Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

बच्चे काम पर जा रहे हैं Test 1

Result Self Studies

बच्चे काम पर जा रहे हैं Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    बच्चे काम पर जा रहे हैं।– लेखक के अनुसार यह पंक्ति 'सवाल' की तरह क्यों लिखी जानी चाहिए?

    Solution

    बच्चे काम पर जा रहे है- यह पंक्ति सवाल की तरह इसलिए लिखी जानी चाहिए ताकि इसके माध्यम से समाज और देश को झकझोरा जा सके। समाज और देश इनके प्रति सोया हुआ है। बहुत आवश्यकता है कि उन्हें जगाया जाए और इनके भविष्य को नष्ट होने से बचाया जा सके।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 2
    1 / -0

    इस संसार में सभी मनुष्य स्वयं के भरण-पोषण के लिए कार्य करते हैं। यदि बच्चे काम करने के लिए जा रहे हैं, तो यह बात भयानक क्यों कही गई है?

    Solution

    यदि बच्चे काम पर जा रहे हैं, तो यह भयानक बात है क्योंकि छोटी उम्र में उनका बचपन छीन लिया गया है। इस संसार में मनुष्य स्वयं के भरण-पोषण के लिए कार्य करता है परन्तु एक साल से सत्रह साल के बच्चे की उम्र शिक्षा ग्रहण करने और खेलने कूदने की होती है। इस उम्र में खेलने और पढ़ने के स्थान पर यदि वे काम पर जाते हैं, तो यह भयानक बात है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 3
    1 / -0

    हमारा किस ओर रवैया उदासीन बना रहता है?

    Solution

    हमारा रवैया गरीब और श्रमिक बच्चों की ओर उदासीन बना रहता है। हम यह जानते हुए भी कि हमारे आस-पास बच्चों से कार्य करवाया जाता है। हम उनके साथ हो रहे अत्याचारों को देखते रहते हैं। कवि ने इस ओर अपनी ज़िम्मेदारी को समझते हुए कविता के माध्यम से लोगों को जगाने का प्रयास किया है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 4
    1 / -0

    यह कविता किसके ईद-गिर्द घूमती नज़र आती है?

    Solution

    यह कविता देश के गरीब तबकों के बच्चों की ओर घूमती नज़र आती है, जिन्हें मजबूरी के कारण पढ़ाई-लिखाई छोड़कर काम पर जाना पड़ रहा है। इनकी आबादी हमारे देश में अधिक है। जहाँ भी नज़र डालिए बच्चे काम करते दिखाई दे जाएँगे।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 5
    1 / -0

    कविता में कवि द्वारा किया गया प्रयास क्या पाठकों के हृदय को झकझोरने में प्रभावी नज़र आता है? हाँ या नहीं में उत्तर दीजिए।

    Solution

    कवि ने कविता के माध्यम से जनता के आगे बहुत अच्छा प्रश्न रखा है। यह प्रश्न पाठकों को सोचने पर विवश कर देता है कि इन बच्चों के साथ जो हो रहा है, क्या यह सही है? उनका प्रयास पाठकों के हृदय को झकझोर देता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 6
    1 / -0

    (i) खिलौने, बॉल

    (ii) किताबें, विद्यालय

    (iii) आँगन, मैदान

    (iv) पुस्तकालय, विडियो गेम

    ऊपर दिए कथनों की सहायता से बताइए कविता में बच्चों की किन सुविधाओं और मनोरंजनों के साधनों का उल्लेख मिलता है?

    Solution

    खिलौने, बॉल, किताबें, विद्यालय, आँगन, मैदान आदि में बच्चों की सुविधाओं और मनोरंजनों के साधनों का उल्लेख मिलता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 7
    1 / -0

    कवि ने कविता में मदरसों का उल्लेख किया है। यह मदरसे किस ओर संकेत करते हैं?

    Solution

    कवि ने कविता में मदरसों का उल्लेख किया है। मदरसा एक ऐसा स्थान है, जहाँ बच्चों को शिक्षा दी जाती है। मदरसे कहकर कवि विद्यालयों की ओर ही संकेत करता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 8
    1 / -0

    कवि सर्दी की एक ठिठुरती सुबह क्या देखकर आश्चर्यचकित हो गया था?

    Solution

    कवि आश्चर्यचकित था कि इतनी ठिठुरती ठंड में कुछ बाल मज़दूर जा रहे थे। उनकी उम्र खेलने और पढ़ने की थी परंतु वह काम पर जा रहे थे। कवि के अनुसार हमारे लिए यह शर्म की बात थी।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 9
    1 / -0

    कवि कहाँ जाकर राहत की साँस लेता है?

    Solution

    कवि तब जाकर राहत की साँस लेता है, जब वह देखता है कि सारे आँगन, खिलौने और विद्यालय अपने-अपने स्थान पर हैं। उनके अनुसार बच्चों को काम पर जाना पड़ रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि सारे आँगन, खिलौने और स्कूल समाप्त हो गए हैं। परन्तु जब वह फिर ध्यान से देखता है, तो सब अपनी जगह पर होते हैं और उसे राहत मिलती है। 

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 10
    1 / -0

    यह कविता देश में विद्यमान एक गंभीर समस्या पर प्रकाश डालती है। बताइए वह समस्या क्या है?

    Solution

    यह कविता देश में विद्यमान गंभीर समस्या पर प्रकाश डालती है। वह समस्या बच्चों से काम करवाना है। छोटे-छोटे बच्चे अपने परिवार कि विपन्नता के कारण पढ़ने, खेलने की उम्र में काम पर या मज़दूरी करने जाते हैं, जो देश और समाज के विकास के लिए उचित नहीं है। बाल मज़दूरी का रोग हमारे देश को खोखला बना रहा है। कवि इस समस्या को कविता के माध्यम से समाज के सम्मुख रखता है।

    सही उत्तर (ग) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now