UP Board Scholarships Update : यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा 2022 में सफल छात्र 31 दिसंबर तक करें आवेदन
UP Board Scholarships Update : यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा 2022 में सफल छात्र 31 दिसंबर तक करें आवेदन
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में सफल मेधावी छात्र-छात्राएं सालाना दस हजार छात्रवृत्ति के लिए शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट www.scholarship.gov.in पर 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विज्ञान, वाणिज्य व कला वर्ग में क्रमश: 347, 341 व 321 अंक पाने वाले 11460 अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी।
शर्त यह है कि इन मेधावियों ने किसी उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो। संस्थान के स्तर से आवेदन पत्र अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। 2018, 2019, 2020 व 2021 में छात्रवृत्ति पाने वाले मेधावी नवीनीकरण के लिए भी लिए आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड ने तय किए मानक, छात्रवृत्ति के लिए रखी ये शर्त
बोर्ड की तरफ से इसके लिए जरूरी मानक भी तय किए गए हैं. जिसमें विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग के क्रमशः 347, 341 व 321 अंक निर्धारित किए गए हैं. जिन छात्रों की संख्या 11460 की बताई जा रही है. हालांकि बोर्ड की तरफ से यह शर्त रखा गया है कि छात्रवृत्ति के लिए योग्य मेधावी अभ्यर्थियों को किसी न किसी उच्च शिक्षण संस्थान में रेगुलर पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया हो. इसके लिए प्रवेश लिए गए संस्थान के स्तर से आवेदन पत्र अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर रखी गई है.
स्कॉलरशिप विज्ञान, कॉमर्स, और मानविकी वर्ग के लिए 3:2:1 के अनुपात में दी जाएगी. बता दें, छात्रवृत्ति पाने के लिए स्टूडेंट को अपना आधार नंबर बैंक एकाउंट से लिंक करना होगा. इसके अलावा स्कॉलरशिप योजना के लिए अप्लाई करने वाले छात्र की पारिवारिक आय 8 लाख से कम होनी चाहिए. वहीं, जिन छात्रों के परिवारों की आय 8 लाख से ज्यादा है और वो कटऑफ क्लियर कर चुके हैं. लेकिन वो आवेदन नहीं कर सकते हैं.
UP Board Class 12 Study Material
| UP Board Class 12 Study Material | |||
| UP Board Class 12 Syllabus 2022-23 All Subjects | Previous Year Paper | ||
| Model Paper | |||
Quiz
Get latest Exam Updates
