CGSOS 10th,12th Open Result 2022 : छत्तीसगढ़ ओपन 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी, Direct Link से करें चेक
छत्तीसगढ़ राज्य मुक्त विद्यालय ने 10वीं 12वीं रिजल्ट ( CG SOS Result Chhattisgarh ) शुक्रवार दोपहर 12 बजे जारी कर दिया है। परीक्षार्थी वेबसाइट fastresult.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षार्थी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते है I
12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
बोर्ड के अनुसार, सीजी एसओएस कक्षा 10, 12 ओपन स्कूल परीक्षा 2022 के लिए लगभग एक लाख छात्र उपस्थित हुए हैं। सीजी एसओएस ने अप्रैल और मई के महीनों में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा आयोजित की थी। कक्षा 10 और 12 के छात्र 1 अप्रैल, 2022 से 2 मई, 2022 तक इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
छत्तीसगढ़ में "सबके लिये शिक्षा" के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु वैकल्पिक शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लिए गये निर्णय अनुसार वर्ष 2008 में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की स्थापना की गई। वर्तमान में इस संस्था का कार्यालय यूको बैंक के पास, माध्यमिक शिक्षा मण्डल परिसर, पेंशन बाड़ा, रायपुर में स्थित है जहां से संपूर्ण छत्तीसगढ़ स्थित शिक्षा से वंचित वर्ग को कक्षा 10 वीं व कक्षा 12 वीं में प्रवेश देकर व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा दी जाती है।
वर्ष में दो बार अगस्त - जनवरी एवं फरवरी - जुलाई माह में परीक्षाएं आयोजित की जाती है। छात्रों को पांच वर्ष के अंतराल में परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अधिकतम नौ अवसर प्रदान कर सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की क्रेडिट योजनांतर्गत अन्य मान्यता प्राप्त मण्डलों / अन्य राज्य ओपन स्कूलों के उत्तीर्ण छात्रों को भी परीक्षा उत्तीर्ण करने की सुविधा है।



Quiz
Get latest Exam Updates
