बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार बोर्ड 12वीं की गृह विज्ञान परीक्षा 9 फरवरी, 2024 को निर्धारित है। तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में आपको बोर्ड परीक्षा के लिए वो ही प्रश्न दिए गए है जो बोर्ड पेपर में आने जा रहे है।
इस पोस्ट में बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12th) परीक्षा 2024 के लिए गृह विज्ञान के महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव (Bihar Board 12th Home Science Important Question 2024) प्रश्न दिये गये है जो आपके पेपर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। छात्रों को इन (Bihar Board 12 Important Question 2024) प्रश्नों को अच्छी तरह से याद रखना चाहिए, जिससे आपको तैयारी करने में आसानी होगी। अब आपकी परीक्षा में कुछ ही घंटे बचे है I जिससे गृह विज्ञान के पेपर की तैयारी कर सकते हैं और अच्छे मार्क्स ला सकते है I
Bihar Board Inter Home Science Viral Question 2024
[ 1 ] “स्वच्छ भारत अभियान” भारत सरकार द्वारा किस तिथि को आरंभ किया गया ?
(A) 2 अक्टूबर, 2013
(B) 2 अक्टूबर, 2014
(C) 2 अक्टूबर, 2015
(D) 2 अक्टूबर, 2016
Answer :- B
[ 2 ] माँ का दूध बच्चों को प्रदान करता है ?
(A) प्राकृतिक प्रतिकारिता
(B) सुरक्षा एवं स्नेह
(C) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- C
[ 3 ] शिशु को जन्म के उपरान्त देना चाहिए ?
(A) माता का दूध
(B) गाय का दूध
(C) बकरी का दूध
(D) भैंस का दूध
Answer :- A
[ 4 ] स्तनपान आवश्यक है :
(A) शिशु तथा माता दोनों के लिए
(B) केवल शिशु के लिए
(C) केवल माता के लिए
(D) न शिशु न माता के लिए
Answer :- A
[ 5 ] दो वर्ष से छः वर्ष तक की आयु को ‘ कहते हैं।
(A) शैशवावस्था
(B) बाल्यावस्था
(C) किशोरावस्था
(D) प्रौढ़ावस्था
Answer :- B
[ 6 ] नवजात शिशु को स्तनपान कब से कराना चाहिए ?
(A) जन्म के दिन से
(B) जन्म के एक दिन बाद से
(C) जन्म के दो दिन बाद से
(D) जन्म के तीन दिन बाद से
Answer :- A
[ 7 ] बच्चे की वैकल्पिक देख रेख की आवश्यकता होती है ?
(A) माता पिता के बीमार पड़ने पर
(B) पिता के नौकरी पर जाने पर
(C) माता पिता की अनुपस्थिति में
(D) इनमें से सभी
Answer :- C
[ 8 ] जन्म के समय नवजात शिशु की औसत भार होती है ?
(A) 1 किग्रा० – 2 किग्रा०
(B) 2.5 किग्रा० -3.5 किग्रा०
(C) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- B
[ 9 ] राष्ट्रीय प्रतिरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को किस रोग से बचाने के लिए विटामिन ‘ए’ दी जाती हैं ?
(A) रतौंधी
(B) पीलिया
(C) हैजा
(D) टायफाइड
Answer :- A
[ 10 ] शरीर में मुख्य अंत:स्रावी ग्रंथियों की संख्या है—
(A) 6
(B) 7
(C) 8
(D) 10
Answer :- C
[ 11 ] इनमें से कौन, पुरुष प्रजनन तंत्र का भाग नहीं है ?
(A) शुक्राशय
(B) वृषण
(C) प्रोस्टेट ग्रंथि
(D) अंडाशय
Answer :- D
[ 12 ] गर्भावस्था की अवधि कितने दिनों की होती है ?
(A) 280 दिन
(B) 180 दिन
(C) 160 दिन
(D) 140 दिन
Answer :- A
[ 13 ] इनमें से किस हार्मोन के कम स्राव से पुरुष में पुरुषत्व की कमी हो जाती है ?
(A) एस्ट्रोजेन
(B) प्रोजेस्ट्रोन
(C) एन्ड्रोजेन
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- C
[ 14 ] रजोधर्म/मासिक धर्म स्त्रियों में सामान्यतः कब समाप्त हो जाता है ?
(A) 30-35 वर्ष
(B) 30-40 वर्ष
(C) 40-45 वर्ष
(D) 45-50 वर्ष
Answer :- D
[ 15 ] भारत में स्वास्थ्य की समस्या क्या है ?
(A) संक्रमण रोग की समस्या
(B) बढ़ती जनसंख्या की समस्या
(C) पोषण की समस्या
(D) इनमें से सभी
Answer :- D
[ 16 ] निम्न में से कौन क्रियात्मक विकास नहीं है ?
(A) सिर संभालना
(B) बोलना
(C) घुटनों के बल चलना
(D) पकड़ना
Answer :- B
[ 17 ] वृद्धि से तात्पर्य है ?
(A) शारीरिक आकार में परिवर्तन
(B) वृद्धि निश्चित अवधि के लिए होता है
(C) वृद्धि मापी जा सकती है
(D) इनमें से सभी
Answer :- D
[ 18 ] विवृद्धि से अभिप्राय है।
(A) गुणात्मक विकास
(B) संख्यात्मक विकास
(C) सामाजिक विकास
(D) ज्ञानात्मक विकास
Answer :- B
[ 19 ] किस बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन को मुंह द्वारा बूंदों के रूप में डाला जाता है ?
(A) खसरा
(B) पोलियो
(C) टिटनेस
(D) डिफ्थीरिया
Answer :- B
[ 20 ] मानव शरीर में सबसे छोटी ग्रंथि कौन सी है ?
(A) यकृत
(B) थायराइड
(C) पियूष
(D) लार
Answer :- C
[ 21 ] भोजन को छूने से पूर्व एवं पश्चात् हाथ धोने चाहिए ?
(A) मिट्टी से
(B) राख से
(C) साबुन से
(D) मात्र पानी से
Answer :- C
[ 22 ] राष्ट्रीय पोषण संस्थान की स्थापना कब तथा कहाँ हुई है ?
(A) 1961 में पटना में
(B) 1959 में हैदराबाद
(C) 1955 में कोलकाता
(D) 1959 में लखनऊ में
Answer :- D
[ 23 ] अत्यधिक श्रम करने वाले को प्रति घंटे निम्नलिखित कैलोरी की आवश्यकता पड़ती है ?
(A) 300 कैलोरी से 400 कैलोरी
(B) 400 से 500 कैलोरी
(C) 150 से 300 कैलोरी
(D) 500 से 600 कैलोरी
Answer :- C
[ 24 ] नरम जल में किसकी मात्रा कम होती है ?
(A) नमक
(B) रेत
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से सभी
Answer :- A
[ 25 ] भोजन दूषित नहीं होते हैं ?
(A) बैक्टीरिया द्वारा
(B) फफूंदी द्वारा
(C) खमीर द्वारा
(D) भोजन तैयार करने में स्वच्छता द्वारा
Answer :- D
[ 26 ] खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की स्थापना की गयी ?
(A) 1945 ई० में
(B) 1955 ई० में
(C) 1965 ई० में
(D) 1995 ई में
Answer :- A
[ 27 ] टमाटर, हरी सब्जियाँ, आँवला, नींबू, नारंगी, गाजर, प्याज, सेव, अमरूद, अंगूर, अनानास, बंदगोभी, हरी मिर्च, शलजम, अंकुरित अनाज आदि में पाये जाते हैं ?
(A) विटामिन-C
(B) विटामिन-A
(C) विटामिन-D
(D) विटामिन-K
Answer :- A
[ 28 ] मधुमेह में किस प्रकार का आहार देना चाहिए ?
(A) न्यून शर्करायुक्त आहार
(B) अधिक, रेशे युक्त आहार
(C) उच्च प्रोटीन युक्त आहार
(D) न्यून प्रोटीन युक्त आहार
Answer :- A
[ 29 ] फलों एवं सब्जियों के पकने की क्रिया के लिए निम्न में से कौन जिम्मेदार हैं ?
(A) फफूंदी
(B) खमीर
(C) जीवाणु
(D) एन्जाइम
Answer :- D
[ 30 ] खाद्य पदार्थों का मानक चिह्न है ?
(A) I.S.I
(B) E.P.O
(C) U.S.I
(D) K.V.P.I
Answer :- B
[ 31 ] दूध में मिलावट को परख करने वाले यंत्र का नाम है ?
(A) थर्मामीटर
(B) लैक्टोमीटर
(C) बैरोमीटर
(D) किलोमीटर
Answer :- B
[ 32 ] भोजन को बचाना चाहिए ?
(A) मक्खियों से
(B) धूप से
(C) हवा से
(D) जल स
Answer :- A
[ 33 ] सुरक्षात्मक पौष्टिक तत्व है ?
(A) भोजन
(B) कार्बोहाइड्रेट
(C) वसा
(D) विटामिन
Answer :- D
[ 34 ] ऊर्जा उत्पन्न करने वाले पोषक तत्त्व है ?
(A) कार्बोहाइड्रेट
(B) जल
(C) खनिज लवण
(D) विटामिन
Answer :- A
[ 35 ] सर्वाधिक ऊर्जा उत्पादक आहार है ?
(A) अनाज
(B) दालें
(C) सब्जियाँ
(D) फल
Answer :- A
[ 36 ] निम्न में कौन शरीर की आधारशिला कहलाता हैं ?
(A) कार्बोहाइड्रेट
(B) प्रोटीन
(C) विटामिन
(D) खनिज लवण
Answer :- B
[ 37 ] भोज्य पदार्थों का प्रमुख अवयव कौन नहीं हैं ?
(A) प्रोटीन
(B) विटामिन
(C) वायु
(D) कार्बोज एवं खनिज लवण
Answer :- C
[ 38 ] परिवार के दैनिक आहार को कितने भागों में बाँटा गया है ?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
Answer :- C
[ 39 ] शरीर में कुल वजन का कितना प्रतिशत भाग जल होता है ?
(A) 50 – 60 प्रतिशत
(B) 60 – 70 प्रतिशत
(C) 70-75 प्रतिशत
(D) 80 प्रतिशत
Answer :- B
[ 40 ] स्वच्छ जल होता है -
(A) रंगहीन
(B) गंधहीन
(C) कीटाणु रहित
(D) उपर्युक्त सभी
Answer :- D
[ 41 ] एल०पी० जी० पर कौन-सा चिह्न अंकित होता है ?
(A) आई० एस० आई०
(B) एगमार्क
(C) एफ० पी० ओ०
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- A
[ 42 ] निम्नाकित में कौन एफ०पी०ओ० (F.P.O.) मार्क वाले पदार्थ नहीं हैं ?
(A) जैम
(B) जैली
(C) सील
(D) बिस्कुट
Answer :- D
[ 43 ] चाय की पत्ती पर कौन-सा मानक चिह्न दिया जाता है ?
(A) एगमार्क
(B) आई० एस० आई०
(C) एफ० पी० ओ०
(D) ये सभी
Answer :- A
[ 44 ] उपभोक्ता के अधिकार कौन नहीं है ?
(A) चयन का
(B) क्षतिपूर्ति का
(C) दुकान में रेड करवाने का
(D) शिकायत दर्ज करने का
Answer :- C
[ 45 ] उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है ?
(A) निर्माता के पास
(B) विक्रेता के पास
(C) उपभोक्ता निवारण संगठन के पास
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- C
[ 46 ] एफ० पी० ओ० (E.P.O.) मार्क उपलब्ध रहते हैं ?
(A) कैचअप
(B) चायपत्ती
(C) शहद
(D) नमक
Answer :- A
[ 47 ] एफ० पी० ओ० (F.P .0.) का पूर्ण रूप क्या है ?
(A) फुड प्रोडक्शन आर्डर
(B) मिट प्रोडक्शन कॉन्ट्रोल आर्डर
(C) फैरेन प्रोडक्शन आर्डर
(D) इनमें से सभी।
Answer :- A
[ 48 ] उपभोक्ता की अपनी सुरक्षा का प्रथम पहलू प्रमुख है ?
(A) उपभोक्ता जागरूकता का
(B) उपभोक्ता संरक्षण का
(C) ‘A’ और ‘B’ दोनों का
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- A
[ 49 ] भारत सरकार के उपभोक्ता मामले के विभाग द्वारा कौन-सा नारा जारी किया गया ?
(A) उठो ग्राहक उठो
(B) जय जवान, जय किसान
(C) वंदे मातरम्
(D) जागो ग्राहक जागो
Answer :- D
[ 50 ] भारत सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कब पारित किया ?
(A) 15 मार्च, 1962
(B) 17 सितम्बर, 1978
(C) 24 दिसम्बर, 1986
(D) 15 अप्रैल, 1987
Answer :- C
[ 51 ] मौद्रिक आय के अंतर्गत आता है ?
(A) रुचि
(B) नौकर की सुविधा
(C) श्रम
(D) मकान का किराया
Answer :- D
[ 52 ] निम्न में से निवेश का सबसे अच्छा साधन है ?
(A) राष्ट्रीय बचत पत्र
(B) सोना
(C) जमीन
(D) मकान
Answer :- A
[ 53 ] बजट कितने प्रकार का होता है ?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) पाँच
Answer :- C
[ 54 ] समय साधन है ?
(A) मानवीय
(B) अमानवी
(C) आर्थिक
(D) सामाजिक
Answer :- A
[ 55 ] मासिक कार्य होते हैं -
(A) प्रतिदिन
(B) प्रति सप्ताह
(C) प्रतिमाह
(D) प्रतिवर्ष
Answer :- C
[ 56 ] गृह खर्च रिकॉर्ड रखने से
(A) व्यय अच्छी तरह किया जा सकता है
(B) अपव्यय को बढ़ाया जा सकता है
(C) अधिक व्यय पर अंकुश लगाया जा सकता है
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- C
[ 57 ] सामुदायिक सेवाएँ इसका सबसे बड़ा साधन है ?
(A) मौद्रिक आय का
(B) आत्मिक आय का
(C) अप्रत्यक्ष आय का
(D) वास्तविक प्रत्यक्ष आय का
Answer :- D
[ 58 ] बचत तथा विनियोग की सुविधाएँ हैं ?
(A) डाकघर
(B) बैंक
(C) जीवन बीमा निगम
(D) ये सभी
Answer :- D
[ 59 ] उपभोक्ता का कर्तव्य है ?
(A) मानकीकरण चिह्न वाली वस्तुए खरीदना
(B) आकर्षक वस्तु खरीदना
(C) आकर्षक विज्ञापन पर ध्यान देना
(D) सस्ती दुकान से सामान खरीदना
Answer :- A
[ 60 ] शिकायत कौन दर्ज करा सकता हैं ?
(A) एक उपभोक्ता
(B) राज्य-प्रशासन
(C) केंद्र शासित प्रदेश
(D) इनमें से सभी
Answer :- D
[ 61 ] वस्त्रों को धोने में क्या-क्या प्रक्रियाएँ पूरी करनी पड़ती हैं ?
(A) धोना
(B) सुखाना
(C) इस्तिरी करना
(D) इनमें से सभी
Answer :- D
[ 62 ] वस्त्रों की धुलाई करते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए ?
(A) जल का ताप
(B) स्वच्छ सामग्री
(C) विधिपूर्वक धुलाई
(D) इनमें से सभी
Answer :- D
[ 63 ] साबुन में वसा तथा क्षार पानी के साथ मिलकर क्या बनाते हैं ?
(A) तेल
(B) झाग
(C) क्षार
(D) ग्रीस
Answer :- B
[ 64 ] रेशम के वस्त्रों पर किसका कलफ लगाया जाता है ?
(A) माड़
(B) मैदा
(C) गोंद
(D) फल
Answer :- C
[ 65 ] सूती वस्त्रों में किसका कलफ लगाया जाता है ?
(A) गोंद
(B) नील
(C) सब्जी
(D) अरारोट
Answer :- D
[ 66 ] ऊनी कपड़ों को ——- से क्षति पहुँचती है।
(A) कीड़ों
(B) खमीर
(C) मच्छर
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- A
[ 67 ] वस्त्रों को आकर्षक बनाने के लिए – —— की जाती है।
(A) धुलाई
(B) रंगाई
(C) परिसज्जा
(D) सुखाना
Answer :- C
[ 68 ] सूती वस्त्रों में ——– का गुण होना चाहिए।
(A) कड़ापन
(B) अवरोधक
(C) अवशोषक
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- C
[ 69 ] इस्तरी करने से वस्त्र के ——— दूर हो जाते हैं।
(A) सिलवटे
(B) अवशोषकता
(C) परिसज्जा
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- A
[ 70 ] कठोर जल में साबुन के झाग
(A) नहीं बनता है
(B) देरी से बनता है
(C) शीघ्रता से बनता है
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- B
[ 71 ] वसीय अम्लों के लवणों को कहा जाता हैं ।
(A) शोधक पदार्थ
(B) डिटर्जेंट
(C) विरंजक
(D) साबुन
Answer :- D
[ 72 ] बनारसी, ब्रोकेट वस्त्रों को- —— बैग में रखना चाहिए।
(A) वाटर प्रूफ
(B) डस्ट प्रूफ
(C) फायर प्रूफ
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- B
[ 73 ] वस्त्र निर्माण की सबसे छोटी इकाई को कहते हैं ?
(A) धागा
(B) ऊन
(C) कपास
(D) तंतु
Answer :- D
[ 74 ] कृत्रिम तंतु है ?
(A) रेयॉन
(B) रेशम
(C) ऊन
(D) कपास
Answer :- A
[ 75 ] कौन-सा प्राकृतिक तंतु फिलामेण्ट तंतु की श्रेणी में आता है ?
(A) कपास
(B) लिनन
(C) ऊन
(D) रेशम
Answer :- D
[ 76 ] रेयॉन के तंतुओं में अधिकांश भाग होता है ?
(A) प्रोटीन का
(B) सेल्युलोज का
(C) व्यर्थ पदार्थ का हाथ का
(D) रासायनिक तत्त्वों का
Answer :- B
[ 77 ] निम्नलिखित में कौन-सा मिश्रित वस्त्र है ?
(A) काट्सवूल
(B) टेरीसिल्क
(C) टेरीकॉट
(D) इनमें से सभी
Answer :- D
[ 78 ] सूती वस्त्र पर किसका प्रभाव नहीं पड़ता ?
(A) रगड़
(B) गोंद
(C) अरारोट
(D) इनमें से सभी
Answer :- A
[ 79 ] रेखाओं, दूरी एवं माप की दृष्टियों से परिधान रचना में ध्यान रखना चाहिए |
(A) लय का
(B) अनुपात का
(C) संतुलन का
(D) अनुरूपता का
Answer :- B
[ 80 ] परिधान रचना में रेखा, रंग, आकृति, व्यवस्था, आकार, ध्येय, व्यक्तित्व तथा व्यक्ति की निजी शारीरिक विशेषता को कैसा होना अनिवार्य है ?
(A) संतुलन
(B) लय
(C) समानुपात
(D) अनुरूपता
Answer :- D
[ 81 ] गृह विज्ञान का अर्थ है ?
(A) गृह का प्रबंधन करने वाला विज्ञान
(B) अपने संसाधनों का प्रबंध करने की कला
(C) घर को सजाने की कला
(D) घर में कार्य करने का विज्ञान
Answer :- B
[ 82 ] गृह विज्ञान का क्षेत्र है ?
(A) आहार एवं पोषण
(B) बाल विकास
(C) गृह प्रबंध
(D) इनमें से सभी
Answer :- D
[ 83 ] अनौपचारिक शिक्षा का माध्यम है—
(A) नालंदा खुला विश्वविद्यालय
(B) पटना विश्वविद्यालय
(C) कृषि विश्वविद्यालय
(D) आर्यभट्ट, ज्ञान विश्वविद्यालय
Answer :- A
[ 84 ] किन व्यवसायों में गृह विज्ञान विकास में योगदान करता है ?
(A) बेकरी और रतशिल्पी
(B) गृह रक्षिका और अनुसंधान निर्देशिका
(C) प्रबंध संचालिका और कार्याशियन
(D) इनमें से सभी
Answer :- D
[ 85 ] किन क्षेसे में विज्ञान विकास में योगदान नहीं करता है ?
(A) पारिवारिक स्तर के उत्थान में
(B) पोषण के क्षेत्र में
(C) रोजगार के क्षेत्र में
(D) कंप्यूटर क्षेत्र में
Answer :- D
[ 86 ] गृह विज्ञान का प्रमुख उद्देश्य है ?
(A) पारिवारिक जीवन को उत्तम एवं सुविधापूर्ण बनाना
(B) भोजन बनाना
(C) अधिक धन कमाना
(D) वस्त्रों की सफाई
Answer :- A
[ 87 ] गृह विज्ञान महत्त्वपूर्ण है ?
(A) गृह प्रबंधन करने के लिए
(B) बच्चों की देख-भाल करने के लिए
(C) जीवन में अच्छे मूल्यों के लिए
(D) स्वस्थ परिवार के नेतृत्व के लिए
Answer :- A
[ 88 ] गृह विज्ञान प्रशिक्षण के लिए कब और कहाँ लेडी इरविन कॉलेज की स्थापना हुई ?
(A) 1932, दिल्ली में
(B) 1955, पटना में
(C) 1922, लखनऊ में
(D) 1961 ई० आगरा में
Answer :- A
[ 89 ] गृह विज्ञान के द्वारा स्वरोजगार का अवसर कौन-सा है ?
(A) निर्माण इकाई कर्मचारी
(B) रेस्तराँ में मैनेजर
(C) आंतरिक सज्जाकार
(D) दुकान कर्मचारी
Answer :- C
[ 90 ]बाल विकास का अध्ययन, महिलाओं को स्वरोजगार चलाने में कैसे सहायक हो सकता है ?
(A) बच्चों को उतने समय तक सही देखभाल करके जब माताएँ काम पर जाती हैं
(B) कैच चलाकर, बेबी सीटर बनकर
(C) आँगनबाड़ी में काम करके
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- D
[ 91 ] पारिवारिक आय में वृद्धि के चरण हो सकते हैं ?
(A) ट्यूशन
(B) घरेलू उद्योग
(C) कैच खोलकर
(D) इनमें से सभी
Answer :- D
[ 92 ] आहार प्रशिक्षण संबंधी लाभ है—
(A) जैली-पापड़ बनाना
(B) कागज निर्मित वस्तु बनाना
(C) क्रेन की वस्तु बनाना
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- A
[ 93 ] बी० एस० सी० गृहविज्ञान में प्रवेश लेने की योग्यता क्या है ?
(A) बारहवीं पास
(B) दसवीं पास
(C) डिप्लोमा पास
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- A
[ 94 ] अध्ययन कार्य करने की न्यूनतम योग्यता क्या होनी चाहिए ?
(A) गृह विज्ञान में विशिष्ट बी० एड०
(B) किसी भी विषय में बी० एड०
(C) स्नातकोत्तर सामान्य विषय
(D) बी० ए० सामान्य
Answer :- A
[ 95 ] महिला प्रजनन तंत्र
(A) सेक्स हार्मोन उत्पन्न करता है
(B) बच्चे को जन्म देता है
(C) अंडा उत्पन्न करता है
(D) इनमें से सभी
Answer :- D
[ 96 ] इनमें से कौन गलत है ? मासिक चक्र —
(A) खून का सामयिक बहाव है
(B) हमेशा बहुत कष्टदायक होता है
(C) गर्भावस्था को छोड़कर एक महिला की पूरी प्रजनन अवधि में होता है।
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer :- C
[ 97 ] कौन सा हार्मोन केवल महिला में स्त्रावित होता है ?
(A) प्रोलैक्टिन
(B) थाइरॉक्सिन
(C) घेलिन
(D) इन्सुलिन
Answer :- A
[ 98 ] दहेज निरोध अधिनियम कब पारित हुआ है ?
(A) 1905 में
(B) 1953 में
(C) 1955 में
(D) 1960 में
Answer :- C
[ 99 ] निम्न में से कौन गृह विज्ञान की शाखा नहीं है ?
(A) प्रसार शिक्षा
(B) डायटेटिक्स
(C) वस्त्र विज्ञान
(D) मानव विकास
Answer :- B
[ 100 ] किस पुरुष ने सर्वप्रथम गृह विज्ञान में पी-एच० डी० की उपाधि प्राप्त किया ?
(A) डॉ० के० एन० चन्द्रशेखर
(B) डॉ० मधुसूदन प्रसाद सिन्हा
(C) डॉ० मनोहर गोस्वामी
(D) डॉ नागेश्वर प्रसाद
Answer :- A
-
ये भी पढ़ें -
Bihar Board Class 12 Study Material
| Bihar Board Class 12 Study Material | |
| BSEB Class 12 Books | BSEB Class 12 Syllabus |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
Quiz
Get latest Exam Updates
