Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

सवैये Test 1

Result Self Studies

सवैये Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    तालिका में

    (i) सवैये की भाषा अवधी है।

    (ii) कवि मनुष्य जन्म नहीं लेना चाहता है।

    (iii) सवैया छंद है।

    (iv) इसके रचियता रसखान हैं।

     

    ऊपर दिए कथनों में से कौन-सा कथन सत्य है और कौन-सा असत्य? नीचे दिए गए विकल्पों के आधार बताइए।

    Solution

    1. सवैये की भाषा अवधी है। यह कथन असत्य है। सवैये की भाषा ब्रज है।

    2. कवि मनुष्य जन्म नहीं लेना चाहता है। यह कथन भी असत्य है। कवि मनुष्य जन्म लेना चाहता है ताकि वह ब्रज में बसना चाहता है।

    3. पाठ में दी गई रचनाएँ सवैया छंद का उदाहरण है। यह कथन सत्य है। पाठ में दी गई सभी रचनाएँ सवैया छंद का उदाहरण है। इस छंद में वर्ण का महत्व होता है । अत: यह वर्णिक छंद है। इसके हर चरण में 22 से लेकर 26 वर्णों का समावेश होता है।

    4. इसके रचियता रसखान है। यह कथन सत्य है। यह रसखान द्वारा रचित सवैये हैं।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 2
    1 / -0

    पहले सवैये से किस प्रकार के भाव का पता चलता है?

    Solution

    पहले सवैये में कवि के द्वारकाधीश और उनकी जन्मभूमि के प्रति प्रेमभाव का पता चलता है। वह पहले सवैये में अपने आराध्य श्रीकृष्ण और उनकी क्रीड़ास्थली ब्रज के प्रति प्रेमभाव को प्रकट करते हैं।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 3
    1 / -0

    आठ प्रकार की सिद्धियों का सुख कवि किसके समक्ष त्याग सकता है?

    Solution

    आठ प्रकार की सिद्धियों का सुख कवि गाय चराने के सुख के समक्ष त्यागने को तैयार है। ब्रजभूमि में उनके आराध्य देव श्रीकृष्ण ने नाना प्रकार की लीलाएँ की थीं। वह अपने बाल सखों के साथ गाए चराने जाए करते थे। वह अपने आराध्य की भांति ही इस कार्य को करके स्वयं को सुखी बनाना चाहते हैं। आठ  प्रकार की सिद्धियाँ उन्हें यह सुख नहीं दिला सकती है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 4
    1 / -0

    हिन्दू धर्म में मान्यता है कि आत्मा बारम्बार जन्म लेती रहता है। कवि इस मान्यता में अपनी गहरी आस्था दिखाते हुए अगले जन्म में किस प्रकार की कामना करता है?

    Solution

    कवि अगले जन्म में अपने प्रभु श्रीकृष्ण की भूमि में उत्पन्न होने की कामना करता है। इस तरह वह  अपने आराध्य को अपने समीप ही रखना चाहता है। 

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 5
    1 / -0

    'पाहन' ब्रज भाषा का शब्द है। बताइए हिन्दी में इस शब्द का क्या अर्थ है?

    Solution

    'पाहन' शब्द का अर्थ हिन्दी में पत्थर होगा। रसखान जी के अनुसार यदि वह अगले जन्म में पत्थर के रूप में आते हैं, तो गोर्वधन पर्वत के पत्थर के रूप में आना चाहेंगे क्योंकि उनके आराध्य ने उसे अपनी छोटी अंगुली में उठाया था।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 6
    1 / -0

    (i)   परमभक्त

    (ii) परमप्रेमी

    (iii) परमविद्वान

    (iv) परमज्ञानी

    (v) ऊपर दिए सभी।

    (vi) उपरोक्त कोई भी नहीं।

     

    ऊपर दिए गए विकल्पों के आधार पर बताओ कि पाठ में दिए गए सवैयों से रसखान की किस प्रकार की  विशेषताएँ सामने आती हैं।

    Solution

    पाठ में दिए गए सवैयों से रसखान की निम्नलिखित विशेषताएँ सामने आती हैं;

    वे भगवान श्रीकृष्ण के परमभक्त थे। उनकी भक्ति में कृष्ण के प्रति अतुलनीय प्रेम झलकता हैं, जिससे वह परमप्रेमी भी दिखाई पड़ते हैं। उनके सवैये की भाषा परिष्कृत है, भाषा में उनकी बहुत अच्छी पकड़ है, अपने आराध्य कृष्ण के सौंदर्य को बड़ी सुंदरता से दर्शाते हैं इस तरह वह परमज्ञानी और परमविद्वान भी दिखाई पड़ते हैं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 7
    1 / -0
    यह बात सर्वविदित है कि राधा कृष्ण से बहुत प्रेम करती थी। परन्तु राधा के अतिरिक्त और भी लोग कृष्ण से राधा के समान ही प्रेम करते थे।

     

    ऊपर दिए कथन को पढ़िए और दूसरे सवैये के आधार पर बताइए कि ये लोग कौन थे?

    Solution

    ब्रजवासी, उद्धव तथा द्वारकावासी कृष्ण से बहुत प्रेम करते थे। परन्तु उनका प्रेम प्रभु और भक्त का था।  लेकिन गोपियाँ ऐसी थी जो कृष्ण से राधा के समान प्रेम करती थी। उनके लिए कृष्ण भगवान नहीं थे अपितु उनके लिए सब कुछ थे। वे कृष्ण को अपने प्रियतम के समान समझती थी और मन-ही-मन अपना सबकुछ मान चुकी थी।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 8
    1 / -0

    गोपियाँ किसका स्वाँग भर रही है?

    Solution

    गोपियाँ कृष्ण का स्वाँग भरती है। कृष्ण के न होने पर वह उसका स्वाँग भरकर अपने ह्दय को बहलाने का प्रयास करती हैं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 9
    1 / -0

    I

    II

    1.

    नवौ निधि

    य.

    ब्रजभूमि

    2.

    सौत

    र.

    बाँसुरी

    3.

    रसखान का प्रेम

    ल.

    अंलकार

    4.

    -

    व.

    राधा

     

    ऊपर दिए स्तंभों के देखिए और नीचे दिए गए विकल्पों में से इनका सही मिलान चुनिए?

    Solution

    I

    II

    1. नवौ निधि

    य.

    अंलकार- नवौ निधि में न वर्ण की एक से अधिक बारआवृत्ति होने के कारण अनुप्रास अंलकार है।
    2. सौत

    र.

    बाँसुरी- गोपियों को बाँसुरी सौत के समान लगती है क्योंकि वह कृष्ण के अधरों से लगती है।
    3. रसखान का प्रेम

    ल.

    ब्रजभूमि- पाठ में दिए गए सैवेयों में रसखान का प्रेम ब्रजभूमि से है क्योंकि यह उनके आराध्य श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 10
    1 / -0

    (1) काननि दै अँगुरी रहिबो जबहीं मुरली धुनि मंद बजैहै।

    (2) टेरि कहौं सिगरे ब्रजलोगनि काल्हि कोऊ कितनो समुझैहै।

    (3) कोटिक ए कलधौत के धाम करील के कुंजन ऊपर वारौं।

    (4) या लकुटी अरु कामरिया पर राज तिहूँ पुर के तजि डारौं।

     

    ऊपर दिए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए विकल्पों में से चुनकर बताइए कौन से अनुप्रास अंलकार के उदाहरण है?

    Solution

    'टेरि कहौं सिगरे ब्रजलोगनि काल्हि कोऊ कितनो समुझैहै।' के अंदर 'काल्हि कोऊ' के अंदर 'क' वर्ण की एक से अधिक बार आवृत्ति हुई है। अत: यहाँ अनुप्रास अंलकार है।

    'कोटिक ए कलधौत के धाम करील के कुंजन ऊपर वारौं।' के अंदर 'क' वर्ण की एक से अधिक बार आवृत्ति हुई है। अत: यहाँ अनुप्रास अंलकार है।

    सही उत्तर (ख) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now