बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए शानदार खबर है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना ने इंटर (कक्षा 12) परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा (इंटर) के एडमिट कार्ड का लिंक intermediate.biharboardonline.com पर मौजूद है।
BSEB इंटर एडमिट कार्ड के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल हैं- स्कूल ID और पासवर्ड। इसे डाउनलोड करने के लिए मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रिंसिपल्स को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड को साइन और मुहर लगाकर छात्रों को बांट दिया जाएगा।
BSEB 12वीं के एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता और दूसरी जानकारी होगी।
कब से शुरू होगी परीक्षा
बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होगी और 15 फरवरी 2026 तक चलेगी। किस दिन कौन सी परीक्षा, इसका विस्तृत विवरण आप नीचे तालिका में देख सकते हैं।
BSEB 12वीं का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं-
- BSEB कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर BSEB कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2026 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद वहां मांगे गए विवरण (लॉगिन क्रेडेंशियल डालें- स्कूल ID और पासवर्ड) को भरना होगा।
- इतना करते ही BSEB इंटर एडमिट कार्ड 2026 आपके सामने खुल जाएगा।
- अब इसे डाउनलोड और प्रिंट आउट लें।
---
👉 ये भी पढ़ें - Bihar Board Class 12 Study Material
| Bihar Board Class 12 Study Material | |
| BSEB Class 12 Books | Bihar Board Class 12 Objective Questions |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
| BSEB Class 12 Syllabus | |
Quiz
Get latest Exam Updates
