उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। साल 2025 की ये परीक्षाएं 19 जुलाई को आयोजित की जाएंगी।
- कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा से संबंधित विज्ञप्ति
- कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा से संबंधित विज्ञप्ति
हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होगी, जबकि इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
बोर्ड ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दिए हैं कि वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, उस पर हस्ताक्षर करें और छात्रों को समय पर वितरित करें। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
परीक्षा केंद्रों पर सख्त नियम
बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि परीक्षार्थियों, केंद्र अधीक्षकों, शिक्षक और गैर-शिक्षण स्टाफ के अलावा किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
केंद्र अधीक्षकों से कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर भीड़ न लगे और प्रवेश-निकास व्यवस्थित हो। साथ ही, परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी परीक्षा कक्षों में वॉयस रिकॉर्डर और राउटर से लैस सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।
11 और 12 जुलाई को होंगे प्रैक्टिकल और मूल्यांकन
यूपीएमएसपी ने 10वीं और 12वीं कक्षा के कंपार्टमेंट विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट-आधारित प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन की तारीखें भी तय कर दी हैं। ये परीक्षाएं 11 और 12 जुलाई को आयोजित की जाएंगी।
प्रैक्टिकल परीक्षाएं जिला मुख्यालयों के सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में होंगी, जहां मुख्य परीक्षा की तरह ही नियम लागू होंगे। छात्र अपने संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
10वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को विषयवार आंतरिक मूल्यांकन अंक जमा कराने होंगे। वहीं, 12वीं के प्रायोगिक परीक्षकों को मूल्यांकन के अंक ओएमआर शीट के साथ 16 जुलाई तक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कराने होंगे।
-
UP Board Class 10 & 12 Study Material
Quiz
Get latest Exam Updates
