Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

इस जल प्रलय में Test 1

Result Self Studies

इस जल प्रलय में Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    आधी रात के बाद भी बाढ़ के पानी का अता-पता नहीं था, तो लेखक ने इस बात से क्या अनुमान लगाया था?

    Solution

    आधी रात के बाद भी जब बाढ़ के पानी का अता-पता नहीं था, तो लेखक ने इस बात से यह अनुमान लगाया था कि इंजीनियरों ने टूटे तटबंधों को ठीक कर लिया होगा।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 2
    1 / -0

    प्रस्तुत पाठ के आधार पर बताइए लेखक किस प्रकार का व्यक्ति था?

    Solution

    प्रस्तुत पाठ में लेखक बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए समय-समय पर स्वयंसेवक, रिलीफ़वर्कर के रूप में जाया करता था। उसने पाठ में उल्लेख भी किया है कि यह काम उसने दस वर्ष की आयु से ही आरंभ कर दिया था। इतनी उम्र में दूसरों की सहायता करना परोपकार ही होता है। लेखक बहुत समय से बिना स्वार्थ के लोगों की सेवा करता आ रहा था। धन-दौलत देकर सहायता करने वाला व्यक्ति ही परोपकारी नहीं कहलाता है। अपने श्रम तथा शारीरिक क्षमताओं से जो किसी की सहायता करता है, वह भी परोपकारी कहलाता है। अतः हम कह सकते हैं कि लेखक परोपकारी प्रवृत्ति का व्यक्ति था।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 3
    1 / -0

    बाढ़ में सरकार द्वारा भेजी गई जनसंपर्क गाड़ी क्या कार्य करती थी?

    Solution

    जनसंपर्क गाड़ी का कार्य होता है कि लोगों को बाढ़ की स्थिति के विषय में अवगत करवाना। इस तरह लोग समय रहते सचेत हो जाते थे तथा अपनी सुरक्षा के इंतज़ाम समय रहते ही कर लेते थे।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 4
    1 / -0

    पाठ में 'मनिहारी' इलाके का उल्लेख आया है। इस इलाके में बाढ़ ने अपना प्रकोप दिखाया था। यह घटना किस सन में घटी थी?

    Solution

    मनिहारी इलाके में 1947 में भयानक बाढ़ आई थी। इस बाढ़ का उल्लेख लेखक ने पाठ में भी किया है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 5
    1 / -0

    रेडियो पर ऐसा कौन-सा समाचार प्रसारित हो रहा था कि सुनने वाले श्रोताओं का दिल दहल गया?

    Solution

    रेडियो पर समाचार आ रहा था कि बाढ़ का पानी पटना के आकाशवाणी केन्द्र को डूबाने वाला था।  वहाँ पर समाचार देने वाले व्यक्ति तथा अन्य कर्मचारियों का जीवन संकट में था। जिसे सुनकर श्रोताओं का दिल दहल गया।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 6
    1 / -0

    प्रस्तुत पाठ में नदियों का कौन-सा रूप उभरकर सामने आया है?

    Solution

    प्रस्तुत पाठ में नदियों का रौद्र रूप उभरकर सामने आया है। भारतीय समाज में नदियों को ममतामयी, जीवनदायनी, स्नेही माता के समान माना जाता है। परन्तु उसके रौद्र रूप को स्थान नहीं दिया गया है। लेकिन जब यह ममतामयी, स्नेही और जीवनदायनी माता क्रोध में आती है, तो रौद्र रूप धारण कर चारों ओर तबाही मचा देती है। इस पाठ में नदियों के इसी रोद्र रूप को दर्शाया गया है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 7
    1 / -0
    "दानापुर डूब रहा था तो पटनियाँ बाबू लोग उलटकर देखने भी नहीं गए।"

     

    ऊपर दिए गए वाक्य को पढ़िए और बताइए कि इसमें निहित व्यंग्य किस पर किया गया है?

    Solution

    ऊपर दिए गए कथन में निहित व्यंग्य शहरी बाबूओं पर किया गया है। अपने शहर में बाढ़ का सुनकर शहर के बाबू लोग बाढ़ की स्थिति का जायज़ा लेने पहुँच रहे थे। परन्तु जब यही स्थिति गाँवों में होती है, तो ये लोग वहाँ के लोगों की खोज खबर तक लेने नहीं जाते हैं। शहरी बाबूओं के इस दोगले व्यवहार पर व्यंग्य कसा गया है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 8
    1 / -0

    आलू, पीने का पानी, माचिस, मिट्टी का तेल, मोमबत्ती, इत्यादि की व्यवस्था लेखक ने क्यों की थी?

    Solution

    आलू, पीने का पानी, माचिस, मिट्टी का तेल, मोमबत्ती, इत्यादि की व्यवस्था लेखक ने इसलिए की ताकि बाढ़ में उसके पास यह पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों। बाढ़ में इस प्रकार की वस्तुओं की व्यवस्था करनी आवश्यक होती है। आलू खाने के लिए सस्ता और अच्छा विकल्प हो सकता है। यह शीघ्रता से खराब नहीं होता और सरलता से पकाया जा सकता है। पीने का पानी बाढ़ में उपलब्ध नहीं होता है। सारा पानी गंदा हो चुका होता है। अत: पीने के पानी की व्यवस्था आवश्यक होती है। माचिस, गैस तथा मोमबत्ती जलाने के लिए आवश्यक थी। मिट्टी का तेल गैस के खत्म होने पर खाने पकाने के लिए आवश्यक था। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप्प पड़ जाती है। अत: रात में प्रकाश के लिए मोमबत्ती रखना आवश्यक होता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 9
    1 / -0

    पाठ में लेखक ककड़बाग, राजेंद्रनगर आदि स्थानों का नाम लेता है। ये स्थान कहाँ पर स्थित है?

    Solution

    ककड़बाग और राजेंद्रनगर सभी स्थान पटना में स्थित हैं। पुनपुन नदी का नाम है। पुनपुन से कुछ दूरी पर स्थित मनिहारी एक गाँव का नाम है और ये पटना में स्थित नहीं हैं। ये पटना से बाहर हैं। असम तो बिलकुल अलग राज्य पड़ता है। अत: असम, पुनपुन तथा मनिहारी सही विकल्प नहीं है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 10
    1 / -0

    लोगों में व्याप्त कौतुहल का क्या विषय था?

    Solution

    लोगों के कौतुहल का विषय बाढ़ तथा उससे प्रभावित विषय के बारे में जानने को था। बाढ़ का पानी उनके शहरों को धीरे-धीरे डूबा रहा था। लोग उस दृश्य को देखना चाहते थे। अत: कौतुहल से भरे हुए थे। वह उस स्थान तक पहुँच रहे थे, जहाँ बाढ़ आने वाली थी।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 11
    1 / -0

    'इस जल प्रलय में' पाठ के आधार पर बताइए कि लेखक बाढ़-पीड़ितों की सहायता किस हैसियत से करते थे?

    Solution

    लेखक बाढ़-पीड़ितों की सहायता एक स्वयंसेवक, राजनीतिक कार्यकर्ता तथा रिलीफ़वर्कर की हैसियत से करा करते थे। उन्होंने लोगों की सहायता के लिए स्वयंसेवक, राजनीतिक कार्यकर्ता तथा रिलीफ़वर्कर बनाना स्वीकार किया था। वह एक ज़िम्मेदार लेखक थे। परन्तु बाढ़ पीड़ितों की सहायता वह बचपन से कर रहे थे। अतः यह विकल्प सही नहीं है। इसी तरह अच्छा नागरिक बनने के लिए लेखक लोगों की सहायता करे, तो यह इंसानियत के नाम पर कंलक होगा। यह भी विकल्प भी उचित नहीं लगता है। समाज और राजनीति में अपनी स्थिति सुदृढ़ करना उनका उद्देश्य नहीं था। बाढ़ की त्रासदी को बचपन से देखते आए थे। अतः इस दिशा में वह बहुत पहले ही कार्य करने लगे थे। अतः यह विकल्प भी गलत है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 12
    1 / -0

    पाठ के आधार पर बताओ कि एक व्यक्ति द्वारा किसी घटना का सटीक वर्णन कब किया जा सकता है?

    Solution

    एक व्यक्ति की लेखन शक्ति, कल्पनाशक्ति तथा विषम परिस्थितियों को ह्दय की गहराइयों से समझने की क्षमता कितनी ही उत्तम क्यों न हो। परन्तु वह तभी किसी घटना का सटीक वर्णन कर सकता है, जब वह स्वयं उस घटना का भुक्तभोगी रहा हो। अपनी आँखों से प्रत्यक्ष देखी गई घटना अच्छी तरह से समझी जाती है तथा उसका सटीक वर्णन करना सरल होता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 13
    1 / -0

    (i) हकीकत से सामना होने के कारण।

    (ii) जीवन से मोह होने के कारण।

    (iii) अपनो को खोने के डर के कारण।

    (iv) अपने खराब भविष्य के विषय में सोचने के कारण।

    (v) उपरोक्त सभी कथन।

     

    लेखक ने कई बार बाढ़ पीड़ितों की सहायता की थी। इससे हम कह सकते हैं कि वह बाढ़ की त्रासदी से अनजान नहीं थे। फिर ऐसा क्या कारण था कि वह अपने शहर में बाढ़ के प्रकोप को देखकर डर गए?  ऊपर दिए कथनों के आधार पर बताइए।

    Solution

    लेखक ने कई बार बाढ़ पीड़ितों की सहायता की थी। उसने समीप से बाढ़ पीड़ितों के कष्टों को देखा तथा उन्हें अनुभव किया था। यही कारण था कि वह स्वयंसेवक बन लोगों की सहायता करता था। परन्तु जब उसका शहर बाढ़ की चपेट में आया, तब वह स्वयं इसका भुक्तभोगी बन गया था। बाढ़ का भयानक और वीभत्स रूप देखकर मालूम हुआ कि बाढ़ किस तरह शहर को लील जाती है। उसके रौद्र रूप ने उसे अंदर तक भयभीत कर दिया। इस प्रकोप को किताबों में पढ़ना या उसके बारे में लिखना अलग बात थी। परन्तु उसका सामना करना दूसरी बात थी। अत: उसे प्रत्यक्ष देखकर पहली बार हकीकत से सामना हुआ था।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 14
    1 / -0
    मुसहरों की बस्ती का यह समाचार मिला की वहाँ के लोग बाढ़ के कारण मछली एवं चूहों को पकाकर खाने के लिए विवश थे। परन्तु वहाँ जाकर लेखक देखता है कि लोगों के चेहरों पर बाढ़ की त्रासदी दिखाई नहीं देती है। अपितु वे लोग बलवाही नाच का आनंद ले रहे होते हैं।

     

    ऊपर दिए गद्यांश को पढ़कर बताइए कि इस गद्यांश से हमें क्या शिक्षा मिलती है?

    Solution

    ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़कर हमें यह शिक्षा मिलती है कि विषम परिस्थितियाँ मनुष्य के साहस के आगे घुटने टेक देती हैं। वह मनुष्य के घर, परिवार और जीवन को संकट में डाल सकती हैं। परन्तु  उसके साहस को नहीं तोड़ सकती हैं।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 15
    1 / -0

    बाढ़ के समय में 'पकाही घाव' की बीमारी लोगों में अधिक होती है। यह बीमारी शरीर के किस अंग को क्षति पहुँचाती है?

    Solution

    बाढ़ के समय में चारों ओर पानी-पानी हो जाता है। पैरों का चूंकि पानी से अधिक संपर्क होता है इसलिए पैर गलने (सड़ने) लगते हैं और उनमें घाव बन जाते हैं। पकाही घाव की बीमारी बाढ़ के समय लोगों में अधिक देखी जाती है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 16
    1 / -0

    'पाठ के आधार पर बताओ कि नीचे दिए किस विकल्प में स्नेह और आत्मीयता का गहरा संबंध अभिलक्षित होता है?

    Solution

    कुत्ते और बीमार युवक के मध्य प्रेम और आत्मीयता का गहरा संबंध अभिलक्षित होता है। युवक बाढ़  के कारण बेघर हो चुका था। साथ ही वह गंभीर रूप से बीमार भी था। परन्तु जब चिकित्सक द्वारा नाव में उसके कुत्ते को ले जाने से मना कर दिया गया, तो उसने भी जाने से इंनकार कर दिया। उसके नाव से उतरते ही, उसका कुत्ता भी बिना समय गंवाए उतर गया। दोनों के मध्य प्रेम और आत्मीयता का गहरा संबंध है। दोनों एक-दूसरे के बिना जाने से इंनकार कर देते हैं।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 17
    1 / -0

    बाढ़ का पानी क्षेत्र में आने के कारण लोग विभिन्न शंकाओं और भय से घिरे हुए थे। इसी कारण उन्हें नींद ही नहीं आ रही थी। परन्तु लेखक की आँखों में नींद नहीं आने के पीछे विशेष कारण क्या था?

    Solution

    लेखक के क्षेत्र में बाढ़ का पानी आने वाला था। लेखक ने अपने व अपने परिवार की सुरक्षा के तमाम उपाय कर लिए थे। अतः वह इस दृष्टि से निश्चिंत था। वह अपनी आँखों से बाढ़ का वीभत्स रूप देखना चाहता था। इसकी उत्सुकता के कारण उसे नींद नहीं आ रही था। उसने बचपन से बाढ़ पीड़ितों की सहायता की थी। बाढ़ पर आधारित लेखकों पर निबंध भी लिखा था। परन्तु कभी बाढ़ आते हुए नहीं देखी थी। अत: उसे नींद नहीं आ रही थी।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 18
    1 / -0
    "नदी के तटबंधों से जो क्षेत्र जुड़े होते हैं, वही बाढ़ की चपेट में आते हैं। उन्हें स्वयं को बचाने का अधिक समय ही नहीं मिलता है।"

     

    ऊपर दिए कथन को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सोचकर बताइए कि लेखक का शहर तटबंध क्षेत्रों में शामिल नहीं था। परन्तु इसके बाद भी लेखक के शहर को बाढ़ का सामना क्यों करना पड़ा?

    Solution

    लेखक का शहर नदी से काफी दूरी पर था। परन्तु वहाँ 18 घंटे की अविराम वर्षा हुई थी। इस कारण पुनपुन का जल स्तर औसतन से बहुत अधिक बढ़ गया था। ऐसे में नदी तटबंधों को तोड़ती हुई काफी आगे तक आ गई थी। एक तो नदी का पानी दूसरे वर्षा के पानी ने मिलकर निचले इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 19
    1 / -0

    लोगों ने ऐसा क्यों कहा- "इनकम टैक्स वालों को इसी मौके पर काले कारोबारियों के घर पर छापा मारना चाहिए"?

    Solution

    लोगों ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि काले कारोबारियों द्वारा दबाया हुआ धन बाहर निकाला जा रहा था। यदि इस समय इनकम टैक्स वाले छापा मारते, तो बिना परिश्रम किए ही धन प्राप्त हो जाता।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 20
    1 / -0

    "ज़रा इन बुज़दिलों का हुलिया देखो!"

     

    ऊपर दिया कथन किसी और के लिए कहा जा रहा था। परन्तु लेखक इस कथन को सुनकर असहज क्यों हो गया था?

    Solution

    बाढ़ को देखकर लेखक डर गया था। वह वहाँ से जान बचाकर भाग जाना चाहता था। परन्तु पानवालों के पास खड़े लोग बाढ़ का आनंद उठा रहे थे। उन्हें बाढ़ से जुड़े समाचार और बाढ़ को आता देखकर आनंद आ रहा था। वे सब वहाँ खड़े होकर भाग रहे लोगों का उपहास उड़ा रहे थे। लेखक की स्थिति बिलकुल इसके विपरीत थी। इस कथन में लेखक को स्वयं की झलक मिल रही थी। वह डर रहा था कि कहीं बाढ़ उन्हें निगल न जाए।

    सही उत्तर (घ) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now