Self Studies
Selfstudy
Selfstudy

रामविलास शर्मा Test 1

Result Self Studies

रामविलास शर्मा Test 1
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
TIME Taken - -
Self Studies

SHARING IS CARING

If our Website helped you a little, then kindly spread our voice using Social Networks. Spread our word to your readers, friends, teachers, students & all those close ones who deserve to know what you know now.

Self Studies Self Studies
Weekly Quiz Competition
  • Question 1
    1 / -0

    नीचे दिए गए विकल्पों से कौन-सा शब्द धूल का सही पर्यायवाची शब्द है?

    Solution

    'रज' धूल का सही पर्यायवाची शब्द है। 'रंज' का अर्थ दुख होता है। 'रंजक' शब्द व्याकरण में सहायक क्रिया को कहा जाता है। 'रज्जा' अशुद्ध शब्द है। प्राय: इसे राजा के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 2
    1 / -0

    एक सैनिक द्वारा देश की धूल चूमना क्या कहलाता है?

    Solution

    एक सैनिक द्वारा देश की धूल चूमना देश के प्रति प्रेम कहलाता है। वह नहीं जानता कि अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए वह जीवित वापिस आएगा भी या नहीं। अत: देश की धूल को चूमकर वह उसके प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 3
    1 / -0

    आसमान में अपना घर बनाने से लेखक का क्या तात्पर्य है?

    Solution

    आसमान में अपना घर बनाने से लेखक का तात्पर्य है बड़ी इमारतों पर आवास बनाना। आज के युग में मनुष्य ऊँची-ऊँची इमारतों मे रहने का इच्छुक है। वह ज़मीन पर नहीं रहना चाहता अपितु ऊँची इमारतों में बने घरों में रहना चाहता है ताकि धूल के संसर्ग से बच जाए।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 4
    1 / -0
    गोधूलि की तुलना में शहरों में उड़ने वाली धूल को कवि अपनी कविताओं में स्थान नहीं दे पाए।

    ऊपर दिए गए कथन पर विचार कीजिए तथा बताइए ऐसा न करने के पीछे क्या कारण रहा होगा?

    Solution

    गोधूलि की तुलना में शहरों में उड़ने वाली धूल को कवि अपनी कविताओं में स्थान नहीं दे पाए हैं क्योंकि वहाँ गोधूलि का सर्वत्र अभाव है। वहाँ की धूल गाय के समूहों के खुरों से उड़ने वाली धूल नहीं है। हमारी सभ्यता में गाय को माँ के समान माना जाता है। अत: जो धूल उनके पैरों को छूकर आती है उसका संसर्ग पाना हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 5
    1 / -0

    मिट्टी उसके शरीर को बनाती है क्योंकि शरीर भी तो मिट्टी का ही बना हुआ है।

     

    ऊपर दिए कथन में लेखक का कैसा दृष्टिकोण दिखाई देता है?

    Solution

    ऊपर दिए कथन में लेख का दार्शनिक दुष्टिकोण दिखाई देता है। इसमें लेखक एक गूढ़ बात को बहुत सरलता से कह जाता है। वह इस कथन में मनुष्य को सत्य से अवगत कराता है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 6
    1 / -0

    लेखक धूल की महिमा के साथ-साथ किस विषय में पाठ पढ़ाना नहीं भूलते?

    Solution

    लेखक धूल की महिमा के साथ-साथ देशप्रेम विषय में पाठ पढ़ाना नहीं भूलते। वह योद्धा युलिसिस द्वारा देश की धूल को माथे से लगाने का उल्लेख कर यह पाठ पढ़ाते हैं।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 7
    1 / -0

    'संसार की असारता' से लेखक का क्या तात्पर्य है?

    Solution

    संसार की असारता से लेखक का तात्पर्य है सार रहित जीवन। संसार कभी समाप्त नहीं होता रोज़ लोग मरते हैं और रोज़ जन्म लेते हैं। यह सदियों से चला आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 8
    1 / -0

    नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा समय गोधूलि बेला का कहा जाता है?

    Solution

    संध्या का समय गोधूलि बेला का कहा जाता है। इस समय समस्त गो-गोपाल वन से लौटकर आ रहे होते हैं।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 9
    1 / -0

    प्रस्तुत पाठ में लेखक का व्यंग्य का भाव भी अभिव्यक्त होता है। यह व्यंग्य लेखक ने किस पर किया है?-

    Solution

    प्रस्तुत पाठ में लेखक ने शहरी जीवन पर व्यंग्य किया है। जो आधुनिकता के नाम पर अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी भुलाने से परहेज़ नहीं खाते।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 10
    1 / -0

    'छायावादी दर्शन' से लेखक का क्या अभिप्राय है?

    Solution

    छायावादी दर्शन का अभिप्राय है ब्रह्मांड एवं प्रकृति के रहस्यों को गूढ़ रूप से संकेत द्वारा व्यक्त करना।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 11
    1 / -0

    लेखक के अनुसार गाँव की वह कौन-सी संपत्ति है, जो शहरों के हिस्से नहीं पड़ती है?

    Solution

    लेखक के अनुसार गोधूलि का संसर्ग गाँव की वह बहुमूल्य संपत्ति है, जो शहरों के हिस्से नहीं पड़ती है। शहरों में गाय एक साथ जंगल में चरने नहीं जाती हैं। अत: उनके खूरों को छूकर उड़ने वाली पवित्र गोधूलि शहरों में नहीं होती है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 12
    1 / -0

    पाठ में लेखक ने मिट्टी और धूल में अंतर स्पष्ट करने के लिए कुछ उदाहरण दिए हैं। बताइए नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प उन उदाहरणों में से एक है?

    Solution

    लेखक ने मिट्टी और धूल में अंतर स्पष्ट करने के लिए ये उदाहरण दिए थे; शब्द और रस, चाँद और चाँदनी तथा देह और प्राण। ऊपर दिए गए विकल्पों में देह और प्राण बिलुकल सत्य है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 13
    1 / -0

    लेखक के अनुसार धूल का नाम कब सार्थक हो जाता है?

    Solution

    लेखक के अनुसार जब धूल शिशु के मुख पर लगी हुई होती है, तब उसका नाम सार्थक हो जाता है। धूल से सना हुआ बालक अद्भुत लगता है। उसके सौंदर्य पर हर तरह का सुख व्यर्थ हो जाता है। माँ अपने बालक के इस रूप में न्योछावर हो जाती है। यह सब धूल के कारण ही होता है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 14
    1 / -0

    धूल भारतीय इतिहास में किस नाम से सदा के लिए अमर हो गई है?

    Solution

    हम धूल के नाम से चाहे कितनी नाक-भौंह सिकोड़े लें परन्तु गोधूलि के नाम से ही हमारे मन में श्रद्धा के भाव उत्पन्न हो जाते हैं। अत: गोधूलि के नाम से धूल हमारे दिलों में तथा इतिहास में सदा के लिए अमर हो गई है।

    सही उत्तर (ग) है।

  • Question 15
    1 / -0

    लेखक के अनुसार ग्राम-भाषाएँ धूल की जगह किसका प्रयोग करती दिखाई नहीं देती?

    Solution

    लेखक के अनुसार ग्राम-भाषाएँ धूल की जगह गर्द का प्रयोग करती दिखाई नहीं देती हैं। 'गर्द' धूल के स्वरूप को नष्ट करता है। यह धूल के लिए अशोभनीय है। अत: वह चाहे बाहरी भाषाओं के शब्दों का प्रयोग करें। परन्तु धूल के लिए इस शब्द का प्रयोग करके उसका अपमान नहीं करती हैं।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 16
    1 / -0

    धूल पाठ के आधार पर बताओ कि धूल के विषय में किस कथन को पढ़कर लेखक को अच्छा नहीं लगा?

    Solution

    "नीच को धूरि" समान पढ़कर लेखक को अच्छा नहीं लगा क्योंकि इसमें धूल को नीच कहा गया है। लेखक के अनुसार धूल नीच नहीं है। वह ज़मीन पर पड़ी रहती है। अत: लोग उसे गंदगी की उपाधि दे देते हैं। जोकि धूल के साथ न्याय संगत नहीं है।

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 17
    1 / -0

    लेखक किसे मनुष्य का दुर्भाग्य मानता है?

    Solution

    लेखक के अनुसार गाँव में धूल के मध्य पलने वाला मनुष्य बड़े होकर धूल से बचने का प्रयास करे, तो इसे मनुष्य का दुर्भाग्य मानना चाहिए। जिस मिट्टी के साथ वह पलकर बड़ा होता है। एक दिन उसे ही वह हेय दृष्टि से देखने लगता है। उसे वह गंदगी लगने लगती है, जबकि इसके बिना हमारा जीवन अधूरा होता है। 

    सही उत्तर (क) है।

  • Question 18
    1 / -0

    लेखक के अनुसार गो-गोपालों के पैरों से उड़ने वाली धूली गोबेला कहलाती है।

     

    ऊपर एक कथन दिया गया है। उसे पढ़िए और बताइए कि क्या यह कथन सत्य है?

    Solution

    लेखक के अनुसार गो-गोपालों के पैरों से उड़ने वाली धूली गोधूलि कहलाती है। अत: ऊपर दिया गया कथन असत्य है।

    सही उत्तर (ख) है।

  • Question 19
    1 / -0

    'रेणु' शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है?

    Solution

    'रेणु' शब्द का प्रयोग धूल के लिए किया गया है। यह धूल का पर्यायवाची शब्द है।

     सही उत्तर (क) है।

  • Question 20
    1 / -0

    इस पाठ में किसकी महिमा तथा उपयोगिता का वर्णन किया गया है?

    Solution

    इस पाठ में धूल की महिमा तथा उपयोगिता का वर्णन किया गया है। लेखक ने यह पाठ धूल को ही समर्पित किया है।

    सही उत्तर (ग) है।

Self Studies
User
Question Analysis
  • Correct -

  • Wrong -

  • Skipped -

My Perfomance
  • Score

    -

    out of -
  • Rank

    -

    out of -
Re-Attempt Weekly Quiz Competition
Self Studies Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Self Studies
Click on Allow to receive notifications
Allow Notification
Self Studies
Self Studies Self Studies
To enable notifications follow this 2 steps:
  • First Click on Secure Icon Self Studies
  • Second click on the toggle icon
Allow Notification
Get latest Exam Updates & FREE Study Material Alerts!
Self Studies ×
Open Now