने के लिये कृषि भूमि के समुचित रख-रखाव व प्रबन्धन सम्बन्धी वैज्ञानिक विधियों का समुचित उपयोग आवश्यक है।

(ii) कृषि फसलों में रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर जैविक उर्वरकों का अधिकाधिक उपयोग किया जाये। साथ ही, खाद्यान्न फसलों के साथ-साथ दलहनी फसलों की कृषि को पर्याप्त प्रोत्साहन दिया जाए।

(iii) मृदा परिच्छेदिका में कीटनाशक रसायनों के जमाव को रोकने के लिए कृषि वैज्ञानिकों की सहायता लेकर फसलों को सुरक्षित किया जाए।

अथवा

भारत में किन महत्वपूर्ण वस्तुओं का आयात किया जाता है ? भारत के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रकृति का वर्णन कीजिए ।

Ans: भारत में आयात की जाने वाली महत्वपूर्ण वस्तुएं:

  • इलेक्ट्रॉनिक्स: मोबाइल फोन, कंप्यूटर, टीवी, आदि।
  • खनिज ईंधन: कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, गैस, आदि।
  • मशीनरी: औद्योगिक मशीनरी, कृषि उपकरण, आदि।
  • रसायन: उर्वरक, दवाएं, प्लास्टिक, आदि।
  • सोना: आभूषण, निवेश के लिए।
  • खाद्य पदार्थ: खाद्य तेल, दालें, फल, आदि।
  • मौल्यवान धातुएं: तांबा, एल्यूमीनियम, आदि।
  • कागज: न्यूजप्रिंट, कार्डबोर्ड, आदि।
  • रबर: टायर, अन्य रबर उत्पाद।
  • कपड़े: तैयार कपड़े, कपड़े का सामान।

भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रकृति:

  • वैश्वीकरण: भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में अधिक सक्रिय रूप से भाग ले रहा है, जिससे आयात और निर्यात दोनों में वृद्धि हुई है।
  • आर्थिक उदारीकरण: व्यापार नीतियां अधिक खुली और उदार हुई हैं, जिससे विदेशी व्यापार में वृद्धि हुई है।
  • सेवा क्षेत्र का उदय: सेवा क्षेत्र, जैसे कि आईटी, पर्यटन, और वित्तीय सेवाओं, में भारत की हिस्सेदारी बढ़ रही है।
  • क्षेत्रीय व्यापार समझौते: भारत ने कई क्षेत्रीय व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जैसे कि ASEAN-India FTA, जो व्यापार को बढ़ावा देते हैं।
  • निर्यात में विविधता: भारत अब केवल पारंपरिक वस्तुओं का निर्यात नहीं करता है, बल्कि उच्च तकनीकी वस्तुओं और सेवाओं का भी निर्यात करता है।
  • आयात में वृद्धि: भारत अपनी घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अधिक वस्तुओं और सेवाओं का आयात करता है।
  • निर्माण क्षेत्र में वृद्धि: भारत में निर्माण क्षेत्र में वृद्धि हुई है, जिसके कारण मशीनरी और उपकरणों के आयात में वृद्धि हुई है।
  • ई-कॉमर्स का उदय: ई-कॉमर्स के बढ़ने से आयात और निर्यात दोनों में वृद्धि हुई है।

25. दिये गये भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों द्वारा दर्शाइये और उनके नाम भी लिखिये ।

1- भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य

Ans: उत्तर प्रदेश

2- पूर्व से पश्चिम प्रवाहित होने वाली एक नदी

Ans: नर्मदा नदी

3- मध्य प्रदेश का एक प्रमुख तांबा क्षेत्र

Ans: बालाघाट जिला

4- गुजरात का सबसे बड़ा महानगर

Ans: अहमदाबाद

5- उत्तर प्रदेश का प्रमुख परमाणु शक्ति केन्द्र

Ans: नरौरा परमाणु ऊर्जा केंद्र (NAPS)

26. दिये गये संसार के रेखा मानचित्र में उपयुक्त चिह्नों द्वारा निम्नलिखित को दर्शायें एवं उनके नाम भी लिखिये-

1– एशिया का सबसे कम जनसंख्या वाला देश ।

Ans: मालदीव

2– उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश (क्षेत्रफल की दृष्टि से)

Ans: उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश (क्षेत्रफल की दृष्टि से) कनाडा है।

यह 9,984,670 वर्ग किलोमीटर (3,855,100 वर्ग मील) के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जो उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के कुल क्षेत्रफल का 41% है।

3– जापान का सबसे बड़ा नगर ।

Ans: टोक्यो

4– अटलांटिक महासागर को प्रशान्त महासागर से जोड़ने वाली नहर ।

Ans: पनामा नहर

5– राइन नदी जलमार्ग (नौकायन योग्य प्रवाह मार्ग किन्ही दो देशों तक) ।

Ans: स्विट्जरलैण्ड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम व नीदरलैण्ड

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now