Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

मेरे संग की औरतें Test 1

Result Self Studies

मेरे संग की औरतें Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    प्रस्तुत पाठ में 'ब्रदर्स कारामजोव' नामक उपन्यास का उल्लेख मिलता है। बताइए इसके लेखक कौन थे?

    Solution

    प्रस्तुत पाठ में 'ब्रदर्स कारामजोव' नामक उपन्यास का उल्लेख मिलता है। इसके लेखक दास्तोवस्की थे। यह एक रूसी उपन्यासकार थे।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 2
    1 / -0

    'मेरे संग की औरतें' पाठ लोगों को क्या शिक्षा देता है?

    Solution

    'मेरे संग की औरतें' पाठ शिक्षा देता है कि लड़कियों को स्वतंत्रतापूर्वक जीने का अधिकार देना चाहिए। उनके विकास के लिए यह बहुत आवश्यक है। लेखिका के परिवार में लड़कियों के साथ कभी भेदभाव नहीं किया गया था परिणाम वे कभी हीन भावना का शिकार नहीं हुई। वे सब आत्मविश्वासी और मज़बूत बनी।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 3
    1 / -0

    लेखिका ने अपने समय में कई अच्छे कार्य किए थे। इन्हें करते समय उन्हें बहुत प्रकार की समस्याओं तथा कठिनाइयों का सामना करना पड़ा फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और सफलता प्राप्त की। उनके द्वारा किए गए कार्यों से उनके कैसे व्यक्तित्व की झलक मिलती है?

    Solution

    लेखिका ने अपने समय में कई अच्छे कार्य किए थे। इन्हें करते समय उन्हें बहुत प्रकार की समस्याओं तथा कठिनाइयों का सामना करना पड़ा फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और सफलता प्राप्त की। इससे पता चलता है कि वह दृढ़ निश्चयी महिला थी। जिन्होंने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़तापूर्वक प्रयास किया और सफलता पाई।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 4
    1 / -0

    लेखिका पाठ में लड़की होने पर हीन भावना की शिकार होने की बात करती है। इस प्रश्न पर विचार करते हुए बताइए कि लड़कियों में हीन भावना क्यों घर कर जाती है?

    Solution

    भारत में लड़कियाँ घर में बेटे और बेटियों में होने वाले भेदभाव के कारण हीन भवना का शिकार होती है। घरवाले बेटे को अधिक महत्व देते हैं। इसके पीछे बहुत से कारण लोग मानते हैं। बेटे से वंश चलता है तथा आगे चलकर बेटा उनका लालन-पालन करेगा।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 5
    1 / -0

    कैथोलिक बिशप का स्कूल खोलने के विषय में कैसा रवैया था? नीचे दिए विकल्पों के आधार पर बताइए।

    Solution

    कैथोलिक बिशप का स्कूल खोलने के विषय में नकारात्मक रवैया था। वह ऐसे स्थान पर स्कूल नहीं खोलना चाहते, जहां क्रिश्चियन समुदाय के लोगों की संख्या कम हो।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 6
    1 / -0
    "प्रस्तुत गद्यांश में भारतीयों के विविध रूपों का वर्णन मिलता है। जहाँ पर यह रूढ़िवादी मानसिकता को दिखाकर उस पर प्रहार करता नज़र आता है, वहीं यह बदलती सामाजिक परपंराओं को भी दर्शाता है। साथ ही यह जीवन को नए ढंग से और स्वतंत्रतापूर्वक जीने के लिए प्रेरित करता है।

     

    ऊपर दिए गए गद्यांश को पढ़िए और पाठ के आधार पर बताइए क्या यह गद्यांश पाठ की सही व्याख्या प्रस्तुत कर रहा है?

    Solution

    यह गद्यांश इस पाठ की सही व्याख्या प्रस्तुत कर रहा है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 7
    1 / -0

    एक अनपढ़, परदा करने वाली तथा पारंपारिक स्त्री लेखिका के लिए गौरव का कारण रही है। इसके पीछे क्या कारण हो सकता है?

    Solution

    मेरे संग की औरतों में लेखिका अपनी नानी की बात करती है। उसकी नानी अनपढ़, परदा करने वाली तथा पारंपारिक स्त्री थी। जिसके लिए चार दीवारी ही उसकी दुनिया थी। उन्होंने घर के बाहर की दुनिया नहीं देखी थी। ऐसे में भी उनकी सोच स्वतंत्रता प्रिय थी। वह अपने देश की स्वतंत्रता के प्रति सचेत थी। जो स्वयं घर में अपनी इच्छा से गुलामी का जीवन व्यतीत करती हो और देश की स्वतंत्रता के प्रति जागरूक होने के कारण। लेखिका के नाना विदेश से उच्चशिक्षा लेकर आए थे, परन्तु वह अंग्रेज़ों के भक्त थे। ऐसी स्थिति में एक अनपढ़ स्त्री के विचार बहुत उच्च थे।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 8
    1 / -0

    मेरे संग की औरतें पाठ में ऐसी कई समस्याओं का उल्लेख मिलता है, जो आज भी विद्यमान हैं। परन्तु एक समस्या तो दिल्ली से जुड़ी हुई है और आज भी वैसी की वैसी ही है। नीचे दिए गए विकल्पों के आधार पर बताइए कि वह कौन-सी समस्या है?

    Solution

    बरसात में जगह-जगह पानी भरने की समस्या आज भी वैसी की वैसी ही है। लेखिका ने जिस समय का वर्णन किया है। वह आज़ादी के कुछ वर्षों के बाद का समय है। परन्तु जैसे आज बरसात में दिल्ली में पानी भर जाता है। वैसी ही स्थिति पहले भी थी। इसमें कोई अंतर दिखाई नहीं देता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 9
    1 / -0
    "उनमें खूबसूरती, नज़ाकत, गैर-दुनियादारी के साथ ईमानदारी और निष्पक्षता कुछ इस तरह घुली-मिली थी कि वे परीजात से कम जादुई नहीं मालूम पड़ती थीं।"

     

    प्रस्तुत कथन लेखिका ने किसके लिए कहा है?

    Solution

    यह कथन लेखिका ने अपनी माँ के लिए कहे थे। यह सारे गुण उनकी माँ में विद्यमान थे।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 10
    1 / -0

    लेखिका का परिवार संयुक्त परिवार था। अपने परिवार में इतने सदस्यों के होते हुए भी लेखिका के लिए पिताजी ही क्यों महत्वपूर्ण थे?

    Solution

    लेखिका की माँ ने कभी अपने बच्चों की देखभाल नहीं की। वे सदैव बीमार रहती थी। अतः पिताजी पर इसका भार आ गया। उन्होंने सभी बच्चों के लिए माता-पिता दोहरी भुमिकाएँ निभाईं। इसलिए लेखिका के लिए उनके पिता महत्वपूर्ण थे।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 11
    1 / -0

    लेखिका की नानी और नाना के मध्य बहुत बड़ा अंतर था। पाठ के आधार पर बताइए कि यह अंतर किसी कारण रहा होगा?

    Solution

    लेखिका की नानी अनपढ़ स्त्री थी और उनके नाना विदेश से बैरिस्टरी की पढ़ाई करके वापस आए हुए थे। उनके नाना पढ़े लिखे थे। विदेशी पढ़ाई का रौब उनके व्यक्तित्व से साफ झलकता था। नानी पढ़ी लिखी न होने के कारण चुपचाप घर की चारदीवारी में रहना और पूजा पाठ करने में व्यस्त रहती थी। अतः  एक घर में रहते हुए भी दोनों एक दूसरे से कटे-कटे रहते थे। नाना-नानी के मध्य अशिक्षा के कारण उत्पन्न अंतर साफ दिखाई देता था। यह बहुत बड़ा अंतर था, मिटाए नहीं मिटा।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 12
    1 / -0
    "वचन दीजिए कि मेरी लड़की के लिए वर आप ही तय करेंगे।"

    ऊपर दिया गया कथन लेखिका की नानी ने अपने पति के परम मित्र को कहे थे। अपने पति के स्थान पर उनके मित्र को अपनी पुत्री के लिए वर तलाश करने के लिए आखिर लेखिका की नानी ने क्यों कहा होगा?

    Solution

    अपने पति के स्थान पर उनके मित्र को अपनी पुत्री के लिए वर तलाश करने के लिए आखिर लेखिका की नानी ने इसलिए कहा था क्योंकि उनके पति अंग्रेज़ भक्त थे। वह अपनी पुत्री के लिए एक सच्चे देशभक्त वर को चाहती थी। जिसके अंदर देश के प्रति आदर-सम्मान हो, जो अंग्रेज़ों की चाटूकारिता न करता हो।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 13
    1 / -0
    "कैंब्रिज विश्वविद्यालय में डिग्री लेकर जब वे लौटे और विलायती रीति-रिवाज के संग ज़िदगी बसर करने लगे।"

    लेखिका के द्वारा नानाजी के लिए लिखे गए इस कथन को पढ़कर बताओ कि उनके नाना किस प्रकार के व्यक्ति थे?

    Solution

    लेखिका के द्वारा नानाजी के लिए लिखे गए इस कथन से पाता चलता है कि उनके नानाजी गुलाम मानसिकता से युक्त व्यक्ति थे। जिन अंग्रेज़ों ने उनके देश को गुलाम बनाया था, वह उनकी ही नकल कर  उनकी गुलामी को सहर्ष स्वीकार कर रहे थे। यह ऐसे लोग थे, जो पढ़े लिखे अवश्य थे। परन्तु विचारों और आदतों से गुलाम थे।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 14
    1 / -0

    लेखिका की परदादी ने ऐसी क्या मन्नत माँगी कि लोगों के मुँह खुले रह गए थे?

    Solution

    लेखिका की परदादी ने पतोहू के लिए कन्या रतन की मन्नत मांगी थी। वह चाहती थीं कि उनके पतोहू का पहला बच्चा कन्या ही हो। उस समय में यह हैरान करने वाली मन्नत थी। लोग पुत्र रतन के लिए क्या-क्या नहीं करते थे।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 15
    1 / -0

    पाठ में लेखिका ने अपनी नानी के माध्यम से घरेलु स्त्रियों के किस रूप को दर्शाया है?

    Solution

    'प्रस्तुत पाठ में नानी के माध्यम से घरेलु स्त्रियों को लेखिका ने स्वतंत्रता प्रिय रूप में दर्शाया है। उनके अनुसार वह बेशक घर की चारदीवारी में रहती थी। परन्तु वहाँ भी वे अपने अनुसार जीवन जीती थीं। वह स्वतंत्रता प्रिय थीं और देश के प्रति पूरी तरह से समर्पित थीं। उन्हें आज़ादी का मूल्य पता था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 16
    1 / -0

    'मेरे संग की औरतें' पाठ गद्य की किस विधा में लिखी गई हैं?

    Solution

    मेरे संग की औरतें संस्मरणात्मक शैली में लिखा गया है। परन्तु लेखिका का प्रस्तुतीकरण बहुत ही मज़ेदार है। गंभीर से गंभीर बात को बहुत ही सरलता और हास्य के गुणों से लपेटकर लिखा गया है। ऐसा करने से पढ़ने में पाठकों को बड़ा रस आता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 17
    1 / -0

    दादी ने कैसे एक चोर का ह्दय परिवर्तन करवाया था?

    Solution

    दादी ने पहले स्वयं लोटे से जल पिया फिर उसे भी उसी लोटे से जल पिया। इस प्रकार उन्होंने उससे माँ-बेटे का रिश्ता बना लिया। चोर का दादी का ऐसा व्यवहार देखकर ह्दय परिवर्तन हो गया और वह चोरी छोड़कर अच्छा इनसान बन गया।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 18
    1 / -0

    हर व्यक्ति को अपना निजत्व बनाए रखने की छूट थी?

    Solution

    हर व्यक्ति को अपना निजत्व बनाए रखने की छूट थी। इसका अभिप्राय था कि अपने जीवन को  निजी बनाए रखने की स्वतंत्रता प्राप्त थी। उनके घर में कोई किसी के निजी जीवन में नहीं झांकता था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 19
    1 / -0

    "साहबों के फरमाबरदार" प्रस्तुत कथन किसके लिए प्रयुक्त किया गया है?

    Solution

    साहबों के फरमाबरदार लेखिका के नाना थे। वे विदेश से उच्चशिक्षा लेकर आए थे और अंग्रेज़ों से बहुत प्रभावित थे। उन्होंने वहाँ से आने के बाद उनका चाल-चलन, आचार-व्यवहार अपना लिया था। वह साहब की तरह ही रहते थे।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 20
    1 / -0

    इस पाठ में किस महत्वपूर्ण बात का उल्लेख मिलता है?

    Solution

    इस पाठ में स्त्रियों की सुदृढ़ स्थिति की बात का उल्लेख मिलता है। बाकी तीनों कथन भी सही हैं परन्तु वह पूरे पाठ का आधार नहीं है। पूरे पाठ में स्त्रियों की विभिन्न स्थितियों और परिवेश का उल्लेख किया गया है। परन्तु यहाँ किसी भी स्त्री को बेचारी या अबला नहीं दिखाया गया है। जो पति या घरवालो की गुलामी करके मर जाती हैं। यह घर से लेकर लेखिका तक की स्थिति को दर्शाया गया है, जो हर जगह अपनी पकड़ और अपनी स्थिति को सुदृढ़ बनाकर रखती है।

    सही उत्तर (घ) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now