Bihar Board Inter : इंटर परीक्षा में हो गए हैं फेल, तो स्क्रूटनी व कंपार्टमेंटल के लिए आज से करें आवेदन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी इंटर रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए 23 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 23 से 29 मार्च तक स्क्रूटनी के लिए आवेदन का मौका बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दिया है. प्रति विषय 70 रुपये इसके लिए स्टूडेंट्स को देने होंगे.
जितने भी विषय में छात्र चाहे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है. स्क्रूटनी के लिए मिले आवेदनों की जांच की जायेगी. अगर किसी छात्र के रिजल्ट में संशोधन होता है, तो संशोधित रिजल्ट जारी किया जायेगा. छात्रों को बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
इंटर परीक्षा से वंचित या फेल परीक्षार्थी आज से भरें परीक्षा फॉर्म
इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 में फेल या परीक्षा से वंचित स्टूडेंट्स को विशेष परीक्षा में शामिल होने का मौका बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दे दिया है. इन सभी स्टूडेंट्स के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल-मई में आयोजित किया जायेगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए 23 से 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा का रिजल्ट 31 मई से पहले जारी कर दिया जायेगा.
ये छात्र कर सकते हैं आवेदन
समिति ने कहा कि इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 में शामिल होने से वंचित वैसे रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स जो स्कूलों और कॉलेजों द्वारा आयोजित सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, लेकिन शिक्षण संस्थान के प्रधान की लापरवाही के कारण उनका ऑनलाइन आवेदन पत्र नहीं भरा जा सका, जिसके कारण वे परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गये हैं. इसके साथ फेल स्टूडेंट्स को छात्रहित में अपवादस्वरूप विशेष अवसर दिया गया है. परीक्षा से वंचित व एक-दो विषय या फेल होने वाले स्टूडेंट्स भी शामिल हो सकते हैं.
31 मई तक रिजल्ट होगा प्रकाशित
समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल अथवा अधिकतम मई 2023 तक तथा उनका परीक्षाफल 31 मई तक प्रकाशित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि ऐसे स्टूडेंट्स उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए उसी सत्र में अपना एडमिशन करा सकें, जिससे उनके शैक्षणिक सत्र का नुकसान नहीं हो सके. ऐसे स्टूडेंट्स को इंटर वार्षिक परीक्षा 2023 के अनुरूप परीक्षाफल श्रेणी के साथ प्रकाशित किया जायेगा.
JEE Main & Advanced Study Material



Quiz
Get latest Exam Updates
