Bihar Board Inter Result 2023 घोषित : जाने टॉपर्स लिस्ट; इस बार लड़कियों ने बाजी मारी; जाने आवश्यक सूचना
बिहार बोर्ड इंटर ( 12th ) रिजल्ट 2022-23 जारी हो गया है। नतीजों की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने की है, इस अवसर पर श्री दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी उपस्थित रहें है। रिजल्ट छात्र www.fastresult.in और Mobile App पर जाकर चेक कर सकते है।
बिहार बोर्ड इंटर 12th रिजल्ट 2022-23 - Download Direct Link
बिहार बोर्ड 12 वीं का परिणाम (result bihar board 2023 12th) घोषित हो चुका है। इस बार लड़कियों ने परीक्षा में बाजी मारी (bihar board 2023 12th toppers) है। तीनों स्ट्रीम में लड़कियां अव्वल रही हैं। विज्ञान में कुल 8 टॉपर में चार छात्राएं हैं। कला में कुल 8 में 5 छात्राओं ने टॉप किया है। वहीं, वाणिज्य में 13 में 11 छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल किए हैं। ये रही टॉपर्स की लिस्ट
बिहार बोर्ड 12 वीं का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही 13 लाख छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी छा गई है। इस बार परीक्षा परिणाम का प्रतिशत 83.03 फीसदी रहा है। साल भर की गई मेहनत का परिणाम आ चुका है। इस बार भी लड़कियां अव्वल रही हैं। विज्ञान, कला और वाणिज्य में लड़कियां अव्वल रही हैं।
विज्ञान स्ट्रीम के टॉपर्स
विज्ञान स्ट्रीम में इस साल आयुषी नंदन ने टॉप किया है। दूसरे और तीसरे नंबर पर हिमांशु कुमार और शुभम चौरसिया हैं। चौथे नंबर पर अदिति कुमारी हैं। पांचवे और छठे नंबर पर रमा भारती और पीयूष कुमार हैं। जबकि सातवें, आठवें और नौंवे नंबर पर क्रमश: अभिषेक राज, तनु कुमारी और रुचिका राज हैं।
कला स्ट्रीम के टॉपर्स
कला स्ट्रीम के टॉपर्स की बात करें तो मोहादिसा टॉपर हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर कुमार प्रज्ञा और सौरभ कुमार हैं। चौथे और पांचवे नंबर पर लक्ष्मी कुमारी और मोहम्मद शारिक हैं। छठे, सातवें और आठवें नंबर पर चंदन कुमार, काजल कुमारी और आयशा परवीन हैं।
वाणिज्य स्ट्रीम के टॉपर्स
वाणिज्य स्ट्रीम की बात करें तो यहां सौम्या शर्मा टॉप पर हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर रजनीश कुमार पाठक और भूमि कुमारी हैं। चौथे और पांचवे नंबर पर तनुजा सिंह और कोमल कुमारी हैं। पायल कुमारी, सृष्टि अक्षय, विधि कुनारी, सोनम कुमारी और पूजा कुमार क्रमशः छठे, सातवें, आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर हैं।
bihar board 12th ka result 2023: 83.07 प्रतिशत छात्र पास
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल 12वीं की परीक्षा में 83.07 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
👉 लाइव रिजल्ट देखे - Bihar Board 12th Result 2023
5 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट:
- रिजल्ट घोषित होने के बाद वेबसाइट www.fastresult.in और Mobile App पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे लिंक Intermediate (12th) Exam 2023 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर/डेट ऑफ बर्थ आदि लॉगइन डिटेल्स भरकर सब्मिट बटन दबाएं।
- अब आपकी मोबाइल स्क्रीन या कम्प्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट होगा
- जिसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट कराकर रख लें।



Quiz
Get latest Exam Updates
