Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड ग्रेस मार्क्स के नियम के बारे में जाने डिटेल्स
Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड ग्रेस मार्क्स के नियम के बारे में जाने डिटेल्स
बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम Selfstudy वेबसाइट और मोबाइल APP पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा, छात्र स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे ।
इंटरमीडिएट, कक्षा 12 की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। 1 फरवरी से 14 फरवरी तक हुई इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 13.5 लाख उम्मीदवार पंजीकृत हैं।
इंटर- मैट्रिक रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड ने जरूरतमंद परीक्षार्थी को ग्रेस अंक देने का नियमावली तय कर दी है। इस बार अधिकतम 10 फीसदी तक ग्रेस अंक दिए जाएंगे। हालांकि भाषा विषय में फेल होने पर कोई भी ग्रेस अंक नहीं दिए जाएंगे।
अधिकतम 10 फीसदी ग्रेस देने का फैसला बिहार बोर्ड ने पहली बार किया है। इससे पहले बोर्ड एक विषय में अधिकतम 8 फीसदी और दो विषय में 4-4 फीसदी ग्रेस देता है। बोर्ड की ओर से नियमावली अनुसार ये नियम सभी छात्रों पर लागू होगा।
बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम आज घोषित किया जाएगा, लेकिन मार्कशीट की हार्ड कॉपी के साथ पास प्रमाण पत्र बाद में स्कूलों द्वारा वितरित किए जाएंगे। ऑनलाइन परिणाम उनके अंक विवरण और योग्यता की स्थिति दिखाएगा - पास या असफल।
आपको बता दें, बिहार बोर्ड परिणाम की ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी। स्कूल बाद में छात्रों को मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी छात्रों को बांटेंगे।
इस साल बिहार बोर्ड, बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 13.5 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी- पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
Quiz
Get latest Exam Updates
