Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

माटी वाली Test 1

Result Self Studies

माटी वाली Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    पाठ के आधार पर बताओं कि माटीवाली द्वारा किया गया ऐसा कौन-सा कार्य था, जोकि हमारी दृष्टि में अनुचित लगता है। परन्तु माटी वाली की दृष्टि में वह अनुचित नहीं था?

    Solution

    माटी वाली ने एक औरत द्वारा दी गई रोटियों में से एक रोटी को छुपा दिया था। एक रोटी वह अपने पति के लिए छुपा कर ले जाना चाहती थी। वह चाहती तो बिना छुपाए भी उन रोटियों को ले जा सकती थी। परन्तु उसने ऐसा नहीं किया। उसने खाने का अभिनय कर एक रोटी को छुपा लिया। यह इस बात का प्रमाण है कि वह स्वाभिमानी स्त्री थी। अपनी खराब दशा का किसी को पता नहीं लगने देना चाहती थी। यह कार्य हमें अनुचित अवश्य लगा होगा परन्तु माटी वाली के लिए नहीं था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 2
    1 / -0

    माटी वाली के न होने से गाँव में किस प्रकार की समस्या पैदा हो जाएगी?

    Solution

    माटी वाली के न होने से लोगों के चूल्हे-चौके की लिपाई नहीं होगी, जो एक बड़ी समस्या थी। गाँव में रोज़ चूल्हे-चौके की लिपाई की जाती है। इस प्रकार उनके घर साफ-सुथरे रहते थे। परन्तु उसके न रहने से वह ऐसे ही गंदे पड़े रहेंगे।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 3
    1 / -0

    नीचे दिए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प संघर्षशील जीवन का परिचय देता है?

    Solution

    सभी विकल्पों में से माटी वाली संघर्षशील जीवन का परिचय देती है। वह वृद्ध है परन्तु वृद्धावस्था में भी जीवनयापन के लिए कठिन कार्य कर रही है। पति बीमार है, उसकी बीमारी का इलाज करने के लिए उसके पास धन का अभाव है। यहाँ तक की वह दूसरों की दी रोटियों पर निर्भर है। अंततः पति भी साथ छोड़ देता है और उसकी जीविका का साधन भी उससे छिन जाता है। ऐसा संघर्षशील जीवन तो उसी का जान पड़ता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 4
    1 / -0

    मालकिन के अनुसार माटी वाली भाग्यवान है। माटी वाली की दशा पढ़कर क्या यह बात सही सिद्ध होती है। हाँ या नहीं में उत्तर दीजिए?

    Solution

    मालकिन के अनुसार माटी वाली भाग्यवान है। परन्तु पाठ में माटी वाली की दशा पढ़कर यह बात सिद्ध नहीं होती है। क्या मात्र दो रोटियाँ मिलने से भाग्य अच्छा हो जाता है। उसका जीवन जितना कष्टपूर्ण था। यह उसके भाग्यवान होने की ओर संकेत नहीं करता है। अत: उत्तर सही नहीं है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 5
    1 / -0

    पुराना टिहरी गाँव किन दो नदियों के तट पर बसा हुआ था?

    Solution

    पुराना टिहरी गाँव भागीरथी और भीलांगना नदियों के तट पर बसा हुआ था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 6
    1 / -0

    यह कहानी किस समस्या के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है?

    Solution

    यह कहानी टिहरी बाँध से उपजी समस्या के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 7
    1 / -0

    i

    ii

    माटी खाना

    टिहरी शहर

    विस्थापन

    बेसहारा

    माटी वाली

    लाल मिट्टी

     

    ऊपर दिए गए स्तभों को देखिए और बताइए कि नीचे दिए गए किस विकल्प में स्तंभों का सही मिलान  किया गया है?

    Solution

    i

    ii

    माटीखाना

    लाल मिट्टी

    विस्थापन

    टिहरी शहर

    माटीवाली

    बेसहारा

     

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 8
    1 / -0

    (i) नाटे कद की एक हरिजन बुढ़िया।

    (ii) टिहरी शहर में शायद ऐसा कोई घर नहीं होगा, जिसे वह न जानती हो।

    (iii) अपनी चीज़ का मोह बहुत बुरा होता है।

    (iv) उसके बुड्ढे को रोटी की आवश्यकता नहीं थी।

    ऊपर दिए वाक्यों को देखिए और नीचे दिए गए विकल्पों द्वारा बताइए कि कौन-सा कथन माटी वाली से संबंधित है?

    Solution

    तीसरा कथन घर की मालकिन से संबंधित है बाकि सभी कथन माटी वाली से संबंधित है। अर्थात पहला, दूसरा और चौथा कथन माटी वाली से संबधित है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 9
    1 / -0

    शहर में आपाधापी का वातावरण क्यों व्याप्त है?

    Solution

    शहर में आपाधापी का वातावरण व्याप्त है क्योंकि शहर में बाँध का पानी भरने लगा है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 10
    1 / -0

    अपनी चीज़ का मोह बहुत बुरा होता है। मैं तो सोचकर पागल ही हो जाती हूँ कि अब इस उमर में इस शहर को छोड़कर हम जाएँगे कहाँ।

     

    ऊपर दिए कथन को पढ़कर बताइए कि यह कथन पाठ में छिपे किस दर्द को व्यक्त करता है?

    Solution

    विस्थापन के दर्द को यह कथन प्रस्तुत करता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 11
    1 / -0

    यह पाठ किस समस्या पर प्रकाश डालता है?

    Solution

    यह पाठ विस्थापन के दर्द पर प्रकाश डालता है। पुराने टिहरी शहर के लोगों को बाँध के कारण नए टिहरी में बसाया गया था। इस पाठ में लेखक द्वारा उसी दर्द का उल्लेख किया गया है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 12
    1 / -0

    माटी वाली रोटियों का हिसाब करती जा रही थी। उसकी ये बात किस ओर संकेत करती है?

    Solution

    माटी वाली रोटियों का हिसाब करती जा रही थी क्योंकि वह निर्धन थी। इतनी रोटियाँ मिलना उसके लिए प्रसन्नता की बात थी। इन रोटियों से दोनों पति-पत्नी का अच्छे से पेट भर सकता था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 13
    1 / -0

    'माटा खान' माटी वाली के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

    Solution

    'माटा खान' माटी वाली के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वही उसके लिए रोज़ी का साधन है। उसके पास धन और ज़मीन के नाम एक माटाखाना है। वह माटाखाना से माटी लाती है और लोगों से उसके बदले थोड़ा-सा धन या रोटी लेती है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 14
    1 / -0

    माटा खाना की एकमात्र स्वामिनी होने के बाद भी वह कंगाल थी क्योंकि-

    Solution

    माटा खाना की एकमात्र स्वामिनी होने के बाद भी वह कंगाल थी क्योंकि इससे इतनी कमाई नहीं होती थी कि वह उसकी आवश्यकताओं को पूरा कर पाए। एक तो वह अकेली थी, दूसरे लोगों के घरों को लिपने के लिए रोज़-रोज़ मिट्टी की आवश्यकता नहीं पड़ती थी। लोगों की आवश्यकतानुसार वह मिट्टी माटा खाना से लाया करती थी।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 15
    1 / -0

    माटी वाली दुखी थी क्योंकि-

    Solution

    माटी वाली दुखी थी क्योंकि उसकी रोज़ी छीन गई थी।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 16
    1 / -0

    पाठ के आधार पर बताइए कि माटी वाले के पति को रोटी की आवश्यकता नहीं रह गई थी क्योंकि-

    Solution

    माटी वाले के पति को रोटी की आवश्यकता नहीं रह गई थी क्योंकि मृत्यु ने भूख की जड़ को ही समाप्त कर दिया था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 17
    1 / -0

    पुनर्वास साहब माटी वाली पर क्रोधित हो रहे थे क्योंकि-

    Solution

    पुनर्वास साहब माटी वाली पर क्रोधित हो रहे थे क्योंकि वह उन्हें प्रमाण-पत्र के स्थान पर अपनी व्यथा सुना रही थी। उन्हें प्रमाण-पत्र की आवश्यकता थी तभी वह उसकी कोई सहायता कर सकते थे। उसकी व्यथा से उनका दिल पसीज भी जाता, तो वह नियम की अनदेखी नहीं कर सकते थे।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 18
    1 / -0

    माटी वाली पूरे शहर में प्रसिद्ध थी क्योंकि-

    Solution

    माटी वाली पूरे शहर में प्रसिद्ध थी क्योंकि वह एकमात्र माटी लाने वाली स्त्री थी। घर-घर में वही माटी की आवश्यकताओं को बरसों से पूरा करती आ रही थी।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 19
    1 / -0

    पति को देखकर माटी वाली सन्न थी क्योंकि-

    Solution

    पति को देखकर माटी वाली सन्न थी क्योंकि उसका पति मृत्यु को प्राप्त हो चुका था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 20
    1 / -0

    माटी वाली के पास किसके अच्छे-बुरे पक्ष को सोचने का समय नहीं था?

    Solution

    माटी वाली के पास भाग्य से जुड़े अच्छे-बुरे पक्ष को सोचने का समय नहीं था। उसका जीवन इतनी व्यस्ताओं और विषमताओं से भरा पड़ा था कि वह उनमें उलझी हुई रहती थी। क्यों अच्छा है और क्यों नहीं, यह सोचने के लिए उसके पास समय ही नहीं था।

    सही उत्तर (ग) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now