RBSE 12th Arts Result 2022 : राजस्थान बोर्ड जारी नहीं करेगा मेरिट लिस्ट, जानें डिटेल्
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपना दूसरा परिणाम जारी करने जा रहा है. बोर्ड 12वीं कला वर्ग और वरिष्ठ उपाध्याय के नतीजे जारी करेगा. बोर्ड के प्रशासक एल एन मंत्री दोपहर 12.15 बजे कांफ्रेंस हाल में परिणाम जारी करेंगे. इस बार भी राजस्थान में मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी.
राजस्थान 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट सामने नहीं आयेगी. बोर्ड ने पिछले पांच सालो से परिणाम के साथ मेरिट लिस्ट जारी करने की परंपरा को बंद कर दिया है. जानिए इसके पीछे की वजह.
| Entrance Exam Study Materials | |
| IIT JEE Exam Study Materials | NEET Exam Study Materials |
ये है वजह
बोर्ड का मानना है की परिणाम जारी करने के साथ जो मेरिट लिस्ट जारी होती है वो अस्थाई होती है और कई परीक्षार्थी अंको से संतुष्ट नहीं होने पर पुनः मूल्यांकन या पुनः गणना के लिए आवेदन करते हैं. इस प्रक्रिया में कई बार अंको के बदलाव से मेरिट क्रमांक में भी बदलाव हो जाता है.
बोर्ड अब परिणाम जारी होने के बाद पुनः गणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम रूप से पहले तीन स्थानों के नाम जारी करता है और अपने स्थापना दिवस यानी 1 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में इन मेरिट वाले विद्यार्थियों का सम्मान करता है.
कैसे देखें राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट?
1.Fastresult.in की वेबसाइट पर जाएं या App डाउनलोड करें।
2. होम पेज पर दिए गए 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. नया वेब पेज खुलेगा, यहां रोल नंबर आदि विवरण दर्ज करें.
4. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा और चेक करें और प्रिंट आउट लें.



Quiz
Get latest Exam Updates
