BSEB 12th Result 2022 अपडेट : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कुछ ही दिन बाकी, जानें कहां तक पहुंचा काम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति होली के आसपास 12वीं कक्षा का रिजल्ट ( Bihar Board Inter Result 2022 ) जारी करता है। सूत्रों के मुताबिक टॉपरों का इंटरव्यू काफी हद तक खत्म हो चुका है। उनकी कॉपियां भी री-चेक हो चुकी हैं। जल्द ही सभी छात्रों के मार्क्स और टॉपरों की लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम selfstudys website and Mobile APP पर चेक कर सकेंगे। पिछले वर्ष बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 26 मार्च को जारी हुआ था। इस बार भी देश के सभी शिक्षा बोर्डों में बिहार बोर्ड परीक्षा व रिजल्ट के मामले में अव्वल रहेगा।
जई (JEE) और नीट (NEET) स्टडी मटेरियल
जैसा की आप लोग जानते है कि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कुछ ही दिन बाकी। तब तक आप अपने जई (JEE) और नीट (NEET)की तैएरी कर सकते है। उसके लिए यहां पर स्टडी मटेरियल दिए गये हैं।
बिहार बोर्ड को मार्क्स संयोजित करने में समय नहीं लगेगा क्योंकि मूल्यांकन कार्य के साथ ही साथ टैबलेशन का काम भी चल रहा था। जिस केंद्र पर जितनी कॉपियां चेक हो रही थीं उसके मार्क्स उसी दिन ऑनलाइन अपलोड कर दिए गए थे। वर्तमान में जिस रफ्तार से काम हो रहा है उससे लगता है कि 17 मार्च या 19 मार्च को परिणाम जारी किए जा सकते हैं।
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से शुरू हुआ था, जो 14 फरवरी तक चला था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। करीब 13 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
Bihar Board 12th Result 2022 : यूं चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर Inter Result टैब पर क्लिक करना होगा।
- रिजल्ट पेज खुलने पर मांगी गई डिटेल्स जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर सब्मिट कर दें। रिजल्ट सामने आ जाएगा।

Quiz
Get latest Exam Updates
