छत्तीसगढ़ बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर 31अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, विलंब शुल्क के साथ स्टूडेंट्स 1 नवंबर से 15 नवंबर तक अप्लाई कर सकेंगे।
कब होगी छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं व 12वीं डेट शीट 2024 जारी होने के बाद ही परीक्षा की सटीक तारीख का पता चल पाएगा।
कब आएगी डेट शीट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं व 12वीं एग्जाम 2024 डेट शीट दिसंबर में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download CGBSE 10th 12th Exam Date Sheet 2024
- छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं डेट शीट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम डेट शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
कितना होगा पासिंग मार्क्स
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा 2024 में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बोर्ड एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
--
| CGBSE Class 12 To 9 Free Study Materials | |
| CGBSE Class 12 Study Material | CGBSE Class 11 Study Material |
| CGBSE Class 10 Study Material | CGBSE Class 9 Study Material |
Quiz
Get latest Exam Updates
