Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

अलंकार Test 1

Result Self Studies

अलंकार Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    विश्व-शलभ सिर धुन कहता 'मैं

    हाय न जल पाया तुझ में मिल'!

    ऊपर दिए गए काव्यांश में कौन-सा अलंकार व्याप्त है?

    Solution

    ऊपर दिए गए काव्यांश में रूपक अलंकार व्याप्त है। विश्व-शलभ में संसार और पतंगे के मध्य का भेद समाप्त हो गया है और वे एक हो गए हैं। अत: यहाँ रूपक अलंकार है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 2
    1 / -0

    नीचे दी गई पंक्तियों में से किस पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है?

    Solution

    सुघर सलोने स्याम सुंदर सुजान कान्ह।– 'स' वर्ण की आवृत्ति एक से अधिक बार हुई है। अत: यहाँ अनुप्रास अलंकार है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 3
    1 / -0

    जब किसी काव्यांश में एक ही शब्द का प्रयोग दो बार हुआ हो परन्तु उसके भिन्न-भिन्न अर्थ निकले, तो वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

    Solution

    जब किसी काव्यांश में एक ही शब्द का प्रयोग दो बार हो परन्तु दोनों ही बार उसके भिन्न-भिन्न अर्थ निकले, तो वहाँ यमक अलंकार होता है। उदाहरण के लिए-

    कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय,

    या खाए बौराए जग, वा पाए बौराए।

    अर्थात 'सोना' और 'धतूरा' दो ऐसी वस्तुएँ हैं, जिनके कारण मनुष्य बदहवास हो जाता है। यदि वह धतूरा खा लेता है, तो वह नशे के कारण पगला जाता है और यदि उसे सोना प्राप्त हो जाए, तो वह प्रसन्नता के कारण पगला जाता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 4
    1 / -0

    कहे कवि बेनी बेनी ब्याल की चुराय लीनी।

    ऊपर दी गई पंक्ति में व्याप्त अलंकार पहचानकर बताइए।

    Solution

    कहे कवि बेनी बेनी ब्याल की चुराय लीनी।– प्रस्तुत पंक्ति में 'बेनी' शब्द की दो बार आवृत्ति हुई है। परन्तु दोनों ही बार उसके अर्थ अलग-अलग हैं। इसमें एक 'बेनी' शब्द का प्रयोग कवि के लिए किया गया है क्योंकि वह उनका नाम है तथा दूसरा 'बेनी' शब्द का अर्थ चोटी से है। कवि 'बेनी' कहते हैं कि राधा जी की चोटी (बेनी) लहराती हुई इस प्रकार लग रही है मानो बलखाती नागिन चल रही हो। ऐसा लगता है मानो उनकी चोटी का यह गुण इन्होंने नागिन से ही चुराया हुआ है।

  • Question 5
    1 / -0

    नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प शब्दालंकार का उदाहरण नहीं है?

    Solution

    उपमा अलंकार, शब्दालंकार का उदाहरण नहीं है। यह अर्थालंकार का उदाहरण है। अर्थालंकार में अर्थ से काव्य में चमत्कार उत्पन्न किया जाता है। शब्दालंकार में शब्द के माध्यम से चमत्कार उत्पन्न किया जाता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 6
    1 / -0

    चरन धरत चिंता करत, चितवत चहुँ ओर।

    सुबरन को ढूँढत फिरत, कवि, व्याभिचारी, चोर।।

    ऊपर दिए गए काव्यांश में रेखांकित पद के साथ तीन शब्द चिपके होने के कारण यहाँ कौन-सा अलंकार है?

    Solution

    'सुबरन' शब्द के साथ तीन अर्थ चिपके हुए हैं। यहाँ सुबरन के अर्थ 'सुंदर शब्द', 'सुंदर स्त्री' तथा 'स्वर्ण' है। अर्थात कवि कहता है कि सुबरन को कवि, विलासी व्यक्ति तथा चोर तीनों ही ढूँढ़ते हैं। कवि कविता की रचना के लिए सुंदर शब्दों की तलाश में रहता है। इनसे उसकी रचना अच्छी बनती है। विलासी व्यक्ति सुंदर स्त्री को ढूँढ़ता है तथा चोर स्वर्ण को ढूँढ़ता रहता है। इस तरह तीनों इन्हें प्राप्त करने के लिए चिंतित रहते हैं।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 7
    1 / -0

    उपमेय में यदि उपमान की कल्पना या संभावना की जाए, तो वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

    Solution

    उपमेय में यदि उपमान की कल्पना या संभावना की जाए, तो वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 8
    1 / -0

    नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-से विकल्प में उपमा अलंकार नहीं है?

    Solution

    वह शर इधर गांडीव गुण से भिन्न जैसे ही हुआ।

    धड़ से जयद्रथ का इधर सिर छिन्न वैसे ही हुआ।।

    प्रस्तुत पंक्ति में अतिशयोक्ति अलंकार का प्रभाव दिखाई देता है। बाकी सभी उपमा अलंकार के उदाहरण है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 9
    1 / -0

    मानवीकरण अलंकार कहलाता है:

    Solution

    मानवीकरण अलंकार कहलाता है: जहाँ जड़ पर चेतन का आरोप लगाया गया हो। सुमित्रानंदन पंत द्वारा रचित इस काव्यांश में जड़ प्रकृति को मनुष्य के समान कार्य करते हुए दर्शा गया है। जैसे-

    मेखलाकार पर्वत अपार

    अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़,

    अवलोक रहा है बार-बार

    नीचे जल में निज महकार,

    भाव यह है कि कवि को फूलों से युक्त पर्वतों की झील पर पड़ रही परछाई ऐसे लग रही है मानो वह फूलों रूपी आँखों से स्वयं को झील रूपी आईने में निहार रहे हैं। इस तरह कवि ने जड़ प्रकृति को मनुष्य के समान व्यवहार करते हुए दिखाया है। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि यह मानवीकरण अलंकार है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 10
    1 / -0

     कंजकली नायिका लतान सिर सारी दै।– इस पंक्ति में किस अलंकार का प्रभाव अधिक दुष्टिगोचर होता है?

    Solution

    इस पंक्ति में मानवीकरण अलंकार का प्रभाव अधिक दृष्टिगोचर होता है। 'स' वर्ण की एक से अधिक बार आवृत्ति होने के कारण इसमें अनुप्रास अलंकार भी है। परन्तु जड़ को चेतन के समान व्यवहार करते हुए दिखाने के कारण यहाँ मानवीकरण अलंकार का प्रभाव अधिक व्याप्त है।

    सही उत्तर (ग) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now