UP Board 12th Toppers List 2025 : यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, 12वीं में टॉप 10 में 10 बच्चे
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी। यूपी बोर्ड रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस से जारी किया गया। रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट, पास प्रतिशत, कंपार्टमेंट एग्जाम और स्क्रूटनी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की गई है , छात्र अपना 10वीं 12वीं रिजल्ट नीचे दिए गए लिंक पर जाकर चेक कर सकते है.
👉 Direct Link - UP Board 10th Result 2025
👉 Direct Link - UP Board 12th Result 2025
यूपी बोर्ड इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं।
लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर- यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से काफी बेहतर रहा है। इस साल टॅाप 10 में 10 स्टूडेंट्स ही शामिल हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77 फीसदी अधिक
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25,98,560 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। इसमें से लड़कों की संख्या 13,87,263, पास हुए छात्रों की संख्या 10,62,616 और पास प्रतिशत 76.60 फीसदी रहा है। इसके अलावा लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थी इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37 फीसदी रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77 फीसदी अधिक रहा है।
यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर लिस्ट-
| रैंक | नाम | जिला | प्रतिशत |
| 1 | महक जयसवाल | प्रयागराज | 97.20% |
| 2 | साक्षी | अमरोहा | 96.80% |
| 2 | आदर्श यादव | सुल्तानपुर | 96.80% |
| 2 | अनुष्का सिंह | कौशांबी | 96.80% |
| 2 | शिवानी सिंह | प्रयागराज | 96.80% |
| 3 | मोहिनी | इटावा | 96.40% |

Quiz
Get latest Exam Updates
