बिहार बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में भाग लेने वाले 13.18 लाख स्टूडेंट्स को बस अब अपने रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से भी नतीजे जारी होने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट से संबंधित जानकारी आज या कल साझा की जा सकती है।
डिटेल बाहर आते ही ऑफिशियल डेट की जानकारी भी दी जाएगी और उसी डेट पर छात्र-छात्राओं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम घोषित ही स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे।
Bihar Board 12th Result 2024 : 2 विषयों में फेल होने पर कंपार्टमेंट एग्जाम
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में अधिकतम दो विषयों में फेल होने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट एग्जाम में सम्मिलित होने का अवसर दिया जाएगा।
ऑनलाइन भरे जाएंगे स्क्रूटिनी फॉर्म। स्क्रूटिनी के लिए आवेदन नतीजों के बाद। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे परिणाम।
Bihar Board BSEB 10th 12th Result 2024: सबसे पहले कहां अपलोड होंगे 12वीं इंटर के नतीजे
बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजों को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की हुई है, जिसके इंटर के नतीजों को बिहार एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर अपलोड करने के अलावा fastresult.in पर भी अपलोड किए जाएंगे। चार जगहों पर रिजल्ट जारी करने के कदम के पीछे छात्रों की सुविधा और वेबसाइट को भारी ट्रैफिक के चलते हैंग या सर्वर डाउन होने से बचाने की सोच भी शामिल है।
Bihar BSEB 12th result 2024 Date: इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक कर सकेंगे परिणाम
- बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परिणाम जारी होते ही आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रोल नंबर एवं रोल कोड भरकर सबमिट करना होगा।
- अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़े -
Bihar Board 12th Result 2024 : बिहार बोर्ड इंटर टॉपरों का वेरिफिकेशन शुरू; जाने फुल डिटेल्स
BSEB Bihar Board 12th 2024: बिहार बोर्ड इंटर की कॉपियां हो गई चेक, अब इस तारीख तक रिजल्ट
NEET Study Materials 2024
JEE Main & Advanced Study Material
Quiz
Get latest Exam Updates
