बिहार बोर्ड का आदेश, परीक्षा में छात्र न करें इस पेन का इस्तेमाल वरना OMR शीट नहीं होगी चेक; जाने आवश्यक सूचना
ह्वाइटनर, ब्लेड का इस्तेमाल ओएमआर पर ना करें। जेल पेन से ओएमआर शीट के गोले को नहीं भरें। यदि कोई छात्र ऐसी गलती करेगा तो उसके ओएमआर (उत्तर प्रत्रक) की जांच ही नहीं हो पायेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कंप्यूटर ऐसे ओएमआर को स्वीकार नहीं कर पायेगा और उसे रिजेक्ट कर देगा।
बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए सभी जिला शिक्षा कार्यालय को इस बाबत दिशा- निर्देश भेजा गया है।
बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक और इंटर के प्रश्न पत्र में ओएमआर शीट पर ह्वाइटनर, ब्लेड, इरेजर, जेलपेन आदि का इस्तेमाल नहीं करने की जानकारी दी जाती है। इसे पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का समय भी मिलता है। लेकिन ज्यादातर छात्र-छात्राएं इस निर्देश को पढ़ते ही नहीं हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्न के उत्तर देने में अगर कोई गोला गलत भरा जाता है तो छात्र उसे ब्लेड या ह्वाइटनर से मिटाने की कोशिश करते हैं। इसका नुकसान छात्रों के ओएमआर जांच में होता है।
इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी होगा। मैट्रिक परीक्षा 2023 का आयोजन 14 से 22 फरवरी तक होगा। रोज दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1.45 से पांच बजे तक ली जाएगी। दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट मार्च-अप्रैल में जारी कर दिया जाएगा।
Bihar Board Class 12 Study Material | |
BSEB Class 12 Books | BSEB Class 12 Syllabus |
BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |