Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

दो बैलों की कथा Test 1

Result Self Studies

दो बैलों की कथा Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    लेखक के अनुसार जब हम किसी मनुष्य को निम्नस्तर का मूर्ख कहते हैं, तो उसे गधे की संज्ञा क्यों देते हैं?

    Solution

    गधे के सीधेपन के कारण लोग उसे मूर्ख कहते हैं। वह मूर्ख नहीं होता परन्तु लोगों द्वारा जो कार्य उसे दिया जाता है, वह कर लेता है। विरोध नहीं करता, ऐसे में लोग उसे मूर्ख कह बैठते हैं। क्योंकि वह अपनी शक्ति से कई गुना बोझ उठाकर चलता जाता है। ऐसा नहीं है कि उसमें समझ नहीं है। परन्तु उसमें अन्याय के विरूद्ध आवाज़ उठाने की शक्ति नहीं होती है इसलिए वह मूर्ख कहा जाता है। यदि मनुष्य में कोई ऐसा व्यक्ति होता है, तो उसे इसी कारण गधा कहा जाता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 2
    1 / -0

    "सीधापन संसार के लिए उपयुक्त नहीं है।" इस कथन का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

    Solution

    इस कथन का अर्थ है हमेशा अन्याय को सहना सही नहीं होता। भारतीय अपने सीधेपन के कारण अंग्रेज़ों के अत्याचार सहे जा रहे थे। वे घर-परिवार के कारण चुप हो जाते। परिणाम उन पर और अत्याचार होता। जैसे गधा सीधा होता है। उस पर जितना लाद दो वह फिर भी कार्य करता रहता है। कभी किसी से कुछ नहीं कहता। अत: यदि वह एक बार मालिक के द्वारा किए गए अन्याय का जवाब दे, तो उसकी इतनी खराब स्थिति नहीं हो। परन्तु सीधेपन के कारण वह सब कुछ सहता चलता जाता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 3
    1 / -0

    भैरों की लड़की बैलों को बहुत दुलार करती थी। उसका बैलों से इतना आत्मीयता संबंध होने के पीछे क्या कारण रहा होगा?

    Solution

    भैरों की लड़की के घर में जबसे झूरी के बैल आए थे। उनके साथ दुर्व्यवहार होता था। वह पहली बार भैरों के घर से भाग गए थे। जिसका बदला भैरों अब निकाल रहा था। भैरों ने दूसरा व्यवहार किया था। उसकी दूसरी पत्नी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करती थी। बच्ची को बैलों की दशा भी अपने समान ही (समतुल्य) लगी। अत: वह बैलों को बहुत दुलार करती थी और यही कारण भी था की उसका बैलों से आत्मीयता का संबंध जुड़ गया।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 4
    1 / -0

    लेखक ने दोनों बैलों में से सहनशील शब्द का प्रयोग किसके लिए किया है?

    Solution

    हीरा सहनशील स्वभाव का है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 5
    1 / -0

    (i) स्वतंत्रता मनुष्य का अधिकार है।

    (ii) स्त्रियों का सम्मान किया जाना चाहिए।

    (iii) मनुष्य को परोपकार करना चाहिए।

    (iv) आपसी सहयोग को महत्व देना चाहिए।

    (v) एकता की शक्ति में बहुत बल है।

    (vi) सभी को समान समझना चाहिए।

    (vii) अपने विरोधियों को क्षमा नहीं करना चाहिए।

     

    ऊपर दिए कथनों को पढ़िए और बताइए इनमें से कौन-सी नीतिपूर्ण बातें पाठ में उभरकर आई हैं?

    Solution
    • स्वतंत्रता मनुष्य का अधिकार है।

    • स्त्रियों का सम्मान किया जाना चाहिए।

    • मनुष्य को परोपकार करना चाहिए।

    • आपसी सहयोग को महत्व देना चाहिए।

    • एकता की शक्ति में बहुत बल है।

    • सभी को समान समझना चाहिए।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 6
    1 / -0

    "हम अपना धर्म क्यों छोड़े?"

     

    ऊपर दिए वाक्य में 'धर्म' शब्द का उल्लेख आया है। लेखक के अनुसार इसका क्या अभिप्राय है?

    Solution

    लेखक ने धर्म शब्द का उल्लेख किया है। उसके अनुसार अपने कर्त्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना है। यहाँ धर्म से मतलब पूजा, अर्चना, व्रत-पूजा या धार्मिक समुदाय (हिन्दु, मुस्लिम, सिख या ईसाइ) से नहीं है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 7
    1 / -0

    हीरा और मोती में यदि गहरी मित्रता नहीं होती, तो उनका क्या होता?

    Solution

    हीरा और मोती में यदि गहरी मित्रता नहीं होती, तो दोनों विषम परिस्थितियों से लड़ नहीं पाते।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 8
    1 / -0

    पाठ के आधार पर बताओ कि किन पात्रों के मध्य संबंध मज़बूत थे?

    Solution

    पूरे पाठ में हीरा और मोती के मध्य संबंध मज़बूत थे। किसी भी प्रकार की विषम परिस्थितियाँ उनके मित्रता के बंधन को नहीं तोड़ पाई थी। उनका रिश्ता हमेशा मज़बूत रहा।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 9
    1 / -0

    झूरी की पत्नी ने दोनों के माथे चूम लिए क्योंकि-

    Solution

    झूरी की पत्नी बैलों को देखकर प्रसन्नता से भर गई थी। जब पहली बार बैल भाग कर आए थे, तो वह अगले दिन ही पहुँच गए थे। परन्तु दूसरी बार में आने में उन्हें बहुत समय लग गया था। उसे अपनी गलती का एहसास हुआ होगा। उन्हें दोबारा पास देकर उसने उनका माथा चूम लिया।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 10
    1 / -0

    पाठ में 'दीवार का गिरना' किस बात का प्रतीक था?

    Solution

    पाठ में दीवार का गिरना परतंत्रता के बंधन खुलने के प्रतीक स्वरूप था। वे सब कांजीहौस में फंसे हुए थे। अपने ज़ोर से हीरा ने दीवार गिरा दी और आज़ादी पा ली थी। वह अलग बात है कि वह मोती के कारण वहाँ से गया नहीं। प्रेमचंद लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से परतंत्रता के विरूद्ध खड़ा करते हैं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 11
    1 / -0

    गाँव में बाल-सभा ने मोती और हीरा को अभिनंदन-पत्र देने का निश्चय किया था। उन्होंने ऐसा क्या कार्य किया कि बाल-सभा ने यह निर्णय लिया?

    Solution

    हीरा-मोती दोनों को झूरी का साला अपने गाँव ले गया था। पहली बार में दोनों रस्सी तोड़कर भाग आए थे।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 12
    1 / -0

    "दो बैलों की कथा" में एक शिक्षा छिपी हुई है। बताइए वह क्या है?

    Solution

    दो बैलों की कथा हमें शिक्षा देती है कि अपनी स्वतंत्रता को बनाए रखना चाहिए। स्वतंत्रता हमारा अधिकार है। यदि कोई हमारी स्वतंत्रता का हनन करता है, तो हमें उसके विरूद्ध आवाज़ उठानी चाहिए।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 13
    1 / -0

    (i) मालिक से बिछोह।

    (ii) पसंद का भोजन न मिलना।

    (iii) प्रेम व अपनत्व का अभाव।

    (iv) अत्यधिक दुर्व्यवहार।

     

    झूरी के पास बैल सदा प्रसन्न रहते थे। परन्तु झूरी के साले के पास जाकर वह प्रसन्न नहीं रह पाते थे। उसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं? ऊपर दिए कथनों से स्पष्ट कीजिए।

    Solution

    मोती और हीरा दोनों को झूरी के साले के पास जाकर अच्छा नहीं लगता था क्योंकि मालिक से बिछोह, मन पसंद भोजन न मिलना, प्रेम व अपनत्व का अभाव तथा अत्यधिक दुर्व्यवहार उनके साथ होता था। यह सब बातें झूरी के साले के यहाँ न रहने का कारण था।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 14
    1 / -0

    हीरा और मोती के जीवन में इतनी विषम परिस्थितियाँ आई। परन्तु इन विषम परिस्थितियों का प्रभाव उनके मध्य एक चीज़ को नहीं हिला पाया। पाठ के आधार पर बताइए वह क्या है?

    Solution

    विषम परिस्थितियाँ हीरा और मोती के मध्य उनकी मित्रता को नहीं हिला पाया। दोनों मित्रता की डोरी से बंधे हुए थे। हर मुसीबत की घड़ी में दोनों साथ रहे। जब मित्रता का सहारा होता है, तो विश्वास और बल मिल ही जाता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 15
    1 / -0
    "तो क्या चिंता? इतना हो गया कि नौ-दस प्राणियों की जान बच गई। वे सब तो आशीर्वाद देंगे।"

     

    मोती के इस कथन में किस बात पर बल दिया गया है?

    Solution

    मोती के इस कथन में परहित के लिए सदैव तत्पर रहने की बात पर बल दिया गया है। मनुष्य कोई भी कार्य करता है, तो स्वहित से प्रेरित होता है। परन्तु जो लोग परहित के लिए कार्य करते हैं, वह समाज द्वारा पूजे जाते हैं।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 16
    1 / -0

    बच्ची ने अपने पिता के विरूद्ध जाकर हीरा और मोती को भगा दिया था। ऐसा करने के पीछे क्या कारण था?

    Solution

    बच्ची ने अपने पिता के विरूद्ध जाकर हीरा और मोती को इसलिए भगा दिया था क्योंकि वह बैलों को मरने से बचाना चाहती थी। उसके पिता बैलों से नाराज थे और उन्हें मारकर ही उन्हें शांति मिलने वाली थी। बच्ची से पिता का यह अन्याय नहीं देखा गया और उसने बैलों को भगा दिया।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 17
    1 / -0

    परोपकार, और वात्सल्य के भाव होने की कोई उम्र नहीं होती है। यह ऐसे भाव हैं, जो मनुष्य में छोटे से ही विद्यमान रहते हैं। बताइए कि ये दोनों भाव पाठ के किस पात्र के अंदर विद्यमान हैं?

    Solution

    परोपकार करने तथा वात्सल्य देने की कोई उम्र नहीं होती है। यह कथन भैरों की बेटी से सिद्ध होता है। झूरी, भैरों और झूरी की पत्नी पूरी तरह से परिपक्व हैं। उन्हें परोपकार और वात्सल्य के मायने पता हैं। फिर भी उनमें इनके अंश नज़र नहीं आते हैं। भैरों की बेटी बहुत छोटी है। इन शब्दों के वह अर्थ, तो क्या नाम भी नहीं जानती है। परन्तु इसके बाद भी वह हीरा और मोती को रोटी खिलाती है तथा उन्हें मरने से बचाती है। उन्हें रात में आकर प्रेम से सहलाना, वात्सल्य बरसाना तथा उन्हें भगा देना इस बात का प्रमाण है कि परोपकार और वात्सल्य देने की कोई उम्र नहीं होती है। ये भावनाएँ मनुष्य में विद्यमान होती हैं।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 18
    1 / -0
    "सभी जानवर प्रसन्न थे, चिकने, चपल। कोई उछलता था, कोई आनंद से बैठा पागुर करता था। कितना सुखमय जीवन था इनका; पर कितने स्वार्थी हैं सब। किसी को चिंता नहीं कि उनके दो भाई  बधिक के हाथ पड़े कैसे दुखी हैं।"

     

    ऊपर दिए गद्यांश को पढ़िए और बताइए कि लेखक इसमें क्या दर्शाना चाहता है?

    Solution

    इस पंक्ति में लेखक गुलाम भारत में भारतीयों का व्यवहार दिखाना चाहता था। जहाँ लोगों को देश और देशभक्तों से कोई सरोकार नहीं था। उन्हें बस अपनी खुशी और सुख चाहिए था। देश के पीछे लड़ने वालों की दशा पर न उनकी दया आती थी और न सहानुभूति होती थी।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 19
    1 / -0

    प्रस्तुत कहानी में किसने शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाई थी?

    Solution

    प्रस्तुत कहानी में हीरा और मोती ने शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाई थी।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 20
    1 / -0
    "सांड को भी संगठित शत्रुओं से लड़ने का तजरबा नहीं था।"

     

    ऊपर दिए कथन में लेखक का संगठित कहने के पीछे क्या अभिप्राय है?

    Solution

    संगठित कहने के पीछे लेखक का अभिप्राय एकता की शक्ति को दिखाना था। यह बात तो सभी जानते हैं कि संगठित होकर यदि शत्रुओं से लड़ा जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। प्रेमचंद इस शब्द के माध्यम से एकता की शक्ति को दिखाना चाहते थे। वह सीधे तौर पर न कहकर अपनी बात इस तरह कहते हैं ताकि साँप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे।

    सही उत्तर (क) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now