बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 31 मई 2025 को बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं। परीक्षार्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं।
👉 डायरेक्ट लिंक - बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 (सक्रिय)
बिहार बोर्ड ने 2 मई से 13 मई 2025 तक 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं आयोजित की थीं। ये परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न हुईं — पहली पाली सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे शुरू हुई थी।
परीक्षा समाप्त होने के बाद, बीएसईबी ने कंपार्टमेंट परीक्षाओं की उत्तर कुंजी भी जारी की थी, जिससे छात्रों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने में मदद मिली।
बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 ऐसे चेक करें
जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे निम्नलिखित आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Bihar Board Compartment Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।
👉 ये भी पढ़ें - Bihar Board Class 12 Study Material
| Bihar Board Class 12 Study Material | |
| BSEB Class 12 Books | Bihar Board Class 12 Objective Questions |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
| BSEB Class 12 Syllabus | |
Quiz
Get latest Exam Updates
