Haryana Board 12th Result 2022 : आज कितने बजे आएगा बोर्ड का रिजल्ट, पास होने के लिए इतने अंक हैं जरूरी; जानें डिटेल्
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) आज हरियाणा बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट (Haryana Board 12th Result 2022) जारी करेगा। रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा। जो भी छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल थे 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल थे वे fastresult.in website and Mobile APP पर विजिट कर अपना रिजल्ट (HBSE Result 2022) देख पाएंगे।
| JEE & NEET Study Material | |
| JEE Main & Advanced Study Material | NEET Study Material |
पास होने के लिए इतने अंक होंगे जरूरी
12वीं की परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र ध्यान दें कि पास होने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने आवश्यक होंगे। अगर किसी कारणवश आप न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असफल रहते हैं तो बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेकर अपनी परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। लेकिन कंपार्टमेंटल परीक्षा में भी न्यूनतम अंक न लाने पर छात्र को फेल घोषित किया जाएगा।
2 लाख से अधिक छात्रों को है इंतजार
इस बार हरियाणा बोर्ड की 12वीं परीक्षा मार्च और अप्रैल महीने में राज्य के 1,700 सेंटर पर आयोजित की गई थी जिसमें 2 लाख से अधिक छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। हरियाणा बोर्ड ने 12वीं परीक्षा के सिलेबस को इस बार 30 फीसदी कम कर दिया था। तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे।
हरियाणा बोर्ड की ओर से जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी होगी. इसमें बारहवीं कक्षा में कौन सा जिला अव्वल स्थान पर आता है. कौन से जिले के विद्यार्थी अलग-अलग संकाय में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करते हैं इन सबकी डिटेल्स होगी.
कैसे देखें Haryana Board कक्षा 12वीं का रिजल्ट?
1. Fastresult.in की वेबसाइट पर जाएं या App डाउनलोड करें।
2. होम पेज पर दिए गए 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. नया वेब पेज खुलेगा, यहां रोल नंबर आदि विवरण दर्ज करें.
4. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा और चेक करें और प्रिंट आउट लें.



Quiz
Get latest Exam Updates
