Self Studies

Bihar Updates || 12th || Bihar Board 12th Result 2022 : कुछ देर में आएंगे 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट; जाने डिटेल्स

Bihar Board 12th Result 2022 : कुछ देर में आएंगे 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट; जाने डिटेल्स

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बिहार बोर्ड (BSEB) 12वीं का रिजल्ट 2022 दोपहर 3 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार कक्षा 12 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम Selfstudy वेबसाइट और मोबाइल APP पर भी देख सकते हैं।

आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी। कुल 13.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन कराया था।

आइए जानते हैं पिछले वर्ष आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 26 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। जिसमें ओवरऑल 78.04% छात्रों ने सफलता हासिल की थी।  वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में 77.97% छात्र सफल हुए थे। आर्ट्स स्ट्री में मधु भारती और कैलाश कुमार ने पहला स्थान हासिल किया था। दोनों ने 463 (92.6%) अंक हासिल किए थे।

आपको बता दें, यदि कोई छात्र बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2022 में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच या पुनर्मूल्यांकन का विकल्प चुन सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें राज्य बोर्ड को शुल्क देना होगा। बोर्ड बीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा के बाद पूर्ण विवरण की घोषणा करेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी संबंधित स्कूलों से ली जा सकती है।

बीएसईबी आर्ट्स इंटरमीडिएट परिणाम 2022 की जांच करने के बाद, छात्रों को स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लेने की सलाह दी जाती है। बिहार बोर्ड द्वारा आधिकारिक मार्कशीट जारी होने तक छात्र ऑनलाइन जारी प्रोविजनल मार्कशीट का उपयोग कर सकते हैं। ओरिजनल कक्षा 12वीं की आर्ट्स मार्कशीट स्कूलों की ओर से छात्रों को वितरित की जाएगी।

ऐसे रहे हैं कक्षा 12वीं के पिछले वर्ष के आर्ट्स के परिणाम

2021 - 77.97%

2020 - 81.44%

2019 - 76.5%

2018 - 61.32%

2017- 73.76%

2016 - 56%

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now