Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

चंद्र गहना से लौटती बेर Test 1

Result Self Studies

चंद्र गहना से लौटती बेर Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    'अलसी' को कवि द्वारा किस रुप में दर्शाया है?

    Solution

    अलसी को कवि ने तरुणी नायिका के रुप में दर्शाया है। उसे देखकर ऐसा लगता है मानो कह रही हो जो मेरे मस्तक पर लगे पुष्प को छू देगा उसे मैं अपना ह्दय दान में दे दूँगी।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 2
    1 / -0

    कविता में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थान का उल्लेख मिलता है। वह कौन-सा है?

    Solution

    इस कविता में चित्रकूट नाम का उल्लेख मिलता है। ये नाम ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है। भगवान राम ने इस स्थान पर अपने वनवास के दिनों में निवास किया था। आगे चलकर कई कवियों ने अपनी रचनाओं में इस नाम का उल्लेख किया है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 3
    1 / -0

    'प्रेम की प्रिय भूमि उपजाऊ' –यह पंक्ति किसके लिए कही गई है?

    Solution

    'प्रेम की प्रिय भूमि उपजाऊ' यह पंक्ति गाँव के बाहर व्याप्त भूमि के लिए कही गई है। यह स्थान गाँव की सीमा के बाद और वन्यभूमि की सीमा के आरंभ के बीच में स्थित है। चारों तरफ शांति का साम्राज्य है। प्रकृति की सुंदरता मनुष्य के हस्तक्षेप के कारण अपने सौदंर्य की छटा बिखेर रही है। लेखक यहाँ बरबस खींचा चला आता है और यहीं पर बैठकर इसके रूप का रसपान करने लगता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 4
    1 / -0

    कविता में किसका सजीव चित्रण मिलता है?

    Solution

    कविता में ग्रामीण प्रकृति परिवेश का सजीव चित्रण मिलता है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 5
    1 / -0

    कविता की किन पंक्तियों से ज्ञात होता है कि कवि को शहरी जीवन से विरक्ति थी?

    Solution

    "दूर व्यापारिक नगर से प्रेम की प्रिय भूमि उपजाऊ अधिक है।" इन पंक्तियों में कवि व्यापारिक नगर बोलकर शहरी जीवन पर एक व्यंग्य कसता है। इससे ज्ञात होता है कि उसे शहरी जीवन से विरक्ति थी। उसे गाँव के बाहर की भूमि ऐसे प्रतीत होती है, जहाँ प्रेम ही प्रेम व्याप्त है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 6
    1 / -0

    कवि स्वयं को इस स्थान पर स्वच्छंद क्यों मानता है?

    Solution

    कवि स्वयं को इस स्थान पर स्वच्छंद मानता है क्योंकि प्रकृति के बीच आकर हर भेद मिट जाते हैं।  यहाँ उसे न कोई रोकने वाला है और न कोई टोकने वाला है। उसके अतिरिक्त शांत और प्रेम से भरी प्रकृति है। इसके रूप का रसपान करके वह स्वयं के खालीपन को भरने का प्रयास करता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 7
    1 / -0

    "प्यास जाने कब बुझेगी"-पंक्ति में किसकी प्यास की बात कही गई है, जो बुझने में नहीं आ रही है?

    Solution

    कवि ने पोखर किनारे पड़े पत्थरों को प्यासा बताया है। वह पोखर के पास रहने के बाद भी प्यासे हैं। उनकी प्यास है जोकि बुझने में नहीं आती है। यह कवि की अद्भुत कल्पना का एक रुप है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 8
    1 / -0

     

    एक बीते के बराबर

    यह हरा ठिगना चना,

    बाँधे मुरैठा शीश पर

    छोटे गुलाबी फूल का,

    सज कर खड़ा है।

     

     

    ऊपर दिए काव्यांश को पढ़िए और बताइए कि इन पंक्तियों में किस अलंकार की छटा बिखरी हुई है?

    Solution

    इन पंक्तियों में मानवीकरण अलंकार की छटा बिखरी हुई है। चने के पौधे को मनुष्य के समान  क्रियाकलाप करते हुए दिखाया गया है, जो मानवीकरण अंलकार का गुण है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 9
    1 / -0

    कवि ने किसे कुरुप कहा है?

    Solution

    कवि ने रींवा के पेड़ों को कुरुप कहा है। यह एक प्रकार का पेड़ होता है, जिसमें काँटेदार पत्ते होते हैं। यह बबूल के पेड़ जैसा ही दिखता है। यही कारण है इसे कवि ने कुरुप कहा है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 10
    1 / -0

    बगुला ध्यान-निद्रा में किस कारण से खड़ा है?

    Solution

    बगुला बहुत ही चतुर पक्षी माना जाता है। ध्यान-निद्रा की स्थिति के समान खड़े होकर यह शिकार को भ्रमित करता है। जब शिकार पूरी तरह से निश्चिंत हो जाता है, तो यह उसका शिकार कर लेता है। बगुले शिकार करने के लिए यही तरीका आज़माते हैं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 11
    1 / -0

    कविता में 'चंद्र गहना' नाम का उल्लेख मिलता। वह किसका नाम है?

    Solution

    'चंद्र गहना' एक गाँव का नाम है। जहाँ कवि घूमने गया था। कवि ने कविता में उसी का उल्लेख किया है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 12
    1 / -0

    इस कविता में कवि का कैसा रुप दृष्टिगोचर होता है?

    Solution

    इस कविता में कवि का प्रकृति-प्रेमी रुप दृष्टिगोचर होता है। वह प्रकृति के बीच स्वयं को सहज पाता है। उसको प्रकृति के बीच असीम आनंद की प्राप्ति होती है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 13
    1 / -0

    कविता में 'अलसी' शब्द आया है। यह क्या है?

    Solution

    अलसी एक पौधा है, जिसके बीज प्राप्त करने के लिए उसे उगाया जाता है। इसे तीसी के नाम से भी जाना जाता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 14
    1 / -0

    खेत के पास कैसा दृश्य व्याप्त था?

    Solution

    खेत के पास स्वयंवर सभा का एक दृश्य व्याप्त था। सरसों का पौधा विवाह योग्य हुई कन्या के समान लग रहा है। अलसी का पौधा हठीली लड़की के समान लगता है और चने का पौधा गुलाबी साफा बाँधे वर के समान दिख रहा है। कवि इस स्वयंवर सभा को देखकर बहुत प्रसन्न होता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 15
    1 / -0

    कवि के अनुसार कौन विवाह के योग्य कन्या के समान दिखाई दे रही है?

    Solution

    कवि के अनुसार सरसों का पौधा विवाह के योग्य हुई कन्या के समान दिखाई दे रहा है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 16
    1 / -0

    ध्यानमग्न निद्रा में कौन खड़ा है?

    Solution

    ध्यानमग्न निद्रा में एक बगुला खड़ा है। वह मछली का शिकार करने के लिए ध्यानमग्न निद्रा का अभिनय करता है। मछली जब उसकी तरफ से निश्चिंत हो जाती है, तो वह चट से मछली को पकड़ कर खा जाता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 17
    1 / -0

    'गोल' खंभा किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

    Solution

    गोल खंभा पोखर (तालाब) के लिए प्रयुक्त किया गया है। तालाब पर सूर्य की किरणें पड़ रही हैं। उसके कारण वह चमक रहा है। प्रकाश के कारण चमकता पोखर चाँदी के खंभे के समान लग रहा है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 18
    1 / -0

    किसका मीठा स्वर कवि को आकर्षित करता है?

    Solution

    तोते का मीठा स्वर कवि को अपनी ओर आकर्षित करता है। तोते को सुग्गा भी कहा जाता है। कवि ने कविता में तोते को सुग्गा कहकर ही संबोधित करता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 19
    1 / -0

    'जहाँ जुगुल जोड़ी' में कौन-सा अंलकार है?

    Solution

    इस पंक्ति में 'ज' वर्ण की एक से अधिक बार आवृति के कारण अनुप्रास अंलकार है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 20
    1 / -0

    कवि के पैरों तले क्या स्थित है?

    Solution

    कवि के पैरों में पोखर स्थित है। जिसका सौंदर्य उसे आश्चर्यचकित कर रहा है।

    सही उत्तर (ग) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now