Self Studies

किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया Test 1

Result Self Studies

किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    लेखक ने स्वयं से कभी किसी भी विषय में तर्क-वितर्क नहीं किया। इससे उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा?

    Solution

    लेखक ने स्वयं से कभी किसी भी विषय में तर्क-वितर्क नहीं किया। इससे उनके जीवन पर यह   प्रभाव पड़ा कि बहुत से महत्वपूर्ण अवसरों से उन्हें हाथ धोना पड़ा। पत्नी शोक में वह इतने व्याकुल हो गए कि जीवन से जैसे पलायन ही कर गए थे। ऐसी स्थिति में उन्होंने कभी सही-गलत को समझने का प्रयास नहीं किया। बस स्वयं को ठेलते रहे।  

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 2
    1 / -0

    हिंदी के पुर्नसंस्कार के प्रमुख कारण कौन बने थे?

    Solution

    हिंदी के पुर्नसंस्कार के प्रमुख कारण बच्चन जी बने थे। उनके प्रयासों से ही लेखक शमशेर बहादुर ने हिंदी में लिखना आरंभ किया था।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 3
    1 / -0

    "असाधारण कहकर मैं उनकी मर्यादा कम नहीं करना चाहता। मगर यह साधारण और सहज प्राय: दुष्प्राय भी है। बात अजब है, मगर सच है।"- प्रस्तुत कथन किसके सम्मान में कही गयी है?

    Solution

    यह बात लेखक ने बच्चन जी के असाधारण व्यक्तित्व के लिए कही है। उनके सम्मान में कही गई बात से पता चलता है कि लेखक बच्चन जी का बहुत सम्मान किया करता था।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 4
    1 / -0

    लेखक के साथ ऐसा क्या हुआ था कि वह दिल्ली जाने के लिए विवश हो गए?

    Solution

    परिवारजनों द्वारा कहे अपशब्द लेखक को इतने बुरे लगे कि वह किसी को बिना कहे दिल्ली चले गए।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 5
    1 / -0

    "किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया" पाठ गद्य की किस विधा में लिखा गया है?

    Solution

    'किस तरह आखिरकार मैं हिंदी में आया' पाठ गद्य की एक विधा संस्मरण शैली में लिखा गया है।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 6
    1 / -0

    शमशेर जी की 'सरस्वती' में छपी एक कविता ने उनकी तरफ किस महान कवि का ध्यान आकर्षित किया था?

    Solution

    शमशेर जी की 'सरस्वती' में छपी एक कविता ने महान लेखक निराला जी का ध्यान आकर्षित किया था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 7
    1 / -0

    लेखक को दिल्ली स्थित स्टूडियो में कौन मिलने आया था?

    Solution

    लेखक को दिल्ली स्थित स्टूडियो में बच्चन जी मिलने आए थे। लेखक की अनुपस्थिति में उन्होंने एक नोट भी लिख कर छोड़ा था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 8
    1 / -0

    i

    ii

    हृदय मक्खन, संकल्प फौलाद

    शमशेर सिंह बहादुर

    एकांतवासी

    शारदाचरण जी उकील

    पेटिंग स्कूल का शुभारंभ

    हरिवंश राय बच्चन

     

    ऊपर दिए गए स्तभों को देखिए और बताइए कि नीचे दिए गए किस विकल्प में स्तंभों का सही मिलान  किया गया है?

    Solution

    हृदय मक्खन, संकल्प फौलाद शमशेर बहादुर जी ने हरिवंश राय बच्चन के लिए लिखा था। एकांतवासी शमशेर बहादुर जी थे और शारदाचरण जी उकील ने अपनी पेंटिग क्लास देहरादून में खोली थी।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 9
    1 / -0

    अपनी आंतरिक ................ का मैं अभ्यासी तो हो गया था, मगर अंदर से बहुत खिन्न और दुखी था।

     

    ऊपर दिए गए रिक्त स्थान को सही शब्द द्वारा पूर्ण करो-

    Solution

    अपनी आंतरिक एकांतिगता (संयोग) का मैं अभ्यासी तो हो गया था, मगर अंदर से बहुत खिन्न और दुखी था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 10
    1 / -0

    लेखक, लेखन के अतिरिक्त एक और कला में परांगत थे। उसका नाम बताइए-

    Solution

    लेखक, लेखन के अतिरिक्त चित्रकला में परांगत थे।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 11
    1 / -0

    लेखक किस कारण मारे-मारे फिर रहे थे?

    Solution

    लेखक पत्नी की मृत्यु से आहत होने के कारण मारा-मारा फिर रहा था। उसका अब कहीं दिल नहीं  लगता था। अत: वह शहर छोड़कर चला गया।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 12
    1 / -0

    भावुकता और आंतरिक अभावों में लेखक की साथी के समान कौन थीं?

    Solution

    भावुकता और आंतरिक अभावों में गज़लें लेखक की साथी के समान थीं।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 13
    1 / -0

    लेखक के बिखरे जीवन को नई दिशा देने का प्रयास किसने किया था?

    Solution

    लेखक के बिखरे जीवन को हरिवंश राय बच्चन ने नई दिशा देने का प्रयास किया था। बच्चन जी लेखक की प्रतिभा और उनके दुख दोनों से भली-भांति परिचित थे। बच्चन जी ने उनकी गिरती मनोदशा और जीवन को संभालने का प्रयास किया था।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 14
    1 / -0

    बच्चन जी लेखक की कौन-सी बात से क्षोभग्रस्त थे?

    Solution

    लेखक द्वारा अपने कोर्स की ओर ध्यान नहीं देने से बच्चन जी क्षोभग्रस्त थे। उन्होंने लेखक के जीवन को नई दिशा देने के लिए बहुत प्रयास किए परन्तु लेखक ने बच्चन जी के सारे प्रयासों पर पानी फेर दिया।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 15
    1 / -0

    बच्चन के .......... की कविताओं के रुप प्रकार ने भी मुझे आकृष्ट किया।

     

    ऊपर दिए गए कथन में रिक्त-स्थान की पूर्ति सही शब्द द्वारा करो।

    Solution

    बच्चन के निशा-निमंत्रण की कविताओं के रुप प्रकार ने भी मुझे आकृष्ट किया। यह बात लेखक द्वारा कही गई थी।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 16
    1 / -0

    पाठ के आधार पर बताओ लेखक कैसे स्वभाव का व्यक्ति है?

    Solution

    लेखक यायावरी स्वभाव का व्यक्ति है। वह एक जगह टिक नहीं पाता है। उसे अपने जीवन में किसी से कुछ नहीं चाहिए। वह किसी से अपनी सहायता की अपेक्षा भी नहीं करता है। वह कभी यहाँ और कभी वहाँ घूमता रहता है। पत्नी की मृत्यु के कारण उसे कहीं भी चैन नहीं आता है। वह घुमक्कड़ स्वभाव में ही   शांति प्राप्त करने का प्रयास करता है। जीवन और समाज से उसका पलायन उसे यायावरी स्वभाव का बना देता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 17
    1 / -0

    लेखक बहुत समय बाद देहरादून लौट आए थे। परन्तु देहरादून लौटने के पीछे क्या कारण था?

    Solution

    शारदाचरण जी उकील की पेंटिग क्लास लेखक के देहरादून लौटने का कारण थी। लेखक जहाँ अच्छा कवि था, वहीं वह अच्छा पेंटर भी था। शारदाचरण जी की पेंटिग क्लास देहरादून में लगी हुई हैं, यह सुनकर वह भागा-भागा देहरादून चला आया।

    सही उत्तर (घ) है।

  • Question 18
    1 / -0

    बच्चन जी लेखक को कहाँ चलने के लिए कहा करते थे?

    Solution

    बच्चन जी लेखक को इलाहाबाद चलने के लिए कहा करते थे।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 19
    1 / -0

    लेखक का जीवन विषमताओं से भरा हुआ दिखाई देता है। परन्तु क्या ये विषमताएँ उसके दुर्भाग्य का परिणाम थीं।

    Solution

    लेख का जीवन विषमताओं से भरा हुआ था। कम उम्र में ही पत्नी की अकाल मृत्यु हो गई। पत्नी की मृत्यु को दुर्भाग्य माना जा सकता है। परन्तु उसके बाद लेखक ने अपने जीवन को स्वयं विषमताओं से भरा था। वह जीविका, शिक्षा, जीवन, परिवार को लेकर ज़रा भी चिंतित नहीं था। बच्चन ने दबाव डालकर उनकी शिक्षा का इंतज़ाम किया था परन्तु उन्होंने उसे भी बीच में छोड़ दिया था। लेखन कार्य को भी उसने कभी गंभीरता से नहीं लिया। अत: हम कह सकते हैं कि आगे चलकर ये विषमताएँ उसके स्वयं के द्वारा पैदा की गई थी। अपनी ऐसे रवैये के कारण उसने कई सुअवसरों को खोया था।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 20
    1 / -0

    लेखक के एकांत की दुनिया में कौन दो उसके साथी थे?

    Solution

    कवि के एकांत की दुनिया में कविता और कला लेखक के दो साथी थे। ये दोनों उसके मौन साथी थे। वे उससे कुछ मांगते नहीं थे अपितु बिना शर्त उसका साथ निभाते थे।

    सही उत्तर (ख) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now