HBSE 12th Topper List 2022 : हरियाणा बोर्ड की 12वीं के परिणामों में लड़कियों का दबदबा, शीर्ष पांच स्थान लड़कियों के नाम
हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एचबीएसई ने कक्षा 12वीं के परिणाम आज 15 जून को घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की टॉपर लिस्ट 2022 भी जारी कर दी है। इस बार (HBSE Class 12th Topper Kajal) काजल ने बीएसईएच 12वीं रिजल्ट 2022 में 498 अंकों के साथ टॉप किया है।
जो छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना 12वीं परिणाम 2022 fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर देख सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते है।
Click Here to Check हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022
| JEE & NEET Study Material | |
| JEE Main & Advanced Study Material | NEET Study Material |
हरियाणा बोर्ड की 12वीं की लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
हरियाणा, एचबीएसई टॉपर सूची 2022 में हरियाणा बोर्ड के परिणामों के सभी टॉप करने वाले नामों का उल्लेख किया गया है। इस बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा दिया है। एचबीएसई 12वीं का रिजल्ट पास प्रतिशत 87.08 फीसदी रहा जिसमें लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। एचबीएसई टॉपर लिस्ट में टॉप 5 स्थानों पर लड़कियों ने ही जगह बनाई है।
HBSE Class 12th Topper List 2022
| Rank | Name of the Topper | Score |
| 1 | काजल | 498 |
| 2 | मुस्कान | 496 |
| 2 | साक्षी | 496 |
| 3 | श्रुति | 495 |
| 3 | पूनम | 495 |
छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 82.04 प्रतिशत रहा था। जिसमें आर्ट्स का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.08 प्रतिशत, विज्ञान का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.55 प्रतिशत और कॉमर्स का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.34 प्रतिशत रहा था।
गौरतलब है कि इस साल एचबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 2.25 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 213693 उम्मीदवार एचबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इन सभी छात्रों में से 87.08 फीसदी छात्र परीक्षाओं को पास करने में सफल रहे हैं।
छात्र कृपया ध्यान दें कि 2021 में, एचबीएसई 12 वीं के टॉपर्स की घोषणा नहीं की गई थी क्योंकि परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बोर्ड ने 100% पास प्रतिशत भी दर्ज किया था। हालांकि, 2020 एचबीएसई 12वीं के टॉपर्स की घोषणा की गई थी जिसमे भी एक भावना नाम की लड़की ने ही टॉप किया था।
परीक्षा में 245685 बैठे थे
हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस वर्ष कुल 2,45,685 स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 2,13,949 स्टूडेंट्स पास हुए।
कैसे डाउनलोड करे हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022
हरियाणा बोर्ड परिणाम डाउनलोड करने के लिए ये चरण हैं:
- fastresult.in वेबसाइट और Mobile APP पर जाएं।
- होम पेज पर, 'हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022' रिजल्ट पोस्ट पर क्लिक करें।
- एक नया रिजल्ट पेज प्रदर्शित होगा।
- फिर "Click Here to Check हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022" लिंक पर क्लिक करें।
- अब दिए गए स्थान में 12वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
- हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।



Quiz
Get latest Exam Updates
