Bihar Board 12th Commerce Result 2022 : कॉमर्स स्ट्रीम में पास हुए 90.38% छात्र, अंकित कुमार ने किया टॉप
बिहार बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम Selfstudys वेबसाइट and Mobile APP पर भी देख सकते हैं। इस साल 80.15% छात्रों सफल हुए हैं। वहीं बोर्ड ने आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के परिणाम जारी कर दिए हैं।
इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में 79.53 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.7 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में 90.38% फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बता दें, परिणाम शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने घोषित किए हैं। इस साल कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में 60,637 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 39,995 छात्र और 20,642 छात्राएं हैं। 31,353 छात्र प्रथम श्रेणी में और 19,035 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 4,417 तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं। इस साल कुल 54,805 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
बिहार बोर्ड के अनुसार 12वीं रिजल्ट साइंस स्ट्रीम के के छात्र सौरव कुमार ने 472 अकों (94.40%) के साथ टॉप किया है। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में अंकित कुमार गुप्ता ने कुल 473 अंक (94.60%) के साथ टॉप किया है। अंकित कुमार को राज्य में प्रथम स्थान मिला है। इसके अलावा आर्ट्स स्ट्रीम में संगम राज ने 482 अंकों (96.40) के साथ राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।
यहा देखें कॉमर्स स्ट्र्रीम के टॉपर्स की लिस्ट
| छात्रों के नाम | अंक | प्रतिशत |
| अंकित कुमार गुप्ता | 473 | 94.6% |
| विनित सिन्हा | 472 | 94.4% |
| पीयूष कुमार | 472 | 94.4% |
| मुस्कान सिंह | 470 | 94% |
| अंजलि कुमारी | 470 | 94% |
| सुधांशु रंजन | 469 | 93.8% |
| मोहम्मद आकिब | 468 | 93.6% |
| मोहम्मद इंतेखाब आलम | 468 | 93.6% |
| मोहम्मद अमार अशाद | 468 | 93.6% |
| कमलेश मुखिया | 468 | 93.6% |
बिहार बोर्ड Class 12 Result Latest Updates
Bihar Board 12th Arts Result 2022 : आर्टस स्ट्रीम में पास हुए 96.40 छात्र, संगम राज ने किया टॉप
Bihar Board 12th Science Result 2022 : साइंस स्ट्रीम में पास हुए 83.7% छात्र, सौरव कुमार ने किया टॉप
Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड इंटर टॉपरों को कितने रुपये का मिलता है इनाम; जाने डिटेल्स
Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड ग्रेस मार्क्स के नियम के बारे में जाने डिटेल्स

Quiz
Get latest Exam Updates
