Self Studies

CG Board 10th, 12th Result 2025: आज शाम 3 बजे जारी होगा छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से यहां चेक करे रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CGBSE) क्लास 12 रिजल्ट 2025 सीजी बोर्ड की घोषणा की जा रही है। छत्तीसगढ़ 10वीं 12वीं का रिजल्ट 7 मई को दोपहर 3 बजे जारी होगा। सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ बोर्ड क्लास 10 12 रिजल्ट 2025 की घोषणा करेंगे।

कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट - cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र fastresult.in website and Mobile App पर भी अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं.

👉 Direct Link - CGBSE Board 10th Result 2025

👉 Direct Link - CGBSE Board 12th Result 2025

सीजी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में अपना एडमिट कार्ड ढूंढ कर अपने पास रखें। जैसे ही रिजल्ट आता है, आप रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की थीं और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च के बीच हुई थीं. पिछले साल, CGBSE बोर्ड ने 9 मई को कक्षा 10 और 12 का परिणाम घोषित किया था। CG बोर्ड ने कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 मार्च से 23 मार्च तक और कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 मार्च से 23 मार्च, 2024 तक आयोजित की थीं.

How To Check Chattisgarh Board Result 2025:

स्टेप 1: रिजल्ट जारी होने के बाद, सबसे पहले fastresult.in website and Mobile App पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर 'बोर्ड रिजल्ट' पर क्लिक करें.

स्टेप 3: यहां छत्तीसगढ़ बोर्ड पर क्लिक करें.

स्टेप 4: अब 'छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025' लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 5: यहां रोल नंबर डालने पर आपका बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करके उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं.

पिछले साल सीजीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.64 प्रतिशत था और कक्षा 12 में यह 87.04 प्रतिशत था। 2023 में, बोर्ड ने कक्षा 10 में 75.05 प्रतिशत और कक्षा 12 में 79.96 प्रतिशत का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया है.

 

 

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now