उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जानकारी दी है कि रिजल्ट 25 अप्रैल से पहले जारी नहीं होगा।
हालांकि, रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस बीच DigiLocker पर "Coming Soon" का मैसेज दिखने लगा है, जो इस बात का साफ संकेत है कि नोटिफिकेशन आज कभी भी आ सकता है और रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किया जा सकता है। छात्रों को अब पूरी तैयारी के साथ DigiLocker और बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
पिछले साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी हुआ था। इस बार भी माना जा रहा है कि रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा, संभवतः 24 अप्रैल के बाद किसी भी दिन। पहले ही परीक्षा कार्यक्रम में इस बात का जिक्र था कि परिणाम इसी समय के आसपास जारी होंगे।
Board of High School and Intermediate Education, Uttar Pradesh! Class X & XII Results 2025 – #ComingSoon on #DigiLocker!
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 22, 2025
Students will soon be able to access their results on DigiLocker - securely, instantly, and from anywhere. Get ready for a smooth, paperless result experience! pic.twitter.com/MO6OTgzU9z
रिजल्ट आने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और DigiLocker से डाउनलोड कर सकेंगे। DigiLocker के जरिए परिणाम देखना न केवल आसान है, बल्कि सुरक्षित और पेपरलेस भी है।
बोर्ड ने बताया है कि रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा, जिसमें सचिव भगवती सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके तुरंत बाद वेबसाइट और DigiLocker पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 51.37 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट से एक दिन पहले नोटिफिकेशन जारी कर पूरी जानकारी दी जाएगी, जिसमें समय, तारीख और रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शामिल होगी।
छात्रों से आग्रह है कि वे अपना रोल नंबर तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकें। आधिकारिक अपडेट्स के लिए upmsp.edu.in और DigiLocker पर नजर बनाए रखें।
UPMSP UP Board Result 2025: यहां देख सकेंगे सबसे पहले रिजल्ट
- पहले आप fastresult.in वेबसाइट और मोबाइल एप्प पर जाएं।
- अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
- इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।
Quiz
Get latest Exam Updates
