Bihar Board 12th Result 2023 : BSEB इंटर टॉपर्स को मिलेगा ये पुरस्कार; जानें डिटेल्
बिहार बोर्ड इंटर ( 12th ) रिजल्ट 2022-23 जारी हो गया है। नतीजों की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने की है, इस अवसर पर श्री दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी उपस्थित रहें है। रिजल्ट छात्र www.fastresult.in और Mobile App पर जाकर चेक कर सकते है।
बिहार बोर्ड इंटर 12th रिजल्ट 2022-23 - Download Direct Link
जिसके अनुसार कुल 83.7 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की.ल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय की मोहाद्देसा ने 475 अंक (95 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया है। वहीं कॉमर्स में औरंगाबाद के एस. सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे।
सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 475 अंक (95 फीसदी) मार्क्स हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है। कॉमर्स में एक लड़का और एक लड़की संयुक्त रूप से टॉपर रहे हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि इस बार भी परीक्षा पूरी तरह कदाचार रहित रही। कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किए गए थे जिनकी मदद से बिहार बोर्ड ने एक बार फिर से देश भर में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया।
👉 लाइव रिजल्ट अपडेट देखे - Bihar Board 12th Result 2023
BSEB इंटर टॉपर्स को मिलेगा ये पुरस्कार
रैंक 1 - एक-एक लैपटॉप, एक लाख नकद पुरस्कार और किंडल ई-बुक रीडर.
रैंक 2 - एक-एक लैपटॉप, 75 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर.
रैंक 3 - एक-एक लैपटॉप, 50 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर.
रैंक 4 - एक-एक लैपटॉप, 50 हजार नकद पुरस्कार और किंडल ई-रीडर.
रैंक 5 - एक-एक लैपटॉप, 15 हजार नकद पुरस्कार.
रैंक 6 - एक-एक लैपटॉप, 15 हजार नकद पुरस्कार.
5 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट:
- रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट www.fastresult.in और Mobile App पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे लिंक Intermediate (12th) Exam 2023 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर/डेट ऑफ बर्थ आदि लॉगइन डिटेल्स भरकर सब्मिट बटन दबाएं।
- अब आपकी मोबाइल स्क्रीन या कम्प्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट होगा
- जिसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट कराकर रख लें।
JEE Main & Advanced Study Material



Quiz
Get latest Exam Updates
