BSEB Bihar Board 12th Result 2023 Updates : आ गई परिणाम की घड़ी, जारी होने वाला है बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट; जाने आवश्यक सूचना
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 बहुत जल्द घोषित होने वाला है। कभी भी तिथि की घोषणा हो सकती है। बताया जा रहा है कि बीएसईबी ने काफी हद तक बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट तैयार कर लिया है। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स fastreult.in website और Mobile App पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
आंसरशीट चेक हो चुकी हैं। टॉपरों की वेरिफिकेशन चल रही है। बिहार बोर्ड ने उस नोटिस को फर्जी बताया है जिसमें इंटर रिजल्ट 16 मार्च को जारी होने की बात कही गई है। बिहार बोर्ड इंटर कॉपी चेकिंग का काम 24 फरवरी से शुरू हुआ था। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए राज्य भर में 1464 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। इसमें 1318227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 681795 छात्र और 636432 छात्राएं थीं।
96 लाख से अधिक कॉपियां होंगी चेक
बिहार बोर्ड 12वीं की 96 लाख से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन कार्य खत्म हो चुका है। इस साल लगभग 13.18 लाख छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। इन सबको अब परिणाम का इंतजार है।
बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम स्ट्रीम वाइज नहीं
बिहार बोर्ड 12वीं विज्ञान, कला और वाणिज्य तानों स्ट्रीम के लिए एक साथ रिजल्ट जारी करेगा। कुछ साल पहले तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट अलग अलग जारी होते थे।
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट से पहले जानें पासिंग मार्क्स का नियम
बिहार बोर्ड इंटर छात्रों को पासिंग मार्क्स के बारे में भी पता होना चहिए। पास होने के लिए एक विद्यार्थी को हर पेपर में कम से कम 33-33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे। एक कोई विद्यार्थी एक या दो सब्जेक्ट में कुछेक नंबरों से फेल हो जाता है, तो बिहार बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स से पास कर सकता है। पिछले कुछ सालों में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में हजारों स्टूडेंट्स को ग्रे मार्क्स देकर पास किया जा चुका है।
JEE Main & Advanced Study Material


Quiz
Get latest Exam Updates
