Bihar Board Inter Result 2023 Date:पांच लेवल पर होती है बिहार बोर्ड की कॉपी चेकिंग प्रक्रिया, ऐसे बनता है रिजल्ट
बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे अब अंतिम चरण में हैं, बिहार बोर्ड कभी भी नतीजे जारी करने की घोषणा कर सकता है। इसी के साथ बिहार बोर्ड के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 -23 ( BSEB Bihar Board Inter Result 2022 -23 ) इस सप्ताह कभी भी biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर चेक किया जा सकेगा। यहां आपको बताएंगे कि कैसे बिहार बोर्ड की कॉपी चेक होती हैं, छात्रों की कॉपियों के मूल्यांकन के कितने चरण होते हैं। सबसे पहले आपको बताते हैं कि इंटर परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच चरणों में होता है।
राज्य में इसके लिए 123 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। जब शिक्षक कॉपी चेक करते हैं तो नंबरों को कंप्यूटर अपलोड कियाजाताहै, लेकिन गड़बड़ी का पता लगाने के लिए एक नहीं दो कंप्यूटरों पर अंकों को अपलोड किया जाता है।
फिर उनका मिलान किया जाता है और अंतर पाए जाने पर आसानी से गड़बड़ी पकड़ी जा सकती है। परीक्षक द्वारा मूल्यांकन करने के बाद उत्तर पुस्तिका की जांच प्रधान परीक्षक करते हैं। इसमें प्रधान परीक्षक अंकों का मिलान करते हैं। इसके बाद कंप्यूटर पर अंकों की प्रविष्ट होती है। इसके बाद कंप्यूटर जानकार (मेकर चेकर) द्वारा अंकों को फिर से मिलाया जायेगा। इस तरह कई बार नंबरों का मिलान होने के कारण रिजल्ट में गड़बड़ी की आशंका न के बराबर है।
JEE Main & Advanced Study Material


Quiz
Get latest Exam Updates
