बिहार बोर्ड 12वीं इतिहास की परीक्षा 9 फरवरी 2026 को होने वाली है। यहाँ हमने BSEB Class 12 History के सबसे महत्वपूर्ण Viral Questions तैयार किए हैं जो इस बार की परीक्षा में आने की सबसे ज्यादा संभावना है।
ये सभी प्रश्न बिहार बोर्ड के लेटेस्ट एग्जाम पैटर्न 2025-26 और पिछले सालों के बोर्ड पेपर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
अगर आप Exam से पहले Quick Revision करना चाहते हैं तो ये Viral Questions आपकी तैयारी को पूरा करने में बहुत मदद करेंगे।
नीचे दिए गए Most Important Question Practice करें और 9 February के Exam में अच्छे Marks लाएँ!
👉 ये भी पढ़ें - Bihar Board 12th History Model Paper 2025-26
Bihar Board 12th History Viral Question 2025-26
1.किस प्रशासकीय सुधार के लिए शेरशाह खासतौर पर जाना जाता है?
(A) बाजार नियंत्रण
(B) भूमि-सुधार व्यवस्था
(C) मनसबदारी व्यवस्था
(D) विधि-नियंत्रण व्यवस्था
उत्तर :- (B) भूमि-सुधार व्यवस्था
2.बहादुरशाह जफर को उखाड़ फेंका था
(A) मराठों ने
(B) सिक्खों ने
(C) जाटों ने
(D) अंग्रेजों ने
उत्तर :- (D) अंग्रेजों ने
3.खुर्रम किस मुगल सम्राट का नाम था?
(A) शाहजहाँ
(B) जहाँगीर
(C) अकबर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (A) शाहजहाँ
4.’हुमायूँनामा’ का अंग्रेजी अनुवाद किसने किया?
(A) हेनरी बेवरीज
(B) जैरेट
(C) ब्लाकमैन
(D) ग्राण्ड डफ
उत्तर :- (A) हेनरी बेवरीज
5.लाड़ली बेगम किसकी पुत्री थी?
(A) नूरजहाँ
(B) मुमताज
(C) अस्मा बेगम
(D) जहाँआरा
उत्तर :- (A) नूरजहाँ
6.दिल्ली में चाँदनी चौक का निर्माण किसने कराया?
(A) जहाँआरा
(B) रोशनआरा
(C) गैहरआरा
(D) किसी ने नहीं
उत्तर :- (A) जहाँआरा
7.तुजक-ए-बाबरी किसने लिखी?
(A) बाबर
(B) फैजी
(C) अबुल फजल
(D) हुमायूँ
उत्तर :- (A) बाबर
8.भारत में स्थायी बन्दोबस्त कहाँ लागू किया गया था?
(A) बंगाल
(B) पंजाब
(C) दक्षिण भारत
(D) इनमें से सभी
उत्तर :- (A) बंगाल
9.संथाल विद्रोह कब हुआ?
(A) 1855 ई० में
(B) 1851 ई० में
(C) 1841 ई० में
(D) 1832 ई० में
उत्तर :- (A) 1855 ई० में
10.शिकमी- रैयत को बंगाल में जमीन कौन पट्टे पर देता था?
(A) रैयत
(B) कम्पनी
(C) जमींदार
(D) इक्तेदार
उत्तर :- (A) रैयत
👉 ये भी पढ़ें - Bihar Board Class 12 Study Material
| Bihar Board Class 12 Study Material | |
| BSEB Class 12 Books | Bihar Board Class 12 Objective Questions |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
| BSEB Class 12 Syllabus | |
11.फ्रांसिस बुकानन कौन था?
(A) सैनिक
(B) गायक
(C) अभियन्ता
(D) सर्वेक्षक
उत्तर :- (D) सर्वेक्षक
12.भारत में स्थायी रूप से 10 वर्षीय जनगणना का आरम्भ 1881 में
किस गर्वनर जनरल के काल में हुआ?
(A) क्लाइव
(B) वारेन हेस्टिंग्स
(C) रिपन
(D) मेयो
उत्तर :- (C) रिपन
13.भारत में आनेवाला प्रथम पुर्तगाली कौन था?
(A) कोलम्बस
(B) रियो-डी
(C) वास्को-डी-गामा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (C) वास्को-डी-गामा
14.वीर कुँवर सिंह कहाँ के रहनेवाले थे?
(A) कानपुर
(B) जबलपुर
(C) जगदीशपुर
(D) झाँसी
उत्तर :- (C) जगदीशपुर
15.सहायक संधि की नीति कार्यान्वित की-
(A) बेंटिंक ने
(B) कॉर्नवालिस ने
(C) वेलेस्ली ने
(D) डलहौजी ने
उत्तर :- (C) वेलेस्ली ने
16.भारतीय सिपाहियों द्वारा किया गया पहला विद्रोह निम्न में कौन-सा था?
(A) कोल विद्रोह
(B) वेल्लौर विद्रोह
(C) 1857 ई० का विद्रोह
(D) नील विद्रोह
उत्तर :- (B) वेल्लौर विद्रोह
17.अवध में बेलेजली द्वारा सहायक संधि लागू की गई थी—
(A) 1801 ई० में
(B) 1781 ई० में
(C) 1856 ई॰ में
(D) 1819 ई॰ में
उत्तर :- (A) 1801 ई० में
18.लखनऊ में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
(A) रानी लक्ष्मीबाई
(B) बेगम हजरत महल
(C) वीर कुँवर सिंह
(D) नाना सहेब
उत्तर :- (B) बेगम हजरत महल
19.झोकन बाग हत्याकाण्ड 8 जून को कहाँ पर हुआ?
(A) झाँसी
(B) कानपुर
(C) सागर
(D) लखनऊ
उत्तर :- (A) झाँसी
20.निम्न में से किस महिला ने 1857 की क्रान्ति में भूमिका निभाई ?
(A) ताईबाई
(B) अजीनन
(C) शीलादेवी
(D) इनमें से सभी ने
उत्तर :- (D) इनमें से सभी ने
21.रानी लक्ष्मीबाई का जन्म किस स्थान पर हुआ था?
(A) झाँसी
(B) काशी
(C) कानपुर
(D) कालपी
उत्तर :- (B) काशी
22.1857 की क्रान्ति का प्रमुख कारण क्या था?
(A) सती प्रथा की समाप्ति
(B) व्यपगत का सिद्धान्त
(C) चर्बी वाले कारतूस
(D) ईसाई धर्म का प्रचार
उत्तर :- (C) चर्बी वाले कारतूस
23.कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना की गई-
(A) 1885 ई. में
(B) 1773 ई. में
(C) 1771 ई० में
(D) 1673 ई. में
उत्तर :- (B) 1773 ई. में
24.सर्वे ऑफ इंडिया का गठन किया गया था-
(A) 1878 ई० में
(B) 1778 ई. में
(C) 1978 ई. में
(D) 2007 ई० में
उत्तर :- (A) 1878 ई० में
25.मद्रास का नाम बदलकर रखा गया-
(A) चेन्नई
(B) बंगलुरू
(C) हैदराबाद
(D) सिकन्दराबाद
उत्तर :- (A) चेन्नई
26.’फोर्ट विलियम’ किस शहर में स्थित है?
(A) बम्बई
(B) मद्रास
(C) दिल्ली
(D) कोलकाता
उत्तर :- (D) कोलकाता
27.”जय हिन्द” का नारा किसने दिया?
(A) भगत सिंह
(B) चन्द्रशेखर
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D) सुभाषचन्द्र बोस
उत्तर :- (D) सुभाषचन्द्र बोस
28.गाँधी जी के राजनीतिक गुरु कौन थे?
(A) मदन मोहन मालवीय
(B) गोपाल कृष्ण गोखले
(C) लाला लाजपत राय
(D) पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र
उत्तर :- (B) गोपाल कृष्ण गोखले
29.”जय जवान जय किसान” का नारा किसने दिया?
(A) महात्मा गाँधी
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) लाल बहादुर शास्त्री
(D) भीमराव अम्बेडकर
उत्तर :- (C) लाल बहादुर शास्त्री
30.जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने
(A) 1946 ई॰ में
(B) 1947 ई. में
(C) 1948 ई० में
(D) 1950 ई० में
उत्तर :- (B) 1947 ई. में
31.फारवर्ड ब्लॉक (1939 ई०) की स्थापना किसने की?
(A) जिन्ना ने
(B) राजगोपालाचारी ने
(C) सुभाषचन्द्र बोस ने
(D) एम.एम. राय ने
उत्तर :- (C) सुभाषचन्द्र बोस ने
32.कैबिनेट मिशन 1946 ई० में भारत आया, कौन इसके सदस्य नहीं थे?
(A) क्रिप्स
(B) एवरी
(C) पैथिक लारेंस
(D) अलेक्जेण्डर
उत्तर :- (B) एवरी
33.भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम कब बना?
(A) 4 जुलाई, 1947 ई० को
(B) 18 जुलाई, 1947 ई० को
(C) 20 जुलाई, 1947 ई० को
(D) 15 अगस्त, 1947 ई. को
उत्तर :- (B) 18 जुलाई, 1947 ई० को
34.सीधी कार्रवाई की धमकी किसने दी ?
(A) हिन्दू महासभा
(B) मुस्लिम लीग
(C) स्वराज दल
(D) काँग्रेस
उत्तर :- (B) मुस्लिम लीग
35.द्वितीय विश्व युद्ध किस वर्ष प्रारम्भ हुआ?
(A) 1937 ई.
(B) 1939 ई.
(C) 1942 ई०
(D) 1945 ई.
उत्तर :- (B) 1939 ई.
36.भारतीय संविधान के अनुसार संप्रभुता निहित है-
(A) राष्ट्रपति में
(B) प्रधानमंत्री में
(C) न्यायपालिका में
(D) संविधान में
उत्तर :- (D) संविधान में
37.संविधान सभा में कुल कितने सत्र हुए थे?
(A) 11
(B) 19
(C) 21
(D) 29
उत्तर :- (A) 11
38.सोमनाथ लाहिड़ी का जिस राजनीतिक दल से सम्बन्ध था, वह था-
(A) कम्युनिस्ट पार्टी
(B) हिन्दू महासभा
(C) काँग्रेस पार्टी
(D) मुस्लिम लीग
उत्तर :- (A) कम्युनिस्ट पार्टी
39.रामानन्द के शिष्य कौन थे ?
(A) रैदास
(B) कबीर
(C) धन्ना एवं पीपा
(D) इनमें से सभी
उत्तर :- (D) इनमें से सभी
40.बहादुर शाह जफर को देश निकाला कर कहाँ भेजा गया ?
(A) सिंगापुर
(B) बंकिघमशायर
(C) रंगून
(D) कोलम्बो
उत्तर :- (C) रंगून
41.’काला कानून’ किसे कहा गया?
(A) रॉलेट ऐक्ट
(B) इल्बर्ट बिल
(C) वुड डिस्पैच
(D) बंगाल प्रस्ताव
उत्तर :- (A) रॉलेट ऐक्ट
42.साइमन कमीशन का भारतीयों द्वारा विरोध क्यों किया गया?
(A) अयोग में एक भी भारतीय सदस्य न होने के कारण
(B) आयोग द्वारा अत्याचार करने के कारण
(C) आयोग में अधिक सदस्य होने के कारण
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (A) अयोग में एक भी भारतीय सदस्य न होने के कारण
43.अखिल भारतीय किसान सभा का पहला अधिवेशन कहाँ हुआ था?
(A) फैजाबाद
(B) लखनऊ
(C) दिल्ली
(D) सूरत
उत्तर :- (B) लखनऊ
44.भारत छोड़ो आन्दोलन कब हुआ था?
(A) 8 अगस्त, 1942 में
(B) 6 अगस्त, 1940 में
(C) 25 जनवरी, 1949 को
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (A) 8 अगस्त, 1942 में
45.निम्नलिखित में से कौन-सा एक आन्दोलन डांडी मार्च से शुरू हुआ?
(A) स्वदेशी आंदोलन
(B) सविनय अवज्ञा आंदोलन
(C) असहयोग आंदोलन
(D) भारत छोड़ा आंदोलन
उत्तर :- (B) सविनय अवज्ञा आंदोलन
46.महात्मा गाँधी का जन्म हुआ—
(A) 2 अक्टूबर, 1869, गुजरात
(B) 2 अक्टूबर, 1866, कोलकाता
(C) 2 अक्टूबर, 1869, राजस्थान
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (A) 2 अक्टूबर, 1869, गुजरात
47.’सर’ की उपाधि किसने वापस की थी?
(A) महात्मा गाँधी
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(D) जवाहरलाल नेहरू
उत्तर :- (C) रवीन्द्र नाथ टैगोर
48.कोल विद्रोह के नेता कौन थे?
(A) सिधू कान्हू
(B) बिरसा मुण्डा
(C) तीरत सिंह
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (D) इनमें से कोई नहीं
49.शुद्धि आन्दोलन जिस संस्था या संगठन ने चलाया, वह था
(A) ब्रह्म समाज
(B) आर्य समाज
(C) यंग बंगाल आन्दोलन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (B) आर्य समाज
50.लीग ने प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस मनाने का ऐलान (घोषणा) किया था-
(A) 16 अगस्त, 1946
(B) 16 अगस्त, 1948
(C) 11 अगस्त, 1945
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (A) 16 अगस्त, 1946
51.दिल्ली किस नदी के किनारे स्थित है ?
(A) सोन
(B) यमुना
(C) गोमती
(D) गंगा
उत्तर :- (B) यमुना
52.लिंगायत आंदोलन का प्रादुर्भाव कहाँ हुआ ?
(A) तमिलनाडु
(B) कर्नाटक
(C) उड़ीसा
(D) कश्मीर
उत्तर :- (B) कर्नाटक
53.इब्नबतूता कितने वर्षों तक भारत में रहा ?
(A) 8 वर्ष
(B) 10 वर्ष
(C) 14 वर्ष
(D) 16 वर्ष
उत्तर :- (C) 14 वर्ष
54.विजयनगर साम्राज्य से संबंधित वंश है:
(A) संगम वंश
(B) सुलुव वंश
(C) तुलुव वंश
(D) इनमें से सभी
उत्तर :- (D) इनमें से सभी
55.भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना कब हुई ?
(A) 1206 ई.
(B) 1336 ई.
(C) 1526 ई॰
(D) 1556 ई.
उत्तर :- (C) 1526 ई॰
56.पाकिस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में कब अस्तित्व में आया ?
(A) 26 जनवरी, 1947
(B) 30 जनवरी, 1947
(C) 14 अगस्त, 1947
(D) 15 अगस्त, 1947
उत्तर :- (C) 14 अगस्त, 1947
57.शेरशाह ने चौसा के युद्ध में किसे पारित किया ?
(A) बाबर
(B) हुमायूँ
(C) अकबर
(D) जहाँगीर
उत्तर :- (B) हुमायूँ
58.अवश्मेघ यज्ञ का आयोजन क्यों किया जाता था ?
(A) शाही संप्रभुता के लिए
(B) व्यापार के लिए
(C) ‘A’ और ‘B’ दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (A) शाही संप्रभुता के लिए
59.मोहनजोदड़ो किस नदी के किनारे स्थित है?
(A) सतलज
(B) सरस्वती
(C) रावी
(D) सिन्धु
उत्तर :- (D) सिन्धु
60.सिन्धु सभ्यता में मुहर बनता था-
(A) सेलखड़ी का
(B) लोहा का
(C) ताँबा का
(D) इनमें सभी का
उत्तर :- (A) सेलखड़ी का
61.किस भारतीय शासक को नेपोलियन की संज्ञा दी गई है?
(A) चन्द्रगुप्त मौर्य
(B) कनिष्क
(C) समुद्रगुप्त
(D) हर्षवर्द्धन
उत्तर :- (C) समुद्रगुप्त
62.सोलह महाजनपदों में सबसे शक्तिशाली महाजनपद कौन था?
(A) मगध
(B) अवन्ती
(C) कौशल
(D) गांधार
उत्तर :- (A) मगध
63.किस शिलालेख में अशोक के कलिंग विजय का उल्लेख है?
(A) प्रथम
(B) सप्तम
(C) दशम
(D) तेहरवाँ
उत्तर :- (D) तेहरवाँ
64.’अर्थशास्त्र’ की रचना कब हुई थी?
(A) छठी शताब्दी ईसा पूर्व में
(B) पाँचवीं शताब्दी ईसा पूर्व में
(C) चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में
(D) तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में
उत्तर :- (C) चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में
65.वज्जि को सामाजिक ग्रन्थों में कहा गया है-
(A) गणसंघ
(B) गणतंत्र
(C) राजतंत्र
(D) इनमें से सभी
उत्तर :- (A) गणसंघ
66.पाटलिपुत्र नगर की स्थापना की गई थी-
(A) मुंडक द्वारा
(B) बिंबिसार द्वारा
(C) उदयिन द्वारा
(D) अजातशत्रु द्वारा
उत्तर :- (C) उदयिन द्वारा
67.कुरुक्षेत्र का युद्ध किसने जीता?
(A) पांडव
(B) कौरव
(C) संथाल
(D) मंगोल
उत्तर :- (A) पांडव
68.अम्बा, अम्बालिका किसकी पत्नियाँ थीं?
(A) चित्रांगद
(B) विचित्रवीर्य
(C) पाण्डु
(D) दुर्योधन
उत्तर :- (B) विचित्रवीर्य
69.द्रौपदी किसकी पत्नी थी?
(A) अर्जुन
(B) नकुल
(C) सहदेव
(D) इन सभी की
उत्तर :- (D) इन सभी की
70.महाभारत के किस पर्व में वर्ण व्यवस्था का उल्लेख मिलता है?
(A) आदिपर्व
(B) भीष्मपर्व
(C) शान्तिपर्व
(D) इनमें से सभी में
उत्तर :- (C) शान्तिपर्व
71.साँची का स्तूप किस धर्म से सम्बन्धित है?
(A) बौद्ध
(B) जैन
(C) ब्राह्मण
(D) सिक्ख
उत्तर :- (A) बौद्ध
72.श्वेताम्बर और दिगम्बर का सम्बन्ध किस धर्म से है?
(A) हिन्दू
(B) बौद्ध
(C) शैव
(D) जैन’
उत्तर :- (D) जैन’
73.प्रारंभिक बौद्ध धार्मिक ग्रंथ किस भाषा में लिखे गए हैं-
(A) प्राकृत
(B) पालि
(C) संस्कृत
(D) अपभ्रंश
उत्तर :- (B) पालि
74.बौद्ध साहित्य मुख्य रूप में लिखा गया था-
(A) संस्कृत में
(B) पालि में
(C) प्राकृत में
(D) हिन्दी में
उत्तर :- (B) पालि में
75.कुण्डलवन (कश्मीर) में चतुर्थ बौद्ध संगीति किस शासक के काल में हुई?
(A) अजातशत्रु
(B) कनिष्क
(C) अशोक
(D) कालाशोक
उत्तर :- (B) कनिष्क
76.हीनयानी पुस्तकें किस भाषा में हैं?
(A) संस्कृत
(B) पाली
(C) प्राकृत
(D) बौद्ध
उत्तर :- (B) पाली
77.महावीर स्वामी की पुत्री अणोज्या प्रियदर्शना का विवाह किससे हुआ?
(A) आनन्द
(B) उपालि
(C) जमालि
(D) इनमें से किसी से नहीं
उत्तर :- (C) जमालि
78.अलबरूनी किसके साथ भारत आया था?
(A) मुहम्मद-बिन-कासिम
(B) महमूद गजनवी
(C) मुहम्मद गोरी
(D) बाबर
उत्तर :- (B) महमूद गजनवी
79.वास्को-डि-गामा कब भारत पहुँचा ?
(A) 17 मई, 1498 ई.
(B) 17 मार्च, 1598 ई.
(C) 17 मार्च, 1498 ई०
(D) 17 मई, 1598 ई.
उत्तर :- (A) 17 मई, 1498 ई.
80.अनेक विदेशी यात्रियों ने भारत की जिन दो चीजों को असामान्य माना है, वे हैं-
(A) दूध तथा अंडे
(B) नारियल तथा पान
(C) पपीता तथा टमाटर
(D) खरबूज तथा तरबूज
उत्तर :- (B) नारियल तथा पान
81.पुष्टिमार्ग का जहाज किसे कहा जाता था ?
(A) कबीर
(B) बल्लभाचार्य
(C) नानक
(D) रैदास
उत्तर :- (B) बल्लभाचार्य
82.राजकुमार दारा का सम्बन्ध किस सिलसिले से था?
(A) चिश्ती
(B) मुहारवर्दी
(C) कादिरी
(D) इनमें से सभी से
उत्तर :- (C) कादिरी
83.बंगाल के प्रसिद्ध सन्त कौन थे?
(A) चैतन्य महाप्रभु
(B) गुरुनानक
(C) कबीर
(D) बाबा फरीद
उत्तर :- (A) चैतन्य महाप्रभु
84.भारत में मुगलवंश का संस्थापक कौन था?
(A) बाबर
(B) हुमायूँ
(C) अकबर
(D) जहाँगीर
उत्तर :- (A) बाबर
85.विजयनगर का महानतम् शासक कौन था?
(A) वीर नरसिंह
(B) कृष्णदेव राय
(C) अच्युत राय
(D) सदाशिव राय
उत्तर :- (B) कृष्णदेव राय
86.चोलों की सबसे छोटी प्रशासनिक इकाई कौन थी?
(A) उर
(B) मंडलम
(C) वलनाडू
(D) कुर्रम
उत्तर :- (A) उर
87.होयसलों के राज्य का विकास हुआ था-
(A) केरल में
(B) महाराष्ट्र में
(C) कर्नाटक में
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (C) कर्नाटक में
88.प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर कहाँ स्थित है?
(A) हम्पी
(B) बेलूर
(C) चिदम्बरम्
(D) श्रीरंगम
उत्तर :- (A) हम्पी
89.रूस में भारत विद्या का जनक किसे कहा जाता है?
(A) निकोली कोण्टी
(B) अफनासी निकितन
(C) जी०एस० लिविदेव
(D) डेमिंगौस पेइस
उत्तर :- (C) जी०एस० लिविदेव
90.अपना यात्रा वृतान्त ‘मतलऽसादेन’ नाम से किस विदेशी यात्री ने लिखा-
(A) डेमिंगौस पेइस
(B) अब्दुर्रज्जाक
(C) निकोलो कोण्टी
(D) फर्नाओ नूनीज
उत्तर :- (B) अब्दुर्रज्जाक
91.तेनालीराम का सम्बन्ध किस राजवंश से है?
(A) विजयनगर
(B) बीजापुर
(C) मुगल
(D) बहमनी
उत्तर :- (A) विजयनगर
92.’आइन-ए-अकबरी’ कितने भागों में विभक्त है?
(A) दो
(B) तीन
(C) चार
(D) पाँच
उत्तर :- (D) पाँच
93.मुगल काल में भारत में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाले फसलें थीं-
(A) चावल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा आदि
(B) चाय, कॉफी, नील आदि
(C) तिलहन, दाल, अफीम आदि
(D) उपर्युक्त में से कोई भी विकल्प ठीक नहीं है
उत्तर :- (A) चावल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा आदि
94.खरीफ फसल किस ऋतु में होती है?
(A) शीत
(B) पतझड़
(C) बसन्त
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :- (D) इनमें से कोई नहीं
95.पेशकश का अर्थ था-
(A) हिन्दुओं द्वारा दिये जाने वाला एक धार्मिक कर
(B) मुगल राज्य के द्वारा ली जाने वाली एक प्रकार की भेंट
(C) युद्ध स्थल से लूटा हुआ माल
(D) मराठा द्वारा अंग्रेजों से वसूला गया तटकर
उत्तर :- (B) मुगल राज्य के द्वारा ली जाने वाली एक प्रकार की भेंट
96.शिकार के समय रास्ते में पड़ने वाले गाँव में भू-राजस्व सम्बन्धी जानकारी किस सम्राट ने सर्वप्रथम प्राप्त की?
(A) अकबर
(B) हुमायूँ
(C) जहाँगीर
(D) शाहजहाँ
उत्तर :- (A) अकबर
97.भारत में तम्बाकू का पौधा लाया गया-
(A) अंग्रेजों द्वारा इंग्लैण्ड से
(B) हूणों द्वारा
(C) पुर्तगालियों द्वारा पुर्तगाल से
(D) अरबों द्वारा
उत्तर :- (C) पुर्तगालियों द्वारा पुर्तगाल से
98.शेरशाह ने किस मुगल सम्राट को हराया था?
(A) बाबर
(B) हुमायूँ
(C) अकबर
(D) जहाँगीर
उत्तर :- (B) हुमायूँ
99.औरंगजेब ने अपने जीवन का अंतिम भाग बिताया-
(A) पश्चिमी भारत में
(B) उत्तरी भारत में
(C) पूर्वी भारत में
(D) दक्षिणी भारत में
उत्तर :- (D) दक्षिणी भारत में
100.पानीपत का प्रथम युद्ध किस वर्ष हुआ था?
(A) 1509 ई० में
(B) 1526 ई. में
(C) 1556 ई० में
(D) 1761 ई. में
उत्तर :- (B) 1526 ई. में
---
👉 ये भी पढ़ें - Bihar Board Class 12 Study Material
| Bihar Board Class 12 Study Material | |
| BSEB Class 12 Books | Bihar Board Class 12 Objective Questions |
| BSEB Class 12 Previous Year Questions Paper | BSEB Class 12 Model Papers |
| BSEB Class 12 Syllabus | |
Quiz
Get latest Exam Updates
