BSEH 12th Result 2022 : केमिस्ट्री का पेपर 65 अंक का माना जाएगा; देखें डिटेल
हरियाणा बोर्ड आज बारहवीं के नतीजे जारी करेगा। नतीजे शाम तक जारी किए जाएंगे। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश भर के परीक्षार्थी के रिजल्ट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और 15 जून की शाम को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
हरियाणा बोर्ड के नतीजे आपको fastresult.in website and Fastresult APP पर देखने को मिलेंगे,यहां पर आपको डायरेक्ट लिंक दिया जायेगा I
| JEE & NEET Study Material | |
| JEE Main & Advanced Study Material | NEET Study Material |
केमिस्ट्री का पेपर 65 अंक का माना जाएगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जगबीर सिंह ने कहा, 'बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को परिणाम जारी कर दिया जाएगा। रसायन के दो बहुविकल्पीय और एक सब्जेक्टिव प्रश्न विषय से बाहर के थे। इस कारण परीक्षा को 65 अंक का मानकर परिणाम जारी किया जा रहा है।'
हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं में आए प्रश्नों पर उठे थे सवाल
हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं में आए कई प्रश्नों के जवाबों पर सवाल उठे थे। परीक्षार्थियों ने प्रश्नों और वैकल्पिक उत्तरों पर आपत्ति जताई। इस पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने शिक्षकों के पैनल से जांच कराई। जांच में पाया कि रसायन विषय की परीक्षा के दो ऑब्जेक्टिव और एक सब्जेक्टिव प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस थे।
कैसे देखें Haryana Board कक्षा 12वीं का रिजल्ट?
1. Fastresult.in की वेबसाइट पर जाएं या App डाउनलोड करें।
2. होम पेज पर दिए गए 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. नया वेब पेज खुलेगा, यहां रोल नंबर आदि विवरण दर्ज करें.
4. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा और चेक करें और प्रिंट आउट लें.



Quiz
Get latest Exam Updates
