उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UMSP) ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में मौजूद गलतियों को सुधारने के लिए आवेदन की समयसीमा को बढ़ा दिया है।
अब 31 अक्टूबर तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in खुली रहेगी, ताकि छात्र अपने फॉर्म में जरूरी संशोधन कर सकें।
यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि छात्रों को मिलने वाले प्रमाण-पत्र सह-अंकपत्र में किसी भी तरह की गलती न हो। बोर्ड चाहता है कि परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले ही सभी छात्रों के रिकॉर्ड सही हो जाएं।
किन डिटेल्स में कर सकते हैं संशोधन?
छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से इन डिटेल्स में सुधार करवा सकते हैं-
- दरअसल, UPMSP के अनुसार, छात्र निम्नलिखित जानकारियों में सुधार करवा सकते हैं:
- जन्म तिथि (Date of Birth)
- छात्र, माता या पिता के नाम में सुधार या पूरा बदलाव
- एकेडमिक डिटेल्स में सुधार – जैसे सब्जेक्ट, कैटेगरी, या स्पैलिंग की गलतियां
- जेंडर, कास्ट कैटेगरी और फोटो संबंधी सुधार
- कक्षा 11वीं के रजिस्ट्रेशन में हाईस्कूल के अनुक्रमांक से जुड़ी गलतियां
- छात्र-छात्राओं की डिटेल को डिलीट या रिस्टोर करवाने की सुविधा
संशोधन की प्रक्रिया-
परीक्षार्थियों को खुद सीधे वेबसाइट पर बदलाव करने की सुविधा नहीं दी गई है। इसके लिए, प्रधानाचार्य को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 31 अक्टूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह समय सीमा अंतिम है, और तय अवधि के बाद किसी भी तरह के संशोधन का कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड ने सभी प्रधानाचार्यों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य छात्र फॉर्म में सुधार से वंचित न रहे और तय समय के अंदर प्रक्रिया पूरी हो जाए। यह छात्रों के भविष्य के दस्तावेजो को गलती के बिना बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
बोर्ड का निर्देश
UPMSP ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी योग्य छात्र इस सुधार प्रक्रिया से वंचित न रहे. सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे समय पर सभी गलतियां ठीक करवा दें, ताकि किसी छात्र के भविष्य पर इसका असर न पड़े.
क्यों जरूरी है यह कदम?
हर साल कई छात्रों को सर्टिफिकेट या मार्कशीट में छोटी गलतियों के कारण बोर्ड दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. यह बदलाव की प्रक्रिया छात्रों को उस परेशानी से बचाने का मौका देती है. UPMSP चाहता है कि 2026 की परीक्षा के परिणाम जारी होने से पहले सभी रिकॉर्ड 100% सही हों, ताकि किसी भी छात्र के एकेडमिक डॉक्यूमेंट्स में गलती की गुंजाइश न बचे.
--
Quiz
Get latest Exam Updates
