MP Board 11th Political Science Trimasik Exam 2023-24 : एमपी बोर्ड 11वीं राजनीति शास्त्र पेपर त्रैमासिक महत्वपूर्ण प्रश्न (VVI Most Important Question)

SHARING IS CARING
If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.
MP Board 11th Political Science Trimasik Exam 2023-24 : एमपी बोर्ड 11वीं राजनीति शास्त्र पेपर त्रैमासिक महत्वपूर्ण प्रश्न (VVI Most Important Question)
एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं राजनीति शास्त्र त्रैमासिक पेपर की तैयारी के लिए हम आपको MPBSE 11th Political Science Trimasik Paper 2023 Most Important Questions इस लेख के माध्यम से बता रहें हैं, जो आपके Paper के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और ये Most Important Question तैयारी को और बेहतर बना सकते है I
जिनसे 19/09/2023 को होने वाला एमपी बोर्ड 11th राजनीति शास्त्र त्रैमासिक एक्जाम क्वेश्चन पेपर 2023 बनाया जाएगा। जिससे वे त्रैमासिक परीक्षा के राजनीति शास्त्र के पेपर में अच्छे अंकों से पास हो सकें।
2 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 : क्रिप्स मिशन क्या हैं?
उत्तर : क्रिप्स मिशन मार्च 1942 में ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत भेजा गया एक मिशन था जिसका उद्देश्य द्वितीय विश्वयुद्ध के समय अपने लिए भारत का पूर्ण सहयोग प्राप्त करना था। सर स्टैफोर्ड क्रिप्स इसके अध्यक्ष थे जो विंस्टन चर्चिल के मंत्रिमंडल के साम्यवादी झुकाव वाले एक वरिष्ट राजनेता एवं मंत्री थे।
प्रश्न 2 : नीति निदेशक तत्व क्या हैं?
उत्तर : नीति निदेशक तत्व संविधान निर्माताओं द्वारा केंद्र और राज्य सरकारों को नीतियां निर्धारित करने के लिए दिए गए दिशा-निर्देश हैं। इनका मुख्य उद्देश्य लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना और सामाजिक और आर्थिक न्याय प्राप्त करना है।
प्रश्न 3 : स्वराज्य दल के तीन कार्य लिखिए।
- विधान परिषदों में भाग लेना
- सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करना
- विधान परिषद के कार्य में आंतरिक रुप से रुकावट डालना
प्रश्न 4 : सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार क्या हैं?
उत्तर : सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार जाति, लिंग, धर्म, सामाजिक स्थिति, जातीयता आदि के बावजूद सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार देती है। इसका मतलब है कि सभी वयस्कों को वोट देने की अनुमति है। हमारा संविधान 18 साल से ऊपर के सभी वयस्कों को वोट देने का अधिकार देता है।
प्रश्न 5 : लोकसभा व विधानसभा सदस्य के लिए क्या योग्यता हैं?
उत्तर : भारत का नागरिक होना अनिवार्य है और उसकी आयु 25 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार का किसी भी संसदीय क्षेत्र का मतदाता होना अनिवार्य है। केंद्र सरकार के अंतर्गत ऑफिस ऑफ़ प्रॉफिट नहीं संभाला होना चाहिए।
प्रश्न 6 : संसद के कोई दो कार्य लिखिए।
- विधान बनाना
- मंत्रणा देना, आलोचना करना और लोगों की शिकायतों को व्यक्त करना
प्रश्न 7 : दलबदल क्या हैं? समझाइए।
उत्तर : जब कोई सांसद या विधायक अपनी पार्टी को छोड़कर किसी अन्य दल में शामिल हो जाता है या अपनी अलग पार्टी बना लेता है तथा उसके ऐसे काम से कोई सरकार बनती है या गिर जाती है, तो उसे राजनीतिक दल बदल कहा जाता है।
प्रश्न 8 : विधेयक कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर : विधेयक चार प्रकार के होते हैं:
- साधारण विधेयक
- धन विधेयक
- वित्त विधेयक
- संविधान संशोधन विधेयक
प्रश्न 9 : राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल एवं योग्यताऍं लिखिए।
उत्तर : राज्य सभा एक स्थायी निकाय है तथा इसे भंग नहीं किया जा सकता। तथापि, इसके एक तिहाई सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं तथा उन्हें नए निर्वाचित सदस्यों द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है। प्रत्येक सदस्य को छ: वर्ष की अवधि के लिए निर्वाचित किया जाता है।
MP Board Class 11 Study Material | |
MP Board Class 11 Books | MP Board Class 11 Previous Year Questions Paper |
प्रश्न 10 : लॉग वाक टू फ्रीडम क्या है?
उत्तर : नेल्सन मंडेला को 7 अन्य नेताओं सहित 1964 में देश में रंगभेद से चलने वाली शासन व्यवस्था का विरोध करने के लिए आजीवन कारावास की सजा दी गई, वह 28 वर्षों तक जेल में रहे। नेल्सन मंडेला द्वारा लिखित आत्मकथा का नाम 'द लांग वॉक टू फ्रीडम' है।
प्रश्न 11 : राजनीतिक सिद्धांत क्या हैं?
उत्तर : राजनीतिक सिद्धांत में राजनीतिक विचार के इतिहास के साथ-साथ समकालीन राजनीतिक जीवन की समस्याओं का अध्ययन शामिल है जिनका एक दार्शनिक आयाम है।
प्रश्न 12 : नौकरशाही क्या है?
उत्तर : नौकरशाही गैर-निर्वाचित सरकारी अधिकारियों के एक निकाय और एक प्रशासनिक नीति-निर्माण समूह को संदर्भित करता है। नौकरशाही का मुख्य कार्य सरकारी नीति को लागू करना है। नौकरशाह सरकारी अधिकारियों द्वारा बनाए गए कानूनों और निर्णयों को लेते हैं और उन्हें कार्यरूप में लाते हैं। कुछ नौकरशाह सरकारी नीति को लागू करने के लिए नियम और कानून भी लिखते हैं।
प्रश्न 13 : स्वतंत्रता क्या है?
उत्तर : स्वतंत्रता एक ऐसी स्थिति है जिसमें लोग अपनी रचनात्मकता और क्षमताओं का विकास कर सकते हैं। स्वतंत्रता का अर्थ है कि किसी व्यक्ति पर बाहरी नियंत्रण या दबाव न हो और वह बिना किसी पर निर्भर हुए निर्णय ले सके तथा स्वायत्त तरीके से व्यवहार कर सके।
प्रश्न 14 : समानता का अधिकार किस अनुच्छेद में हैं?
उत्तर : समानता का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 से 18 में दिया गया है।
प्रश्न 15 : पितृसत्ता क्या हैं?
उत्तर : पितृसत्ता का अर्थ-पितृसत्ता एक ऐसी सामाजिक व्यवस्था है जिसमें परिवार का सबसे बड़ा पुरुष मुखिया के रूप में होता है तथा परिवार की स्त्रियों एवं बालकों पर अपना वर्चस्व (अधिकार) रखता है।
प्रश्न 16 : सामाजिक न्याय क्या है?
उत्तर : सामाजिक न्याय एक समाज है जिसमें सभी लोगों को समान अधिकार और अवसर प्राप्त होते हैं। सामाजिक न्याय में जाति, धर्म, लिंग, या अन्य कारकों के आधार पर भेदभाव नहीं करना शामिल है। सामाजिक न्याय में समान अवसर प्रदान करना, और सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करना शामिल है।
प्रश्न 17 : बुनियादी आवश्यकताऍं क्या हैं?
उत्तर : बुनियादी आवश्यकताएं वे हैं जो किसी व्यक्ति को न्यूनतम जीवन स्तर पर रहने के लिए आवश्यक हैं। बुनियादी आवश्यकताओं में भोजन, वस्त्र, आवास, चिकित्सा और शिक्षा शामिल हैं।
3 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 : निर्वाचन आयोग के प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर : (1) निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन करना- किसी चुनाव से पहले चुनाव क्षेत्र का निर्धारण या परिसीमन किया जाता है। अब चुनाव क्षेत्र का निर्धारण कार्य निर्वाचन आयोग करता है। इस आयोग का अध्यक्ष मुख्य निर्वाचन आयुक्त होता है।
(2) निर्वाचन नामावली तैयार करना- प्रत्येक निर्वाचन से पूर्व वह मतदान केन्द्र के अनुसार मत देने के योग्य नागरिकों की सूची तैयार करवाता है, इसे निर्वाचन नामावली कहते हैं। जिसमें नये नाम लिखे जाते हैं तथा मरणोपरान्त या अन्य कारण से नाम हटाये भी जाते हैं। इसे मतदाता सूची भी कहते हैं।
(3) चुनाव चिह्न प्रदान करना- निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न निर्धारित और संरक्षित कर दिये हैं। नये दलों या किसी दल के विभाजन के बाद बने दल को चुनाव चिह्नों का बँटवारा आयोग ही करता है।
(4) राजनीतिक दलों का पंजीयन और मान्यता-राजनीतिक दलों का पंजीयन करना और गत लोकसभा या विधान सभा चुनावों में प्राप्त मतों के आधार पर राष्ट्रीय या राज्यीय दल के रूप में मान्यता प्रदान करना आयोग का कार्य है।
(5) चुनाव कराना-आयोग सवतन्त्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी प्रबन्ध और प्रयास करता है। इस हेतु चुनाव के समय राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को पालन करने वाले निर्देश जिसे आचार संहिता कहते हैं। आयोग को निर्वाचनों का निरीक्षण और नियन्त्रण का अधिकार है।
(6) सांसदों व विधायकों की अयोग्यता निर्धारण में राय देना-प्रतिनिधियों की अयोग्यता के विषय में राष्ट्रपति को राय देना भी आयोग का कार्य है। वर्ष 2006 में लाभ के पद मामलों में राष्ट्रपति द्वारा आयोग से राय मांगी गई थी और उनकी राय पर संसद के कुछ सदस्यों की सदस्यता समाप्त की गई है।
प्रश्न 2 : कार्यपालिका के कितने प्रकार हैं, समझाते हुए बताइएा
उत्तर : कार्यपालिका दो प्रकार की होती है :-
1) संसदीय :- जो सरकार का प्रमुख होता है उसे प्रधानमंत्री बोलते है| हम वह विधायिका मे बहुमत वाले दल का नेता होता है और विधायिका के प्रति उत्तरदायी होता है | सरकार का प्रमुख तो होते है परंतु कोई भी देश का प्रमुख नहीं होता है | जो देश का प्रमुख होता है वो या कोई राजा/रानी हो सकता है या फिर राष्ट्रपति | जैसा की अपने सुना होगा की इंग्लैंड की महारानी भी होती है ओर प्रधानमंत्री दोनों ही कार्य करते है |
उद्धरण के लिए हम :- इंग्लैंड , नेपाल
2) अर्ध – अध्यक्षात्मक :- इसके अंदर देश का प्रमुख राष्ट्रपति होता है| सरकार का प्रमुख प्रधानमंत्री होता है और प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद विधायिका के प्रति उत्तरदायी होता है|
उद्धरण के लिए हम :- भारत को देख सकते है |
प्रश्न 3 : कार्यपालिका किसे कहते हैं?
उत्तर : कार्यपालिका विधायिका के बनाए कानूनों को लागू करती है। इसलिए कार्यपालिका में सक्षम और दस लोगों को होना आवश्यक है। सरकार का तीसरा अंग न्यायपालिका है जो कानूनों की व्याख्या करती है तथा इन कानूनों और संविधान के अनुसार मुकद्दमों का फैसला करती है। कार्यपालिका सरकार का कार्यकारी अंग है।
4 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न 1 : भारतीय संविधान की विशेषताऍं लिखिए।
- यह दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है।
- यह एक संविधान सभा द्वारा एक निर्धारित समय और योजना के अनुसार बनाया गया था।
- यह कठोर और लचीला दोनों है।
- यह संघात्मक और एकात्मक दोनों है।
- यह संसदीय शासन प्रणाली की स्थापना करता है।
- यह कानून का शासन प्रदान करता है।
- इसमें एक स्वतंत्र और एकीकृत न्यायपालिका है।
- यह भारत की विविधता और एकता को दर्शाता है।
भारत के संविधान में 395 अनुच्छेद, तथा 12 अनुसूचियां हैं। ये 25 भागों में विभाजित है। हालांकि निर्माण के समय हमारे मूल संविधान में 395 अनुच्छेद जो 22 भागों में विभाजित थे और उनमें 8 अनुसूचियां थी। हमारे संविधान में भारत के संसदीय स्वरूप की विस्तृत व्यवस्था है।
प्रश्न 2 : भारतीय संविधान के प्रमुख स्त्रोत कौन-कौन से हैं?
- भारत शासन अधिनियम 1935
- इंग्लैंड
- अमेरिका
- फ्रांस
- कनाडा
- पूर्व सोवियत संघ (रूस)
- जर्मनी
- आयरलैंड
- ऑस्ट्रेलिया
भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को पूरे भारत में लागू किया गया था। जब इसे लागू किया गया था, उस समय इसमें 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ थीं।
प्रश्न 3 : राजनीति सिद्धांत क्या है? व्याख्या कीजिए।