Self Studies

Bihar Board 12th Result 2025 : पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम क्या है  - जाने फुल डिटेल्स

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर करीब 1:15 बजे जारी होगा। इसकी जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी है। परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा www.fastresult.in वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।

छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना  रिजल्ट देख सकते है। रिजल्ट जारी होने पर छात्र बोर्ड छात्र  fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

👉 Bihar Class 12th Result Link 1 - CHECK RESULT

👉 Bihar Class 12th Result Link 2 - CHECK RESULT

कई छात्रों को ग्रेडिंग सिस्टम, पासिंग मार्क्स, कॉपी रीचेकिंग, कंपार्टमेंट परीक्षा जैसी कुछ चीजों को लेकर संदेह है, पूरी जानकारी यहां दी गई है।

बिहार बोर्ड के स्टूडेंट्स को घबराने की जरूरत है, बिहार बोर्ड स्टूडेंट्स को ग्रैस मार्क्स देता है। बिहार बोर्ड कई बार कुछ नंबर से रहे स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देकर भी पास करता है।

अगर कोई छात्र किसी एक विषय में 8 नंबर से फेल हो जाता है तो उसे 8 नंबर बतौर ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया जाता है। हालांकि इस वर्ष बिहार बोर्ड की तरफ से यह कंफर्म नहीं किया है कि वह ग्रेस मार्क्स देकर स्टूडेंट्स को पास करेगा या नहीं।

क्या है पासिंग मार्क्स का नियम

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33 फीसदी मार्क्स लाने होंगे। जबकि भाषा विषयों में सफल होने के लिए 30 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। जो किसी भी विषय में इतने न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाएगा उसे उस विषय में अनुत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।

ग्रेस मार्क्स के तौर पर कितने नंबर

अगर छात्र 4-4 नंबर से दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे ग्रेस मार्क्स के तौर पर 4-4 नंबर देकर पास घोषित कर दिया जाता है। चार साल पहले ग्रेस मार्क्स की मदद से इंटर में 97,474 विद्यार्थी और पास हुए थे। इनमें आर्ट्स के 53,939, कॉमर्स के 1,814, साइंस के 41,691 और वोकेशनल के 30 विद्यार्थी पास हुए थे।

कंपार्टमेंट परीक्षा

दो से ज्यादा विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल न कर पाने पर उसे परीक्षा में फेल करार दे दिया जाएगा। अगर कोई एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाता तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 : कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

परिणाम लिंक आज दोपहर 1:15 बजे ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. Fastresult.in पर बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

स्टेप 1: छात्र सबसे पहले Fastresult.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2:  होमपेज पर बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें।

स्टेप 3: स्क्रीन पर एक विंडो दिखाई देगी।

स्टेप 4: छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 5:  BSEB बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6: छात्र आगे के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड भी कर सकते है।

 

Self Studies Home Quiz Quiz Self Studies Short News Self Studies Web Story
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now