योगी सरकार ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब कक्षा 10 और 12 के छात्र 20 सितंबर तक 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने परीक्षा आवेदन तिथियों में संशोधन किया है और संस्थागत व व्यक्तिगत छात्रों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को बढ़ा दिया है।
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, 31 अगस्त, 2024 के बाद से सभी छात्रों को 20 सितंबर तक प्रति छात्र 100 रुपए के विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान द्वारा जमा करना होगा। इसके बाद 25 सितंबर तक वेबसाइट पर छात्रों की शैक्षिक जानकारी अपलोड की जानी है।
स्कूलों को 26 सितंबर तक छात्रों के विवरण का सत्यापन करना होगा। प्रधानाचार्य 1 अक्टूबर तक ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। इसके बाद, अंतिम सूची 10 अक्टूबर तक अपलोड की जाएगी। छात्रों और स्कूलों को समयसीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है।
UP Board Class 10 & 12 Study Material
Quiz
Get latest Exam Updates
