Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

रीढ़ की हड्डी Test 1

Result Self Studies

रीढ़ की हड्डी Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    'रीढ़ की हड्डी' पाठ का उद्देश्य है?

    Solution

    रीढ़ की हड्डी पाठ का उद्देश्य है कि स्त्रियों के प्रति रुढ़िवादी मानसिकता रखने वालों पर प्रहार करते हुए स्त्री के साहस को दर्शाना। उमा एक ऐसा पात्र है, जो गोपाल प्रसाद जैसे संकीर्ण मानसिकता वाले व्यक्ति का विरोध करती है। वह मात्र इसलिए नहीं दबती क्योंकि इससे उसके विवाह में अड़चन आ सकती है। वह स्वयं के आत्मविश्वास की रक्षा करते हुए साहस के साथ गोपाल प्रसाद को जवाब देती है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 2
    1 / -0

    उमा किस प्रकार की लड़की थी?

    Solution

    उमा सुशील स्वाभिमानी और स्पष्टवादी लड़की थी। उसका सुशील होना इस बात का प्रमाण है कि वह पिताजी की आज्ञानुसार बाहर आई। उसने पूरी शालीनता के साथ सबकी आज्ञा मानी। वह एक स्वाभिमानी लड़की थी। गोपाल प्रसाद की बातों से उसका स्वाभिमान टूट रहा था। यही कारण था कि उसने बिना हिचके स्पष्ट शब्दों में गोपाल प्रसाद को जवाब दे डाला।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 3
    1 / -0

    प्रस्तुत पाठ के आधार पर बताइए कि रामस्वरुप की क्या विडंबना थी?

    Solution

    रामस्वरुप की विडंबना यह थी कि वह एक पुत्री के पिता थे। अपनी पुत्री को उन्होंने पढ़ाया-लिखाया था। परन्तु समाज की सोच को वह बदल नहीं सकते थे। समाज में पढ़ी-लिखी लड़कियों को घर की बहू के लिए उपयुक्त नहीं समझा जाता था। एक पिता के लिए यह दुख की बात थी। उनकी पुत्री सभी गुणों से युक्त थी। इतनी गुणी लड़की के लिए सुयोग्य वर नहीं मिल पाना पिता को दुखी कर रहा था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 4
    1 / -0

    (i) धन के लालच के कारण।

    (ii) अज्ञानता के कारण।

    (iii) सुयोग्य वर के कारण।

    (iv) कुलीन और धनी खानदान के कारण।

     

    रामस्वरुप एक शिक्षित और समझदार व्यक्ति हैं परन्तु फिर भी वह स्त्री के प्रति संकीर्ण मानसिकता रखने वाले गोपाल प्रसाद से अपनी पुत्री का विवाह करवाने को उत्सुक हैं। ऊपर दिए गए कथनों के आधार पर बताओ ऐसा करने के पीछे क्या कारण रहे होगें?

    Solution

    रामस्वरुप जानते थे कि गोपाल प्रसाद चाहे नामी वकील ही क्यों न हो परन्तु स्त्रियों के प्रति उनकी मानसिकता बहुत संकीर्ण है। लेकिन वह इस बात को भी भली प्रकार से जानते थे कि गोपाल प्रसाद का पुत्र शंकर मेडीकल की पढ़ाई कर रहा है। आगे उसका भविष्य उज्जवल है। उन्हें शंकर अपनी पुत्री के लिए सुयोग्य वर लगा। गोपाल प्रसाद का खानदान नामी था और धनी भी था। धन-धान्य की उनके घर में कमी नहीं थी। शंकर उनका इकलौता बेटा था। एक पिता को अपनी कन्या के लिए और क्या चाहिए था। सब जानते हुए भी वह इसलिए अपनी कन्या का विवाह वहाँ करवाना चाहते थे।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 5
    1 / -0

    पिछली फरवरी में ये लड़कियों के होस्टल के इर्द-गिर्द क्यों घूम रहे थे और वहाँ से कैसे भगाए गए थे!

     

    ऊपर दिए कथन को पढ़कर शंकर के कैसे व्यक्तित्व का भान होता है? नीचे दिए गए विकल्पों में से चुनकर बताइए।

    Solution

    इस कथन से शंकर के आवारा और चरित्रहीन व्यक्तित्व का भान होता है। वह आवारा प्रवृति का था इसलिए लड़कियों के होस्टल के चक्कर लगाया करता था। लड़कियों के पीछे घुमना उसके चरित्रहीन व्यक्तित्व को दर्शाता है। अपने कुलीन परिवार की मान-मर्यादा को उसने मिट्टी में मिला दिया था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 6
    1 / -0

    अरे मर्दों का काम तो है ही पढ़ना और काबिल होना। अगर औरतें भी वही करने लगीं, अंग्रेज़ी अखबार पढ़ने लगीं और 'पालिटिक्स' वगैरह पर बहस करने लगीं तब तो हो चुकी गृहस्थी।

     

    ऊपर दिए गए कथन को ध्यान से पढ़िए और बताइए यह कथन किसके द्वारा कहा गया था?

    Solution

    यह कथन गोपाल प्रसाद द्वारा कहा गया था। गोपाल प्रसाद की लड़कियों/स्त्रियों के प्रति संकीर्ण मानसिकता थी, जो इन शब्दों से स्पष्ट दिखाई दे रही है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 7
    1 / -0

    'रीढ़ की हड्डी' एंकाकी में उमा ने जो किया क्या वह सही था? हाँ या नहीं में उत्तर दीजिए।

    Solution

    'रीढ़ की हड्डी' पाठ में उमा ने जो किया वह एकदम सही था। गोपाल प्रसाद विवाह के नाम पर एक लड़की के आत्मविश्वास को तोड़ रहे थे। वह अहंकार में यह भूल गए थे कि वह एक गाय-भैंस नहीं खरीद रहे हैं बल्कि अपने बेटे के लिए सुयोग्य पत्नी ढूँढ रहे हैं। जिस व्यक्ति को विवाह और बिज़नेस एक ही लगते हों ऐसे को जवाब देना बहुत आवश्यक था।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 8
    1 / -0

    घर जाकर ज़रा यह पता लगाइएगा कि आपके लाड़ले बेटे की रीढ़ की हड्डी भी है या नहीं-यानी बैकबोन, बैकबोन!

     

    ऊपर दिए गए कथन में शंकर की 'बैकबोन' के द्वारा किस ओर संकेत किया गया है? नीचे दिए गए विकल्पों से सही विकल्प चुनकर बताइए।

    Solution

    शंकर को उसके अनुचित कार्यों के कारण बैकबोन से रहित कहा गया है। पढ़ाई के स्थान पर लड़कियों के होस्टल के चक्कर लगाना और वहाँ घुसने का प्रयास करते हुए पकड़ा जाना। उसके आवारा, चरित्रहीन और स्वाभिमान रहित व्यक्तित्व की ओर संकेत करता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 9
    1 / -0

    प्रस्तुत एकांकी में नौकर की कोई खास भूमिका दिखाई नहीं देती। उसके बिना भी एकांकी हो सकता था। परन्तु फिर भी वह एकांकी में है। इसके पीछे क्या कारण है?

    Solution

    प्रस्तुत एकांकी में नौकर की कोई खास भूमिका दिखाई नहीं देती, वह फिर भी एकांकी में है क्योंकि उसी से एकांकी का आरंभ होता है और अंत भी। आरंभ में उसके कारण ही एकांकी आरंभ होता है और अंत में एकांकी के धारा-प्रवाह को वह अचानक आकर काट देता है और एंकाकी समाप्त हो जाता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 10
    1 / -0

    'रीढ़ की हड्डी' गद्य की किस विधा के अंतर्गत आता है?

    Solution

    एकांकी, निबंध, कहानी, संस्मरण इत्यादि गद्य की विधाएँ हैं। लेकिन 'रीढ़ की हड्डी' एकांकी शैली में लिखा गया है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 11
    1 / -0

    रामस्वरुप किसलिए इतनी हड़बड़ी में दिखाई दे रहे थे?

    Solution

    रामस्वरुप बहुत हड़बड़ी में थे क्योंकि उनकी बिटिया को देखने घर पर लड़की वाले आ रहे थे। वह अपना घर अच्छी तरह से साफ़-सुथरा चाहते थे। किसी भी कारण से वह इस रिश्ते को हाथ से नहीं जाने देना चाहते थे।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 12
    1 / -0

    आजकल तो लड़की कितनी ही सुंदर हो बिना टीमटाम के भला कौन पूछता है?

     

    ऊपर दिए वाक्य के आधार पर बताइए कि प्रेमा समाज में व्याप्त किस तथ्य पर हमारा ध्यान आकर्षित करवाती है?

    Solution

    प्रेमा समाज में व्याप्त उस तथ्य की ओर ध्यान आकर्षित करवाती हैं, जहाँ गुणों का प्रभाव दिखावे के आगे गौण हो जाता है। प्रेमा के अनुसार सुंदरता और अच्छा स्वभाव कुत्रिमता के ताने-बाने में उलझकर ही रह जाते हैं।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 13
    1 / -0

    रामस्वरुप की पत्नी प्रेमा के अनुसार लड़की किसलिए अधिक सर चढ़ गई थी?

    Solution

    रामस्वरुप की पत्नी प्रेमा के अनुसार लड़की अत्यधिक शिक्षा प्राप्त कर लेने के कारण सर चढ़ गई थी। उसकी पढ़ाई-लिखाई ने उसे उदण्ड और मुँहफट बना दिया था। उसके अनुसार उसे ज़्यादा नहीं पढ़ाना चाहिए था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 14
    1 / -0

    गोपाल प्रसाद की कौन-सी बात सुनकर रामस्वरुप चौंक गए थे?

    Solution

    गोपाल प्रसाद की 'बिज़नेस' वाली बात सुनकर रामस्वरुप चौंक गए थे। वह रामस्वरुप के घर उनकी बेटी को देखने आए थे। वह विवाह जैसी पवित्र परपंरा को बिज़नेस का नाम दे रहे थे। रामस्वरुप के लिए यह चौंकने वाली बात थी। पेशे से वकील और संपन्न परिवार के व्यक्ति से उन्होंने इस प्रकार की बात की  अपेक्षा नहीं की थी।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 15
    1 / -0

    'झुकी कमर' लेखक ने किसकी खासियत बताई है?

    Solution

    झुकी कमर लेखक ने शंकर की खासियत बताई है। उसकी झुकी कमर कई रूपों में वर्णित की गई है। कभी वह संस्कारहीन, आदर्शहीन और सम्मानहीन व्यक्तित्व को दिखाती हुई प्रतित होती है, तो कभी उसकी शारीरिक कमज़ोरी को दर्शाती प्रतित होती है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 16
    1 / -0

    गोपाल प्रसाद के लिए लड़की के सौंदर्य से अधिक एक और चीज़ महत्वपूर्ण थी। बताइए वह क्या थी?

    Solution

    गोपाल प्रसाद के लिए लड़की का सौंदर्य आवश्यक है परन्तु उसके अतिरिक्त एक बात और महत्वपूर्ण है कि वह अल्प शिक्षित लड़की चाहते थे। उनके अनुसार स्त्री को घर संभालना पड़ता है, जिसके लिए उच्चशिक्षा की आवश्यकता नहीं है। वह स्त्री को पुरुष के बराबर का अधिकारी नहीं मानते थे। इस बात से स्त्रियों के प्रति उनकी संकीर्ण मानसिकता का पता चलता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 17
    1 / -0

    गोपाल प्रसाद के कानों में रामस्वरुप के परिवार के विषय में क्या भनक पड़ी थी?

    Solution

    गोपाल प्रसाद के कानों में रामस्वरुप के परिवार के विषय में भनक पड़ी कि उनकी पुत्री पढ़ी-लिखी है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 18
    1 / -0

    रामस्वरुप के अनुसार लड़कियों के सहारे किसका कारोबार चलता है?

    Solution

    रामस्वरुप के अनुसार लड़कियों के सहारे सौंदर्य प्रसाधनों का कारोबार चलता है। उन्हीं के कारण इससे जुड़े कारोबार तेज़ी से फल-फूल रहे हैं।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 19
    1 / -0

    यदि सभी लड़कियाँ उमा जैसा कदम उठाएँ, तो क्या हो सकता है?

    Solution

    यदि सभी लड़कियाँ उमा जैसा कदम उठाएँ, तो लड़कियों की स्वयं की दशा सुधर सकती है। उनकी चुप्पी ही उनके शोषण को बढ़ाती है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 20
    1 / -0

    रामस्वरुप अपनी कन्या की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की बात को लड़के वालों से छिपते हैं। इसका क्या कारण रहा होगा?

    Solution

    रामस्वरुप अपनी कन्या की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की बात को लड़के वालों से छिपाते हैं क्योंकि समाज में शिक्षित लड़कियों के प्रति संकीर्ण मानसिकता व्याप्त थी। गोपाल प्रसाद इसके सबसे बड़े उदाहरण थे। उनके अनुसार ज्यादा शिक्षित लड़कियाँ बहस करती हैं, जिससे गृहस्थी नहीं चल सकती है। एक अल्प शिक्षित लड़की को वह घर के लिए उपयुक्त मनाते थे।

    सही उत्तर (ख) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now