RBSE 12th Arts Result 2022 : आज जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के परीक्षा परिणाम, यहां आसानी से चेक कर पाएंगे नतीजे
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज घोषित करेगा। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के करीब 6 लाख स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है। इस साल आज शाम मंत्री बीडी कल्ला प्रैस कांफ्रेस में आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 की घोषणा करेंगे। इसके बाद बोर्ड 10वीं और 5वीं और 8वीं के नतीजे भी जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट्स नतीजे fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर चेक कर सकते हैं।
| Entrance Exam Study Materials | |
| IIT JEE Exam Study Materials | NEET Exam Study Materials |
इससे पहले बोर्ड ने 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 31 हजार 956 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए। इनमें से 2 लाख 30 हजार 191 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इनमें 2 लाख 22 हजार 210 स्टूडेंट्स पास हुए। कॉमर्स के लिए 27 हजार 325 स्टूडेंट्स रजिस्टर किए गए थे। इनमें से 27 हजार 13 ने परीक्षा दी। 26 हजार 346 पास हुए।
कैसे देखें राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट?
1.Fastresult.in की वेबसाइट पर जाएं या App डाउनलोड करें।
2. होम पेज पर दिए गए 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. नया वेब पेज खुलेगा, यहां रोल नंबर आदि विवरण दर्ज करें.
4. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा और चेक करें और प्रिंट आउट लें.



Quiz
Get latest Exam Updates
